12.7 C
London
Monday, March 23, 2026
Homeखेलघर में हार पड़ी भारी, पाकिस्तान WTC से बाहर, जानें टीम इंडिया...

घर में हार पड़ी भारी, पाकिस्तान WTC से बाहर, जानें टीम इंडिया का हाल

Published on

नई दिल्ली,

इंग्लैंड ने मुल्तान में खेले गए दूसरे टेस्ट मैच में पाकिस्तान को 26 रनों से हरा दिया. इस जीत के साथ ही बेन स्टोक्स की कप्तानी वाली इंग्लिश टीम ने तीन मैचों की सीरीज में 2-0 की अजेय बढ़त ले ली है. सीरीज हार के साथ-साथ पाकिस्तान टीम को एक और बड़ा झटका लगा है. बाबर आजम ब्रिगेड अब वर्ल्ड टेस्ट चैम्पियनशिप के मौजूदा सीजन में फाइनल की रेस से बाहर हो गई है. पाकिस्तान को फाइनल की रेस में बने रहने के लिए इस मुकाबले को जीतना बेहद जरूरी था, लेकिन ऐसा नहीं हो पाया. इंग्लैंड की टीम भी फाइनल में पहुंचने की रेस से लगभग बाहर हो चुकी है.

पाकिस्तानी टीम छठे नंबर पर लुढ़की
वर्ल्ड टेस्ट चैम्पियनशिप के प्वाइंट टेबल में ऑस्ट्रेलियाई टीम फिलहाल टॉप पर है. ऑस्ट्रेलिया ने अबतक 12 टेस्ट में से 8 में जीत हासिल कर ली है और उसके 75 प्रतिशत अंक हैं. इस लिस्ट में दूसरे नंबर पर साउथ अफ्रीका की टीम है, जिसके 60 प्रतिशत अंक हैं. फिर श्रीलंकाई टीम का नंबर आता है जिसके 53.33 प्रतिशत प्वाइंट हैं. टीम इंडिया की बात करें तो वह फिलहाल चौथे नंबर पर है.

रोहित शर्मा की कप्तानी वाली भारतीय टीम ने 12 मुकाबले में से 6 में जीत हासिल की है, जबकि चार मुकाबले में उसे हार का सामना करना पड़ा. वहीं दो मैच उसके ड्रॉ पर समाप्त हुए. भारतीय टीम का परसेंटेज फिलहाल 52.08 है. इसके बाद इंग्लैंड का नंबर आता है जिसके 44.44 प्रतिशत अंक है. पाकिस्तान टीम की बात करें तो वह 42.42 प्रतिशत अंकों के साथ छठे नंबर पर स्लिप कर गई है.

भारत को फाइनल में पहुंचने के लिए क्या करना होगा?
टीम इंडिया के लिए वर्ल्ड टेस्ट चैम्पियनशिप 2023 के फाइनल में पहुंचने का समीकरण साफ है. फाइनल में पहुंचने के लिए भारत को छह में से पांच मुकाबले जीतने होंगे. भारत को इसी महीने बांग्लादेश के खिलाफ दो और ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ फरवरी-मार्च में अपने घर पर चार मैचों की टेस्ट सीरीज खेलनी है. अगर भारतीय टीम 14 दिसंबर से शुरू हो रही टेस्ट सीरीज में बांग्लादेश का सफाया कर देती है तो वह प्वाइंट टेबल में श्रीलंका को पीछे छोड़कर तीसरे नंबर पर आ जाएगी. ऐसी स्थिति में भारत को ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ चार में से तीन टेस्ट मैच जीतने होंगे ताकि वह टॉप-2 में फिनिश कर पाए.

क्या है आईसीसी टेस्ट चैम्पियनशिप का नियम?
आईसीसी टेस्ट चैम्पिनयशिप के नियमों की बात करें तो एक टेस्ट मैच जीतने पर टीम को 12, मैच ड्रॉ होने पर 4 और मुकाबला टाई होने पर 6 अंक मिलते हैं. इसके साथ ही मैच जीतने पर 100 फीसदी, टाई होने पर 50 फीसदी, ड्रॉ होने पर 33.33 फीसदी और हारन पर शून्य फीसदी अंक जोड़े जाते हैं. वैसे, प्वाइंट्स टेबल में जीत प्रतिशत के जरिए प्राथमिक तौर पर रैंकिंग का निर्धारण होता है. इसलिए भारतीय टीम फिलहाल ज्यादा मैच जीतकर भी श्रीलंका से पीछे है. वर्ल्ड टेस्ट चैम्पियनशिप का फाइनल मुकाबला ओवल में अगले साल जून में खेला जाना है.

Latest articles

बीएचईएल की बड़ी उपलब्धि: 100वें पावर ट्रांसफॉर्मर का सफल निर्माण, ईडी ने हरी झंडी दिखाकर किया रवाना

भोपाल भेल भोपाल के परिणामित्र (ट्रांसफॉर्मर) विनिर्माण विभाग ने वित्तीय वर्ष 2025-26 में सफलता का...

आकृति रिट्रीट में विकास कार्यों का शिलान्यास: राज्य मंत्री कृष्णा गौर ने किया 31.50 लाख के कार्यों का भूमि पूजन

भोपाल राजधानी के बावड़ियाँ कलाँ स्थित आकृति रिट्रीट कॉलोनी में विकास की नई इबारत लिखते...

नगर निगम पेड़ों की कटाई पर सख्ती की तैयारी, जुर्माना और शुल्क बढ़ाने का प्रस्ताव

भोपाल राजधानी की हरियाली को बचाने और अवैध कटाई पर अंकुश लगाने के लिए नगर...

दादाजी धाम में माँ कूष्मांडा का विधि-विधान से पूजन, गुरु गीता और हनुमान चालीसा के पाठ से गूंजा मंदिर

भोपाल रायसेन रोड स्थित पटेल नगर के प्रतिष्ठित तीर्थ स्थल 'दादाजी धाम मंदिर' में चैत्र...

More like this

बीएचईएल स्पोर्ट्स क्लब में 8वीं मप्र राज्य मास्टर्स बैडमिंटन चैंपियनशिप का शुभारंभ

भोपाल। 8वीं मप्र राज्य मास्टर्स बैडमिंटन चैंपियनशिप का शुभारंभ भेल खेल प्राधिकरण बैडमिंटन कोर्ट, बरखेड़ा...

टी-20 वर्ल्ड कप: भारत ने न्यूजीलैंड को 96 रन से हराकर खिताब जीता

अहमदाबाद। भारत ने टी-20 वर्ल्ड कप के फाइनल में न्यूजीलैंड को 96 रन से...

T20 WC 2026: फाइनल में मचेगा अभिषेक शर्मा का ‘कोहराम’! फ्लॉप शो के बावजूद संजू सैमसन ने कर दिया बड़ा ऐलान

T20 WC 2026: आईसीसी टी20 वर्ल्ड कप 2026 के हाई-वोल्टेज सेमीफाइनल में टीम इंडिया...