18.8 C
London
Wednesday, June 17, 2026
Homeराज्यमुंबई-पुणे एक्सप्रेसवे पर छात्रों से भरी बस पलटी, दो की मौत, 46...

मुंबई-पुणे एक्सप्रेसवे पर छात्रों से भरी बस पलटी, दो की मौत, 46 घायल

Published on

मुंबई

मुंबई-पुणे एक्सप्रेसवे पर खोपोली के पास भयंकर हादसा हुआ है. छात्रों से भरी एक बस पलट गई. इसमें 46 छात्र और 2 शिक्षक घायल हो गए, जिनमें से दो की मौत हो गई है. घायलों को उपचार के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है.

पिकनिक मनाने खोपोली पहुंचे थे छात्र
गौरतलब है कि मुंबई के चेंबूर इलाके की एक कोचिंग में पढ़ने वाले छात्र खोपोली में पिकनिक मनाने के लिए पहुंचे थे. तभी मुंबई-पुणे एक्सप्रेसवे पर बस हादसे का शिकार हो गई. हादसे के वक्त बस में 48 लोग थे.

घायलों का अस्पताल में चल रहा इलाज
शुरूआती जानकारी के मुताबिक, ड्राइवर द्वारा बस पर नियंत्रण खो देने की वजह से ये हादसा हुआ है. हादसे की सूचना पर पहुंची पुलिस ने सभी को रेस्क्यू कर नजदीकी अस्पताल में भर्ती करवाया गया है.

राजस्थान के बाड़मेर में भी हाईवे पर हादसा
उधर, राजस्थान के बाड़मेर जिले के बालोतरा-पचपदरा हाईवे पर ट्रेलर और ट्रैक्टर की भिड़ंत हो गई. इसके बाद ट्रेलर पलट गया और देखते ही देखते उसमें आग लग गई. सूझबूझ दिखाते हुए चालक और खलासी ने कूदकर जान बचाई. इस हादसे से करीब 1 घंटे तक हाईवे पर जाम लगा रहा. जानकारी के अनुसार, रविवार शाम 5:30 बजे के आसपास बालोतरा पचपदरा हाईवे पर टाइल्स से भरे ट्रेलर और सीमेंट से भरे ट्रैक्टर की भिड़ंत हो गई.

ट्रेलर पलटा और आग लग गई
भिड़ंत इतनी जोरदार थी कि ट्रेलर पलट गया और आग लग गई. जैसे ही आग लगने का आभास हुआ तो ड्राइवर और खलासी ने कूदकर जान बचाई, लेकिन लपटें इतनी खतरनाक थीं कि कोई भी आग बुझाने की हिम्मत नहीं जुटा पाया. इसके बाद सूचना मिलने पर पहुंची फायर ब्रिगेड ने 1 घंटे की मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया.

Latest articles

​बीएचईएल में बीएमडी जांच शिविर का आयोजन, 400 लोगों ने उठाया लाभ

​हरिद्वार l बढ़ती हुई अस्थि रोग (हड्डियों से संबंधित) समस्याओं को देखते हुए बीएचईएल...

बीएचईएल भोपाल में 10-दिवसीय योग उत्सव शुरू, “स्वस्थ बुढ़ापे के लिए योग” थीम पर होंगे 13 कार्यक्रम

​भोपाल। शारीरिक, मानसिक और भावनात्मक सेहत को बढ़ावा देने के उद्देश्य से भेल (BHEL),...

शिक्षा के साथ संस्कारों का समावेश हमारी प्राथमिकता : मुख्यमंत्री विष्णु देव साय

रायपुर। मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने कहा है कि शिक्षा केवल ज्ञान अर्जित करने...

मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने सांगानेर में शहरी सेवा शिविर का किया निरीक्षण, लाभार्थियों को वितरित किए पट्टे और सहायता सामग्री

जयपुर। मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने सांगानेर क्षेत्र में आयोजित 'शहरी सेवा शिविर' का औचक...

More like this

शिक्षा के साथ संस्कारों का समावेश हमारी प्राथमिकता : मुख्यमंत्री विष्णु देव साय

रायपुर। मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने कहा है कि शिक्षा केवल ज्ञान अर्जित करने...

मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने सांगानेर में शहरी सेवा शिविर का किया निरीक्षण, लाभार्थियों को वितरित किए पट्टे और सहायता सामग्री

जयपुर। मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने सांगानेर क्षेत्र में आयोजित 'शहरी सेवा शिविर' का औचक...

अकाल तख्त के फैसले पर बोले भगवंत मान- मुझे बदनाम करने के लिए फैलाया जा रहा झूठा प्रचार

पंजाब। पंजाब की राजनीति और धार्मिक गलियारों में उस समय भूचाल आ गया, जब...