12.7 C
London
Monday, March 23, 2026
Homeखेलइंग्लैंड ने पाकिस्तान को किया मटियामेट, लगातार दूसरे टेस्ट में दी शर्मनाक...

इंग्लैंड ने पाकिस्तान को किया मटियामेट, लगातार दूसरे टेस्ट में दी शर्मनाक हार

Published on

मुल्तान

तीन टेस्ट मैचों की सीरीज के दूसरे मुकाबले में इंग्लैंड ने पाकिस्तान को 26 रनों से रौंदकर 2-0 से सीरीज पर अपना कब्जा कर लिया। लगातार दूसरे टेस्ट मैच में इंग्लैंड ने पाकिस्तान को उसके घर में धूल चटाई है। मुल्तान में खेले गए इस मैच में इंग्लैंड की टीम ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करते हुए अपनी पहली पारी में 281 रनों का स्कोर खड़ा किया था। इसके जवाब में मेजबान पाकिस्तानी टीम सिर्फ 202 रन बनाकर सिमट गई थी। इस तरह इंग्लैंड की टीम को पहली पारी के आधार पर 79 रनों का महत्वपूर्ण बढ़त हासिल हुई थी। इसके बाद अपनी दूसरी पारी में भी इंग्लैंड ने 275 रन का मजबूत स्कोर खड़ा किया जिसके कारण उसने पाकिस्तान के सामने 335 रनों का लक्ष्य रखा। इस लक्ष्य के जवाब में पाकिस्तान की टीम ने खेल के चौथे दिन के दूसरे सेशन में 328 रन बनाकर सिमट गई।

लक्ष्य का पीछा करने उतरी पाकिस्तानी टीम के सामने खेल के चौथे दिन के शुरुआत से ही इंग्लैंड के गेंदबाजों ने अपना शिकंजा कसे रखा। टीम के लिए मार्क वुड ने सबसे अधिक चार विकेट अपने नाम किए जबकि जेम्स एंडरसन ओली रोबिन्सन के खाते में दो-दो विकेट आए। वहीं जैक लीच और जो रूट को एक-एक विकेट मिला।

इससे पहले पाकिस्तान के लिए पहली पारी में डेब्यू करने वाले स्पिनर अबरार अहमद ने शानदार गेंदबाजी करते हुए मैच में 7 विकेट चटकाए थे। हालांकि अबरार ने गेंदबाजी में जरूर कमला दिखाया लेकिन बल्लेबाजी में पाकिस्तानी के लिए कप्तान बाबर आजम और सउद शकील के अलावा कोई बड़ी पारी खेलने मे कामयाब नहीं रहे।

दूसरी पारी में हैरी ब्रुक्स का शतक
इंग्लैंड की टीम ने पहली पारी में 79 रनों की बढ़त के बाद अपनी दूसरी में पाकिस्तानी गेंदबाजों के सामने कड़ी चुनौती पेश की। ओपनर बल्लेबाज जैत क्राउले बेशक तीन रन बनाकर आउट हो गए लेकिन उनके जोड़ीदार बेन डेकेट ने पारी को संभाले रखा। इसके बाद विल जैक्स और जो रूट भी बल्लेबाजी के लिए आए वह सस्ते में निपट गए। वहीं पांचवें नंबर पर बल्लेबाजी करने उतरे ने हैरी ब्रुक्स ने क्रीज पर अपना पैर जमा लिया। ब्रुक्स इंग्लैंड के लिए 149 गेंद में 108 रनों की बेहतरीन पारी खेली जिसमें उन्होंने 14 चौके और एक छक्का भी लगाया। वहीं आखिर में इंग्लैंड के कप्तान बेन स्टोक्स ने 41 रनों की दमदार पारी खेली जिसके कारण टीम 275 रन का स्कोर खड़ा पाई।

Latest articles

बीएचईएल की बड़ी उपलब्धि: 100वें पावर ट्रांसफॉर्मर का सफल निर्माण, ईडी ने हरी झंडी दिखाकर किया रवाना

भोपाल भेल भोपाल के परिणामित्र (ट्रांसफॉर्मर) विनिर्माण विभाग ने वित्तीय वर्ष 2025-26 में सफलता का...

आकृति रिट्रीट में विकास कार्यों का शिलान्यास: राज्य मंत्री कृष्णा गौर ने किया 31.50 लाख के कार्यों का भूमि पूजन

भोपाल राजधानी के बावड़ियाँ कलाँ स्थित आकृति रिट्रीट कॉलोनी में विकास की नई इबारत लिखते...

नगर निगम पेड़ों की कटाई पर सख्ती की तैयारी, जुर्माना और शुल्क बढ़ाने का प्रस्ताव

भोपाल राजधानी की हरियाली को बचाने और अवैध कटाई पर अंकुश लगाने के लिए नगर...

दादाजी धाम में माँ कूष्मांडा का विधि-विधान से पूजन, गुरु गीता और हनुमान चालीसा के पाठ से गूंजा मंदिर

भोपाल रायसेन रोड स्थित पटेल नगर के प्रतिष्ठित तीर्थ स्थल 'दादाजी धाम मंदिर' में चैत्र...

More like this

बीएचईएल स्पोर्ट्स क्लब में 8वीं मप्र राज्य मास्टर्स बैडमिंटन चैंपियनशिप का शुभारंभ

भोपाल। 8वीं मप्र राज्य मास्टर्स बैडमिंटन चैंपियनशिप का शुभारंभ भेल खेल प्राधिकरण बैडमिंटन कोर्ट, बरखेड़ा...

टी-20 वर्ल्ड कप: भारत ने न्यूजीलैंड को 96 रन से हराकर खिताब जीता

अहमदाबाद। भारत ने टी-20 वर्ल्ड कप के फाइनल में न्यूजीलैंड को 96 रन से...

T20 WC 2026: फाइनल में मचेगा अभिषेक शर्मा का ‘कोहराम’! फ्लॉप शो के बावजूद संजू सैमसन ने कर दिया बड़ा ऐलान

T20 WC 2026: आईसीसी टी20 वर्ल्ड कप 2026 के हाई-वोल्टेज सेमीफाइनल में टीम इंडिया...