16.4 C
London
Sunday, May 31, 2026
Homeभेल मिर्च मसालाकौन बनेगा भेल का जीएम, साक्षात्कार आज

कौन बनेगा भेल का जीएम, साक्षात्कार आज

Published on

भोपाल

भेल भोपाल यूनिट से कौन बनेगा जनरल मैनेजर यह तो सोमवार को साक्षात्कार के बाद पता चल पायेगा । यूं तो कंपनी के कई अपर महाप्रबंधक इस साक्षात्कार में भाग ले रहे हैं लेकिन भोपाल यूनिट से सिर्फ 14 अफसर ही भाग्य आजमा रहे हैं । इनमें अपर महाप्रबंधक आलोक सेंगर, बीएस रॉव, रामभाऊ पाटील, आशीष औरंगाबादकर, डॉ. पामिला सचदेवा, बाबू सोनवाने, एके भौमिक, एसके महाजन, गोविंद सिंह, शंकर नारायण, कमलजीत सिंह, गौतम मजूमदार, आरके जैन और राघवेन्द्र शुक्ला शामिल हैं। खासबात यह है कि भेल के अध्यक्ष व प्रबंध निदेशक डॉ. नलिन सिंघल प्रोडक्शन में बेहतर परफारमेंस करने वाले अपर महाप्रबंधकों को प्रमोशन देने की कोशिश करेगी । ऐसे में 14 में 6 कोई महाप्रबंधक बनाया जा सकता है । इनमें आलोक सेंगर,बीएस रॉव, रामभाऊ पाटील, आशीष औरंगाबादकर, शंकर नारायण, राघवेन्द्र शुक्ला, एके भौमिक और डॉ. सचदेवा का नाम प्रमुखता से लिया जा रहा है । वैसे भी इस यूनिट में महाप्रबंधकों की काफी कमी है इसलिये कम से कम 5 या 6 को प्रमोशन मिलना लगभग तय है । इधर उत्पादन से जुड़े सबसे महत्वपूर्ण विभाग हाइड्रों और थर्मल महाप्रबंधक विहीन है साथ ही फेब्रिकेशन विभाग भी खाली होने वाला है । ऐसे में कॉरपोरेट को इस यूनिट को ज्यादा से ज्यादा महाप्रबंधकों का प्रमोशन करना चाहिये ।

Latest articles

कर्नाटक की सियासत में बड़ा बदलाव: डीके शिवकुमार होंगे राज्य के 24वें मुख्यमंत्री, 3 जून को लेंगे शपथ

बेंगलुरु/भोपाल। कर्नाटक की राजनीति में शनिवार को एक नए युग की शुरुआत हो गई...

श्री गुरु अर्जुन देव जी का बलिदान सत्य, सेवा और मानवता की रक्षा का अमर संदेश: मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय

रायपुर। छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय आज सिखों के पांचवें गुरु, श्री गुरु अर्जुन...

भ्रष्टाचार और लापरवाही पर सीएम भजनलाल शर्मा का बड़ा प्रहार: जीरो टॉलरेंस नीति के तहत अधिकारियों को दी सख्त हिदायत

जयपुर। राजस्थान के मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने प्रदेश में सुशासन की स्थापना और आमजन...

More like this

बीएचईएल के कुछ एजीएम 12 साल से नहीं बन पाये जीएम, अब फिर प्रमोशन की कतार में

केसी दुबे भोपाल यूनिट से कौन बनेंगा जीएम,कॉरपोरेट खंगाल रहा है कुंडली अगले साल कई...

भेल के प्रेस शॉप में ठेका मजदूर घायल

भेल कारखाने के प्रेस शॉप में एक दुर्घटना हो गई है जिसमें एक ठेका...

भेल बरखेड़ा में 2 अप्रैल को हनुमान जन्मोत्सव की धूम

भोपाल राजधानी के भेल क्षेत्र स्थित बरखेड़ा में आगामी 2 अप्रैल 2026 को श्री हनुमान...