24.5 C
London
Friday, June 19, 2026
Homeभोपाल'पीएम मोदी की हत्या के लिए तत्पर रहो', बोलकर घिरे कांग्रेसी नेता,...

‘पीएम मोदी की हत्या के लिए तत्पर रहो’, बोलकर घिरे कांग्रेसी नेता, अब कहा- फ्लो में निकल गया था

Published on

भोपाल,

कांग्रेस के पूर्व मंत्री राजा पटेरिया का विवादित बयान सामने आया है. इसमें वे कथित तौर पर ‘पीएम मोदी की हत्या’ की बात कह रहे हैं. हालांकि बाद में पटैरिया अपने बयान से पलट गए. उन्होंने बातचीत में कहा कि उनका मतलब था कि अगले चुनाव में मोदी को हराओ. इतना ही नहीं उन्होंने कहा कि ये फ्लो में हो जाता है. बीजेपी नेताओं ने वीडियो शेयर कर कांग्रेस पर निशाना साधा है.

राजा पटेरिया का कथित तौर पर जो वीडियो सामने आया है उसमें वे कुछ कार्यकर्ताओं को संबोधित कर रहे हैं. वे कहते नजर आ रहे हैं, मोदी चुनाव खत्म कर देगा, मोदी धर्म, जाति, भाषा के आधार पर बांट देगा, दलितों का आदिवासियों का और अल्पसंख्यकों का जीवन खतरे में है, यदि संविधान को बचाना है तो मोदी की हत्या करने के लिए तैयार रहो. हालांकि, बाद में वे कहते हैं कि हत्या मतलब हार.

चुनाव हराने से था मतलब- राजा
राजा पटेरिया ने वीडियो वायरल होने के बाद आजतक से बातचीत में कहा कि उनका मतलब अगले चुनाव में बीजेपी को हराने से था. उन्होंने कहा, यह फ्लो में हुआ. लेकिन जिस व्यक्ति ने ये वीडियो रिकॉर्ड किया, उसने बस यही हिस्सा उठाया. राजा ने कहा कि ये वीडियो एडिट किया गया है. मेरा वो मतलब नहीं था. मेरे बयान को तोड़कर पेश किया गया.

ये महात्मा गांधी की कांग्रेस नहीं- नरोत्तम मिश्रा
कांग्रेस के पूर्व मंत्री राजा पटेरिया के बयान पर गृह मंत्री नरोत्तम मिश्रा ने कहा कि पटेरिया जी के बयानों को मैंने सुना, उससे स्पष्ट होता है कि यह महात्मा गांधी की कांग्रेस नहीं है. उन्होंने कहा कि इटली की कांग्रेस है और इटली की मानसिकता मुसोलिनी की है. राहुल गांधी की यात्रा में स्वरा भास्कर, कन्हैया कुमार, सुशांत चल रहे हैं. उन्होंने कहा कि मैंने एसपी को इस मामले में तत्काल FIR के निर्देश दिए हैं.

Latest articles

मप्र विधानसभा के मानसून सत्र में पेश होगा अवैध कॉलोनियों पर सख्त कानून, 10 साल तक की सजा का प्रावधान

भोपाल। प्रदेश में अवैध कॉलोनियों के निर्माण पर लगाम लगाने के लिए राज्य सरकार...

मानसून की सुस्त चाल से चिंता बढ़ी; राज्य में बारिश में 39% की कमी, 39 ज़िलों में आंधी-बारिश का अलर्ट

भोपाल। इस साल मध्य प्रदेश में मानसून की रफ़्तार धीमी रही है। आमतौर पर...

अमेरिका-ईरान जंग खत्म, तय तारीख से एक दिन पहले ही समझौता, ट्रम्प चिल्लाकर बोले- डील साइन हो गई

तेहरान/वॉशिंगटन डीसी। अमेरिका और ईरान के बीच जंग खत्म करने के लिए अंतरिम समझौते...

MP में NEET परीक्षा के लिए हाई-सिक्योरिटी अलर्ट: CRPF की निगरानी में आएंगे पेपर; सेंटर्स पर लगेंगे जैमर और CCTV

भोपाल। मेडिकल और डेंटल पाठ्यक्रमों में प्रवेश के लिए 21 जून को आयोजित होने...

More like this