12.7 C
London
Monday, March 23, 2026
Homeखेलटीम इंडिया को झटका, रोहित बांग्लादेश सीरीज के पहले टेस्ट से बाहर,...

टीम इंडिया को झटका, रोहित बांग्लादेश सीरीज के पहले टेस्ट से बाहर, ये दो प्लेयर भी नहीं खेलेंगे

Published on

नई दिल्ली,

टीम इंडिया को बांग्लादेश के खिलाफ टेस्ट सीरीज से पहले बड़ा झटका लगा है. कप्तान रोहित शर्मा चोट की वजह से पहले टेस्ट मैच से बाहर हो गए हैं, बीसीसीआई ने केएल राहुल को पहले मैच के लिए कप्तान नियुक्त किया है, साथ ही चेतेश्वर पुजारा को टीम का उप-कप्तान बनाया गया है. भारत को बांग्लादेश के खिलाफ दो टेस्ट मैच की सीरीज खेलनी है, पहला मैच 14 दिसंबर से शुरू हो रहा है.

रोहित शर्मा को वनडे सीरीज में लगी थी चोट
BCCI द्वारा रविवार शाम को विस्तार से बयान जारी किया गया है कि भारत के कप्तान रोहित शर्मा ने अपने बाएं अंगूठे की चोट के लिए मुंबई में एक विशेषज्ञ से मुलाकात की, जो उन्हें बांग्लादेश के खिलाफ दूसरे वनडे के दौरान लगी थी. उन्हें इस चोट के चलते सही मैनेजमेंट की सलाह दी गई है और वह बांग्लादेश के खिलाफ पहले टेस्ट के लिए उपलब्ध नहीं रहेंगे.दूसरे और अंतिम टेस्ट के लिए उनकी उपलब्धता पर बीसीसीआई की मेडिकल टीम बाद में फैसला करेगी. चयन समिति ने पहले टेस्ट के लिए अभिमन्यु ईश्वरन को उनके स्थान पर टीम में शामिल किया है.

शमी और जडेजा भी हुए बाहर
सिर्फ रोहित शर्मा ही नहीं बल्कि इस सीरीज़ से मोहम्मद शमी और ऑलराउंडर रवींद्र जडेजा भी बाहर हो गए हैं. BCCI ने बताया है कि तेज गेंदबाज मोहम्मद शमी और ऑलराउंडर रवींद्र जडेजा अभी तक क्रमश: कंधे और घुटने की चोट से पूरी तरह से उबर नहीं पाए हैं और टेस्ट सीरीज से बाहर हो गए हैं.चयनकर्ताओं ने क्रमशः शमी और जडेजा के स्थान पर नवदीप सैनी और सौरभ कुमार को चुना है. चयन समिति ने तेज गेंदबाज जयदेव उनादकट को भी टेस्ट सीरीज के लिए भारतीय टीम में शामिल किया है.

बांग्लादेश के खिलाफ पहले टेस्ट के लिए भारतीय टीम: केएल राहुल (कप्तान), शुभमन गिल, चेतेश्वर पुजारा (उप-कप्तान), विराट कोहली, श्रेयस अय्यर, ऋषभ पंत (विकेटकीपर), केएस भरत (विकेटकीपर), रविचंद्रन अश्विन, अक्षर पटेल, कुलदीप यादव, शार्दुल ठाकुर, मोहम्मद सिराज, उमेश यादव, अभिमन्यु ईश्वरन, नवदीप सैनी, सौरभ कुमार, जयदेव उनादकट.

भारत बनाम बांग्लादेश टेस्ट सीरीज

पहला टेस्ट- 14-18 दिसंबर, चटगांव
दूसरा टेस्ट- 22-26 दिसंबर, ढाका

Latest articles

बीएचईएल की बड़ी उपलब्धि: 100वें पावर ट्रांसफॉर्मर का सफल निर्माण, ईडी ने हरी झंडी दिखाकर किया रवाना

भोपाल भेल भोपाल के परिणामित्र (ट्रांसफॉर्मर) विनिर्माण विभाग ने वित्तीय वर्ष 2025-26 में सफलता का...

आकृति रिट्रीट में विकास कार्यों का शिलान्यास: राज्य मंत्री कृष्णा गौर ने किया 31.50 लाख के कार्यों का भूमि पूजन

भोपाल राजधानी के बावड़ियाँ कलाँ स्थित आकृति रिट्रीट कॉलोनी में विकास की नई इबारत लिखते...

नगर निगम पेड़ों की कटाई पर सख्ती की तैयारी, जुर्माना और शुल्क बढ़ाने का प्रस्ताव

भोपाल राजधानी की हरियाली को बचाने और अवैध कटाई पर अंकुश लगाने के लिए नगर...

दादाजी धाम में माँ कूष्मांडा का विधि-विधान से पूजन, गुरु गीता और हनुमान चालीसा के पाठ से गूंजा मंदिर

भोपाल रायसेन रोड स्थित पटेल नगर के प्रतिष्ठित तीर्थ स्थल 'दादाजी धाम मंदिर' में चैत्र...

More like this

बीएचईएल स्पोर्ट्स क्लब में 8वीं मप्र राज्य मास्टर्स बैडमिंटन चैंपियनशिप का शुभारंभ

भोपाल। 8वीं मप्र राज्य मास्टर्स बैडमिंटन चैंपियनशिप का शुभारंभ भेल खेल प्राधिकरण बैडमिंटन कोर्ट, बरखेड़ा...

टी-20 वर्ल्ड कप: भारत ने न्यूजीलैंड को 96 रन से हराकर खिताब जीता

अहमदाबाद। भारत ने टी-20 वर्ल्ड कप के फाइनल में न्यूजीलैंड को 96 रन से...

T20 WC 2026: फाइनल में मचेगा अभिषेक शर्मा का ‘कोहराम’! फ्लॉप शो के बावजूद संजू सैमसन ने कर दिया बड़ा ऐलान

T20 WC 2026: आईसीसी टी20 वर्ल्ड कप 2026 के हाई-वोल्टेज सेमीफाइनल में टीम इंडिया...