12.7 C
London
Monday, March 23, 2026
Homeखेलफुटबॉल वर्ल्‍ड कप से फैलेगा कोरोना से ज्‍यादा जानलेवा 'कैमल फ्लू'! दहशत...

फुटबॉल वर्ल्‍ड कप से फैलेगा कोरोना से ज्‍यादा जानलेवा ‘कैमल फ्लू’! दहशत में डॉक्‍टर, ब्रिटेन अलर्ट

Published on

दोहा

कतर में चल रहे फीफा वर्ल्‍ड कप को देखने के लिए दुनियाभर से लाखों की तादाद में फुटबॉल के प्रशंसक पहुंच रहे हैं। ये फैन्‍स दुबई से लेकर खाड़ी के कई शहरों तक जा रहे हैं। इस बीच डॉक्‍टरों ने कतर से लौट रहे फुटबॉल के प्रशंसकों को बड़ी चेतावनी दी है। उन्‍होंने कहा कि इन लौट रहे प्रशंसकों के जरिए ऊंटों में पाया जाने वाला जानलेवा ‘कैमल फ्लू’ फैल सकता है। यही नहीं ब्रिटेन में तो अलर्ट तक जारी कर दिया गया है। मेडिकल स्‍टाफ को कहा गया है कि वे कतर से लौट रहे लोगों को लेकर पूरी तरह से सतर्क रहें।

डॉक्‍टरों ने चेतावनी दी है कि फीफा वर्ल्‍ड कप देखकर खाड़ी देशों से लौट रहे प्रशंसकों से ब्रिटेन में फ्लू के मामले बढ़ सकते हैं जो ऊंटों के संपर्क में आने से फैलता है। ब्रिटेन की स्‍वास्‍थ्‍य सुरक्षा एजेंसी ने डॉक्‍टरों को सतर्क किया है कि ऐसे लोगों की पहचान की जाए जिन्‍हें सांस लेने में दिक्‍कत हो और बुखार आ रहा हो। कैमल फ्लू कोरोना वायरस से ज्‍यादा जानलेवा माना जाता है। इससे पीड़‍ित कम से कम एक तिहाई लोगों की मौत हो जाती है। वहीं कोरोना से पीड़‍ित 4 प्रतिशत लोगों की ही मौत होती है।

‘मर्स के फैलने की आशंका को लेकर अलर्ट रहे ब्रिटेन’
द सन की रिपोर्ट के मुताबिक स्‍वास्‍थ्‍य सुरक्षा एजेंसी ने जो चेतावनी संदेश भेजा है, उसमें कहा गया है, ‘स्‍वास्‍थ्‍यकर्मी और पब्लिक हेल्‍थ टीम कतर से लौट रहे यात्रियों में खासतौर पर मर्स वायरस के फैलने की आशंका को लेकर अलर्ट रहें। ब्रिटेन के लोगों में इसके फैलने का खतरा कम है लेकिन जो लोग ऊंटों के संपर्क में आते हैं, उनके अंदर यह ज्‍यादा हो सकता है।’ एजेंसी ने कहा कि मर्स वायरस ऊंटों के संपर्क में आने या ऊंटों से जुड़े प्रॉडक्‍ट का सेवन करने से फैल सकता है। इसमें ऊंटनी का दूध भी शामिल है।’

इस चेतावनी में यह भी कहा है कि यह मर्स वायरस एक व्‍यक्ति से दूसरे व्‍यक्ति में फैल सकता है। रिपोर्ट में कहा गया है कि कतर में इस साल मर्स वायरस के दो मामले पहले ही पकड़ में आ चुके हैं। ये दोनों ही लोग ऊंटों के संपर्क में आए थे। अप्रैल 2012 से लेकर अक्‍टूबर 2022 तक खाड़ी के 12 देशों में मर्स वायरस के 2600 मामले सामने आए हैं। इनमें से 935 लोगों की मौत हो गई है। यह कुल 36 प्रतिशत के करीब है। मर्स वायरस से पीड़‍ित कुछ लोगों में कोई लक्षण नहीं था। हालांकि अन्‍य लोगों में बुखार, कफ, सांस लेने में दिक्‍कत, डायरिया और उल्‍टी के मामले सामने आए थे। कतर में ऊंटों का धड़ल्‍ले से इस्‍तेमाल किया जाता है।

Latest articles

बीएचईएल की बड़ी उपलब्धि: 100वें पावर ट्रांसफॉर्मर का सफल निर्माण, ईडी ने हरी झंडी दिखाकर किया रवाना

भोपाल भेल भोपाल के परिणामित्र (ट्रांसफॉर्मर) विनिर्माण विभाग ने वित्तीय वर्ष 2025-26 में सफलता का...

आकृति रिट्रीट में विकास कार्यों का शिलान्यास: राज्य मंत्री कृष्णा गौर ने किया 31.50 लाख के कार्यों का भूमि पूजन

भोपाल राजधानी के बावड़ियाँ कलाँ स्थित आकृति रिट्रीट कॉलोनी में विकास की नई इबारत लिखते...

नगर निगम पेड़ों की कटाई पर सख्ती की तैयारी, जुर्माना और शुल्क बढ़ाने का प्रस्ताव

भोपाल राजधानी की हरियाली को बचाने और अवैध कटाई पर अंकुश लगाने के लिए नगर...

दादाजी धाम में माँ कूष्मांडा का विधि-विधान से पूजन, गुरु गीता और हनुमान चालीसा के पाठ से गूंजा मंदिर

भोपाल रायसेन रोड स्थित पटेल नगर के प्रतिष्ठित तीर्थ स्थल 'दादाजी धाम मंदिर' में चैत्र...

More like this

बीएचईएल स्पोर्ट्स क्लब में 8वीं मप्र राज्य मास्टर्स बैडमिंटन चैंपियनशिप का शुभारंभ

भोपाल। 8वीं मप्र राज्य मास्टर्स बैडमिंटन चैंपियनशिप का शुभारंभ भेल खेल प्राधिकरण बैडमिंटन कोर्ट, बरखेड़ा...

टी-20 वर्ल्ड कप: भारत ने न्यूजीलैंड को 96 रन से हराकर खिताब जीता

अहमदाबाद। भारत ने टी-20 वर्ल्ड कप के फाइनल में न्यूजीलैंड को 96 रन से...

T20 WC 2026: फाइनल में मचेगा अभिषेक शर्मा का ‘कोहराम’! फ्लॉप शो के बावजूद संजू सैमसन ने कर दिया बड़ा ऐलान

T20 WC 2026: आईसीसी टी20 वर्ल्ड कप 2026 के हाई-वोल्टेज सेमीफाइनल में टीम इंडिया...