8.2 C
London
Friday, April 24, 2026
HomeUncategorizedक्या ट्विटर के कर्मचारी अपनी ही कंपनी के लिए खोद रहे कब्र?...

क्या ट्विटर के कर्मचारी अपनी ही कंपनी के लिए खोद रहे कब्र? एलन मस्क ने दी मुकदमे की धमकी

Published on

नई दिल्ली

एलन मस्क ने कथित तौर पर कुछ ट्विटर कर्मचारियों के खिलाफ मुकदमा करने की धमकी दी है। इन पर आरोप है कि इन्होंने मीडिया को कंपनी की जानकारी लीक की है। ट्विटर के नए बॉस मस्क मीडिया में लीक हो रही जानकारी से खुश नहीं हैं। उन्होंने ट्विटर कर्मचारियों को एक अल्टीमेटम जारी किया है। उनसे कहा गया है कि वे प्रेस के साथ गोपनीय जानकारी साझा न करें, अन्यथा कानूनी परिणाम भुगतने होंगे। मस्क ने मांग की है कि कर्मचारी एक शपथ पत्र पर हस्ताक्षर करें। प्लेटफॉर्मर की रिपोर्ट के अनुसार, मस्क ने कर्मचारियों को लिखा, ‘ट्विटर की गोपनीय जानकारी के कई लीक्स से पता चलता है कि हमारी कंपनी के कुछ लोग कंपनी के हितों के विपरीत काम कर रहे हैं।’

जानकारी लीक हुई तो हर्जाना मांगेगा ट्विटर
उन्होंने कहा, ‘यह केवल एक बार कहा जाएगा। यदि आप स्पष्ट रूप से और जानबूझकर गैर-प्रकटीकरण समझौतों (NDA) का उल्लंघन करते हैं, तो आप पर कानूनी कार्रवाई होगी और ट्विटर हर्जाना मांगेगा।’ मस्क ने कहा कि कभी-कभी चूक समझ में आती है, लेकिन ट्विटर को नुकसान पहुंचाने के इरादे से मीडिया को विस्तृत जानकारी भेजी गई है। कर्मचारियों के पास शपथ पर हस्ताक्षर करने के लिए रविवार तक का समय था।

लैंगिक भेदभाव का लगा आरोप
इस बीच, दो महिला ट्विटर कर्मचारियों ने मस्क द्वारा संचालित कंपनी के खिलाफ एक क्लास एक्शन मुकदमा दायर किया है। इसमें माइक्रो-ब्लॉगिंग प्लेटफॉर्म पर संघीय और राज्य के कानूनों का उल्लंघन करने का आरोप लगाया गया है। ये वे कानून हैं, जो कार्यस्थल पर लैंगिक भेदभाव पर प्रतिबंध लगाते हैं। मस्क वर्तमान में 2020 में अमेरिकी राष्ट्रपति चुनाव के दौरान ट्विटर पर क्या हुआ, इसका खुलासा करने में व्यस्त हैं। इसमें शीर्ष अधिकारियों का चुनाव हस्तक्षेप शामिल हो सकता है।

क्या मस्क ने महिलाओं की अधिक की छंटनी
एलन मस्क द्वारा की गई छंटनी में अपनी नौकरी गंवाने वाली कुछ महिलाएं कंपनी के खिलाफ केस कर रही हैं। महिलाओं का दावा है कि ट्विटर ने छंटनी प्रक्रिया में महिला कर्मचारियों को जानबूझकर निशाना बनाया। मस्क के 44 अरब डॉलर में ट्विटर को खरीदने और कई कर्मचारियों को बाहर निकालने के बाद कंपनी के खिलाफ कानूनी चुनौतियों में भेदभाव का केस सबसे नया है। सैन फ्रांसिस्को फेडेरल कोर्ट में दायर किए गए नए केस में कहा गया है कि ट्विटर ने 47 फीसदी पुरुष कर्मचारियों की तुलना में 57 फीसदी महिला कर्मचारियों को नौकरी से निकाल दिया है।

Latest articles

बंगाल चुनाव में ‘बंपर वोटिंग’, आज़ादी के बाद बना नया रिकॉर्ड, पहले चरण में 93% मतदान

तमिलनाडु के इतिहास में अब तक की सबसे ज़्यादा 85% वोटिंग कोलकाता। पश्चिम बंगाल और...

मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने 92 वर्षीय डॉ. निर्मल घोष को किया सम्मानित, आपातकाल के संघर्षों को किया याद

बैकुंठपुर (कोरिया)। छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने कोरिया जिला मुख्यालय बैकुंठपुर के प्रवास...

ओसियां को 416 करोड़ की सौगात: मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने की खेल स्टेडियम की घोषणा, बोले- उन्नत तकनीक से समृद्ध बनें किसान

ओसियां (जोधपुर)। राजस्थान के मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने ओसियां उपखण्ड मुख्यालय के दौरे के...

जयपुर में ‘ग्राम-2026’ का शंखनाद: दिल्ली इन्वेस्टर मीट में मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने निवेशकों को किया आमंत्रित

नई दिल्ली/जयपुर। राजस्थान की कृषि विकास यात्रा को नई ऊंचाइयों पर ले जाने के...

More like this

समय पर खर्च करें केंद्रीय निधि, ताकि विकास की गति बनी रहे: मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा

राजस्थान के मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने राज्य के विकास में केंद्रीय सहायता प्राप्त योजनाओं...

मप्र में टैक्स फ्री हुई फिल्म ‘शतक’ — मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव बोले— राष्ट्रसेवा और आत्मनिर्भर भारत का देती है संदेश

भोपाल मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने हिंदी फिल्म ‘शतक’ को मध्य प्रदेश में टैक्स फ्री...

मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा की अध्यक्षता में ‘राज-उन्नति’ की दूसरी बैठक — 84,282 करोड़ रुपये की परियोजनाओं की प्रगति की समीक्षा, लापरवाही पर सख्त कार्रवाई...

भोपाल मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा की अध्यक्षता में ‘राज-उन्नति’ कार्यक्रम की दूसरी उच्चस्तरीय समीक्षा बैठक आयोजित...