8.2 C
London
Friday, April 24, 2026
HomeUncategorizedदिल्ली एयरपोर्ट पर अफरातफरी की खबरों से भड़के ज्योतिरादित्य सिंधिया, लगा दी...

दिल्ली एयरपोर्ट पर अफरातफरी की खबरों से भड़के ज्योतिरादित्य सिंधिया, लगा दी क्लास

Published on

नई दिल्ली

पिछले कुछ दिनों से सोशल मीडिया पर दिल्ली एयरपोर्ट पर भारी भीड़ और यात्रियों की लंबी कतारों की तस्वीरें और वीडियो खूब वायरल हो रहे हैं। लोग शिकायत कर रहे हैं कि व्यवस्था ठीक नहीं होने को कारण उन्हें परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। भीड़ और अफरातफरी को लेकर यात्रियों की शिकायतें मिल रही है। इन शिकायतों के बाद नागरिक उड्डयन मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया ने दिल्ली एयरपोर्ट के अधिकारियों से बात की, लेकिन कुछ हल नहीं निकला। ऐसे में सोमवार को खुद ज्योतिरादित्य सिंधिया दिल्ली एयरपोर्ट के टर्मिनल 3 पर अचानक पहुंच गए। ज्योतिरादित्य सिंधिया ने खुद हर प्वाइंट पर पहुंचकर स्थिति का जायदा लिया और भीड़ की वजह को समझने की कोशिश की।

दिल्ली एयरपोर्ट पहुंचें सिंधिया
पिछले कुछ दिनों से दिल्ली एयरपोर्ट पर भारी भीड़ की खबरें लगातार आ रही हैं। सोशल मीडिया पर लोग फोटो और वीडियो पोस्ट कर इसकी शिकायत कर रहे हैं। लगातार बढ़ रही शिकायतों के बाद ज्योतिरादित्य सिंधिया सरप्राइज विजिट के लिए खुद इंदिरा गांधी अंतरराष्ट्रीय हवाईअड्डे पर पहुंच गए हैं। दिल्ली हवाईअड्डे के टर्मिनल 3 पर पहुंचे सिंधिया ने भीड़ को नियंत्रित करने और यात्री सुविधा को लेकर निर्देश दिए है।

​अधिकारियों की लगा दी क्लास
ज्योतिरादित्य सिंधिया के औचक निरिक्षण के दौरान उनके साथ एविएशन सचिव राजीव बंसल भी मौजूद थे। उन्होंने एयरपोर्ट पर मौजूद सीआईएसएफ , BCAS,जीएमआर के अधिकारियों के साथ बैठक की और उन्हें निर्देश दिया। उन्होंने सीआईएसएफ को निर्देश दिया कि वो तत्काल प्रभाव से उन व्यवस्थाओं को लागू करें, जिससे भीड़ को नियंत्रित किया जा सके।

​1 हफ्ते का मिला वक्त
उड्डयन मंत्री ने एयरपोर्ट स्टाफ और सुरक्षा अधिकारियों को 1 हफ्ते का वक्त दिया है। उन्हें इस दौरान सभी जरूरी कदम उठाने का निर्देश दिया है और सुरक्षा और एमिग्रेशन में लगने वाले लंबे इंतजार को कम करने को कहा है।

​लगातार मिल रही थी शिकायत
गौतरलब है कि पिछले कुछ वक्त से दिल्ली एयरपोर्ट पर लगातार बढ़ रही भीड़ और अफरातफरी की शिकायतें बढ़ने लगी। लोग एयरपोर्ट के भीतर भारी भीड़ की फोटो शेयर कर रहे हैं। इस भीड़ को लेकर पेटीएम के फाउंडर विजय शेखर ने टर्मिनल 3 पर लगे एक्सरे स्कैनिंग मशीन का जिम्मेदार ठहराया और कहा कि मशीन बहुत स्लो हैं, इसलिए बहुत वक्त लग रहा है। इसी के कारण एयरपोर्ट पर भीड़ जमा हो रही है।

राहत की उम्मीद
माना जा रहा है कि सिंधिया के हस्तेक्षप के बाद यात्रियों को हो रही परेशानियों से जल्द ही राहत मिल सकती है। टर्मिनल पर इकट्ठा होने वाले भीड़ को जल्द नियंत्रित किया जाएगा।

Latest articles

बंगाल चुनाव में ‘बंपर वोटिंग’, आज़ादी के बाद बना नया रिकॉर्ड, पहले चरण में 93% मतदान

तमिलनाडु के इतिहास में अब तक की सबसे ज़्यादा 85% वोटिंग कोलकाता। पश्चिम बंगाल और...

मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने 92 वर्षीय डॉ. निर्मल घोष को किया सम्मानित, आपातकाल के संघर्षों को किया याद

बैकुंठपुर (कोरिया)। छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने कोरिया जिला मुख्यालय बैकुंठपुर के प्रवास...

ओसियां को 416 करोड़ की सौगात: मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने की खेल स्टेडियम की घोषणा, बोले- उन्नत तकनीक से समृद्ध बनें किसान

ओसियां (जोधपुर)। राजस्थान के मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने ओसियां उपखण्ड मुख्यालय के दौरे के...

जयपुर में ‘ग्राम-2026’ का शंखनाद: दिल्ली इन्वेस्टर मीट में मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने निवेशकों को किया आमंत्रित

नई दिल्ली/जयपुर। राजस्थान की कृषि विकास यात्रा को नई ऊंचाइयों पर ले जाने के...

More like this

समय पर खर्च करें केंद्रीय निधि, ताकि विकास की गति बनी रहे: मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा

राजस्थान के मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने राज्य के विकास में केंद्रीय सहायता प्राप्त योजनाओं...

मप्र में टैक्स फ्री हुई फिल्म ‘शतक’ — मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव बोले— राष्ट्रसेवा और आत्मनिर्भर भारत का देती है संदेश

भोपाल मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने हिंदी फिल्म ‘शतक’ को मध्य प्रदेश में टैक्स फ्री...

मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा की अध्यक्षता में ‘राज-उन्नति’ की दूसरी बैठक — 84,282 करोड़ रुपये की परियोजनाओं की प्रगति की समीक्षा, लापरवाही पर सख्त कार्रवाई...

भोपाल मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा की अध्यक्षता में ‘राज-उन्नति’ कार्यक्रम की दूसरी उच्चस्तरीय समीक्षा बैठक आयोजित...