12.7 C
London
Monday, March 23, 2026
Homeखेलभगवान का उपहार, सर्वकालिक महान... क्रिकेट 'किंग' कोहली का फुटबॉल के 'बादशाह'...

भगवान का उपहार, सर्वकालिक महान… क्रिकेट ‘किंग’ कोहली का फुटबॉल के ‘बादशाह’ रोनाल्डो को भावुक संदेश

Published on

फीफा वर्ल्ड कप 2022 से क्रिस्टियानो रोनाल्डो की विदाई हो गई है। क्वॉर्टर फाइनल में उनकी टीम को मोरक्को ने 2-1 से धो दिया। पहली बार ऐसा हुआ कि अफ्रीकी टीम सेमीफाइनल में पहुंची। रोनाल्डो रोते हुए मैदान से बाहर निकले तो उनके करोड़ों फैंस भावुक हो गए। लोग अपने हीरो के लिए सोशल मीडिया पर मेसज भेज रहे हैं। उनमें से एक भारतीय टीम के पूर्व कप्तान विराट कोहली ने भी दो ट्वीट करते हुए रोनाल्डो को सर्वकालिक महान बताया।

विराट बोले- रोनाल्डो सर्वकालिक महान, ट्रॉफ मायने नहीं रखती
क्रिकेट के किंग कहे जाने वाले विराट कोहली ने फुटबॉल की दुनिया के बादशाह रोनाल्डो के लिए भावुक ट्वीट किए। उन्होंने अपने हीरो के लिए लिखा- आपने इस खेल में और दुनिया भर के खेल प्रशंसकों के लिए जो कुछ भी किया है, उससे कोई ट्रॉफी या कोई खिताब कुछ भी कम नहीं कर सकता है। कोई भी शीर्षक यह नहीं बता सकता कि आपने लोगों पर क्या प्रभाव डाला है और जब हम आपको खेलते हुए देखते हैं तो मैं और दुनिया भर के कई लोग क्या महसूस करते हैं। वह भगवान की ओर से एक उपहार है।

कड़ी मेहनत और समर्पण और सच्ची प्रेरणा का प्रतीक हैं रोनाल्डो
उन्होंने दूसरे ट्वीट में लिखा- ऐसे व्यक्ति के लिए एक वास्तविक आशीर्वाद जो हर बार अपने दिल से खेलता है और किसी भी खिलाड़ी के लिए कड़ी मेहनत और समर्पण और सच्ची प्रेरणा का प्रतीक है। आप मेरे लिए सर्वकालिक महान हैं। बता दें कि रोनाल्डो 37 वर्ष के हैं और माना जा रहा है कि वह अगले वर्ल्ड कप में नहीं खेल पाएंगे। इस तरह 5 बार के वैलेन डी ऑर विजेता का वर्ल्ड कप चैंपियन बनने का सपना चकनाचूर हो गया।

रोनाल्डो के साथ पुर्तगाल ने किया खराब व्यवहार
यह क्रिस्टियानो रोनाल्डो के लिए अधिक शर्मनाक रहा, क्योंकि उन्हें मोरक्को के खिलाफ शुरुआती प्लेइंग इलेवन में शामिल नहीं किया गया था। वह टीम के कप्तान थे। इसके बावजूद उनके साथ ऐसा व्यवहार फैंस पचा नहीं पा रहे हैं। ऐसा भी नहीं है कि रोनाल्डो फॉर्म में नहीं हैं या फिर फिटनेस की समस्या है। जब उनकी टीम टूर्नामेंट से बाहर हुई तो मोरक्को के फैंस ने उनका खूब मजाक बनाया।

क्यों विराट कोहली ने लिखा भावुके मेसेज?
दरअसल, विराट कोहली कई बार कह चुके हैं कि वह रोनाल्डो के बड़े फैन हैं। फिटनेस के लिए वह रोनाल्डो को फॉलो करते हैं। अपने हीरो को इस तरह से रोते हुए मैदान से बाहर जाते देख विराट कोहली खुद को ट्वीट करने से रोक नहीं सके।

Latest articles

बीएचईएल की बड़ी उपलब्धि: 100वें पावर ट्रांसफॉर्मर का सफल निर्माण, ईडी ने हरी झंडी दिखाकर किया रवाना

भोपाल भेल भोपाल के परिणामित्र (ट्रांसफॉर्मर) विनिर्माण विभाग ने वित्तीय वर्ष 2025-26 में सफलता का...

आकृति रिट्रीट में विकास कार्यों का शिलान्यास: राज्य मंत्री कृष्णा गौर ने किया 31.50 लाख के कार्यों का भूमि पूजन

भोपाल राजधानी के बावड़ियाँ कलाँ स्थित आकृति रिट्रीट कॉलोनी में विकास की नई इबारत लिखते...

नगर निगम पेड़ों की कटाई पर सख्ती की तैयारी, जुर्माना और शुल्क बढ़ाने का प्रस्ताव

भोपाल राजधानी की हरियाली को बचाने और अवैध कटाई पर अंकुश लगाने के लिए नगर...

दादाजी धाम में माँ कूष्मांडा का विधि-विधान से पूजन, गुरु गीता और हनुमान चालीसा के पाठ से गूंजा मंदिर

भोपाल रायसेन रोड स्थित पटेल नगर के प्रतिष्ठित तीर्थ स्थल 'दादाजी धाम मंदिर' में चैत्र...

More like this

बीएचईएल स्पोर्ट्स क्लब में 8वीं मप्र राज्य मास्टर्स बैडमिंटन चैंपियनशिप का शुभारंभ

भोपाल। 8वीं मप्र राज्य मास्टर्स बैडमिंटन चैंपियनशिप का शुभारंभ भेल खेल प्राधिकरण बैडमिंटन कोर्ट, बरखेड़ा...

टी-20 वर्ल्ड कप: भारत ने न्यूजीलैंड को 96 रन से हराकर खिताब जीता

अहमदाबाद। भारत ने टी-20 वर्ल्ड कप के फाइनल में न्यूजीलैंड को 96 रन से...

T20 WC 2026: फाइनल में मचेगा अभिषेक शर्मा का ‘कोहराम’! फ्लॉप शो के बावजूद संजू सैमसन ने कर दिया बड़ा ऐलान

T20 WC 2026: आईसीसी टी20 वर्ल्ड कप 2026 के हाई-वोल्टेज सेमीफाइनल में टीम इंडिया...