12.7 C
London
Monday, March 23, 2026
Homeखेलछा गईं स्मृति मंधाना और ऋचा घोष... सुपर ओवर में ऑस्‍ट्रेलिया पर...

छा गईं स्मृति मंधाना और ऋचा घोष… सुपर ओवर में ऑस्‍ट्रेलिया पर टीम इंडिया की रोमांचक जीत

Published on

नवी मुंबई

भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच टी20 सीरीज का दूसरा मुकाबला डॉ डीवाई पाटिल स्पोर्ट्स एकेडमी में खेला गया। इस रोमांचक मुकाबले में ऑस्ट्रेलिया ने पहले खेलते हुए एक विकेट 187 रन बनाए। भारत को आखिरी गेंद पर जीत के लिए 5 रन चाहिए थे। देविका वैद्य ने चौका लगाकर मैच को टाई करवा दिया। सुपर ओवर में भारत ने पहले खेलते हुए 20 रन बनाए। इसमें स्मृति मंधाना का योगदान 3 गेंदों पर 13 रनों का था। ऑस्ट्रेलिया की टीम 16 रन ही बना सकी और भारतीय टीम ने मैच जीत लिया। यह इस साल टी20 में ऑस्ट्रेलिया की पहली हार है। इसके साथ ही 5 मैचों की सीरीज 1-1 से बराबर हो गई।

स्मति मंधाना की तूफानी पारी
188 रनों के लक्ष्य का पीछे करने उतरी टीम इंडिया को स्मृति मंधाना ने शेफाली वर्मा के साथ मिलकर तेज शुरुआत दी। दोनों के बीच पहले विकेट के लिए 52 गेंदों पर 76 रनों की साझेदारी हुई। शेफाली (34) के आउट होने के बाद स्मृति ने अपना तूफानी खेल जारी रखा। 49 गेंदों पर ने 79 रनों की पारी खेलकर वह पवेलियन लौटीं। उनकी पारी में 9 चौके और 4 छक्के शामिल थे। हालांकि कप्तान हरमनप्रीत कौर और जेमिमा रोड्रिग्स का बल्ला शांत रहा।

वह आउट हुईं तो भारत को टीम के लिए 21 गेंदों पर 40 रनों की जरूरत थी। ऋचा घोष ने तेजी से रन बनाए। 19वें ओवर में 4 रन देकर हीथर ग्राहम ने मैच को रोचक बना दिया। आखिरी ओवर में भारत को जीत के लिए 14 रन चाहिए थे। आखिरी गेंद पर चौका लगाकर भारत ने मुकाबले को टाई करवा दिया। ऋचा 13 गेंदों पर 26 रन बनाकर नाबाद रहीं। भारत ने भी 5 विकेट पर 187 रन ही बनाए।

मूनी-मैकग्रा की रिकॉर्ड साझेदारी
इससे पहले टॉस हारकर खेलते बेथ मूनी और ताहलिया मैकग्रा के अर्धशतकों की मदद से ऑस्ट्रेलिया ने एक विकेट पर 187 रन बनाए। मूनी (नाबाद 82) और ताहलिया (नाबाद 70) ने दूसरे विकेट के लिए 158 रन जोड़े। मूनी ने 54 गेंद का सामना करते हुए 13 चौके जड़े जबकि ताहलिया ने 51 गेंद की अपनी पारी में 10 चौके और एक छक्का मारा। मूनी और ताहलिया की यह साझेदारी भारत के खिलाफ किसी भी विकेट की सबसे बड़ी साझेदारी होने के अलावा ऑस्ट्रेलिया की ओर से भी किसी भी विकेट की सबसे बड़ी साझेदारी है।

भारत की ओर से एकमात्र विकेट दीप्ति शर्मा के खाते में गया। भारतीय कप्तान हरमनप्रीत कौर ने टॉस जीतकर ऑस्ट्रेलिया को पहले बल्लेबाजी का न्यौता दिया जिसके बाद टीम ने तेज शुरुआत की। एलिसा हीली (15 गेंद में 25 रन, पांच चौके) ने आक्रामक रुख अपनाते हुए रेणुका सिंह पर तीन और अंजलि सरवानी पर दो चौके मारे। एलिसा हालांकि चौथे ओवर में दीप्ति की गेंद पर बैकवर्ड प्वाइंट पर देविका वैद्य को कैच दे बैठीं। इसके बाद भारतीय गेंदबाजों को विकेट ही नहीं मिला। मूनी और मैकग्रा ने मैदान के चारों तरफ शॉर्ट खेलकर रिकॉर्ड बना दिया।

Latest articles

बीएचईएल की बड़ी उपलब्धि: 100वें पावर ट्रांसफॉर्मर का सफल निर्माण, ईडी ने हरी झंडी दिखाकर किया रवाना

भोपाल भेल भोपाल के परिणामित्र (ट्रांसफॉर्मर) विनिर्माण विभाग ने वित्तीय वर्ष 2025-26 में सफलता का...

आकृति रिट्रीट में विकास कार्यों का शिलान्यास: राज्य मंत्री कृष्णा गौर ने किया 31.50 लाख के कार्यों का भूमि पूजन

भोपाल राजधानी के बावड़ियाँ कलाँ स्थित आकृति रिट्रीट कॉलोनी में विकास की नई इबारत लिखते...

नगर निगम पेड़ों की कटाई पर सख्ती की तैयारी, जुर्माना और शुल्क बढ़ाने का प्रस्ताव

भोपाल राजधानी की हरियाली को बचाने और अवैध कटाई पर अंकुश लगाने के लिए नगर...

दादाजी धाम में माँ कूष्मांडा का विधि-विधान से पूजन, गुरु गीता और हनुमान चालीसा के पाठ से गूंजा मंदिर

भोपाल रायसेन रोड स्थित पटेल नगर के प्रतिष्ठित तीर्थ स्थल 'दादाजी धाम मंदिर' में चैत्र...

More like this

बीएचईएल स्पोर्ट्स क्लब में 8वीं मप्र राज्य मास्टर्स बैडमिंटन चैंपियनशिप का शुभारंभ

भोपाल। 8वीं मप्र राज्य मास्टर्स बैडमिंटन चैंपियनशिप का शुभारंभ भेल खेल प्राधिकरण बैडमिंटन कोर्ट, बरखेड़ा...

टी-20 वर्ल्ड कप: भारत ने न्यूजीलैंड को 96 रन से हराकर खिताब जीता

अहमदाबाद। भारत ने टी-20 वर्ल्ड कप के फाइनल में न्यूजीलैंड को 96 रन से...

T20 WC 2026: फाइनल में मचेगा अभिषेक शर्मा का ‘कोहराम’! फ्लॉप शो के बावजूद संजू सैमसन ने कर दिया बड़ा ऐलान

T20 WC 2026: आईसीसी टी20 वर्ल्ड कप 2026 के हाई-वोल्टेज सेमीफाइनल में टीम इंडिया...