नई दिल्ली
आप में से कई ने कभी ना कभी हवाई जहाज से यात्रा की होगी। हवाई जहाज हवा में उड़ता है और रनवे पर लैंड होता है। लेकिन क्या आपने कोई ऐसा हवाई जहाज देखा है, जो छत पर लैंड होता हो। यही नहीं, इस उड़ते प्लेन को कोई बालक दोनों हाथों से पकड़कर भी लैंड करा सकता है। आनंद महिंद्रा ने कुछ ऐसी ही एक वीडियो ट्विटर पर शेयर की है। महिंद्रा एंड महिंद्रा ग्रुप के चेयरमैन आनंद महिंद्रा अक्सर वायरल वीडियो शेयर करते रहते हैं। इनमें से कुछ मोटिवेशनल होती हैं तो कुछ फनी। उनकी पोस्ट पर ट्विटर यूजर्स भी मजेदार कमेंट्स करते हैं। ऐसी ही एक वीडियो महिंद्रा ने सोमवार को मंडे मोटिवेशन के हैश टैग के साथ शेयर की है। महिंद्रा ने कहा कि इस वीडियो ने मुझे आखिर तक मूर्ख बनाकर रखा। आइए जानते हैं कि इस वीडियो में क्या है।
दोनों हाथों से रोक दिया प्लेन
आनंद महिंद्रा द्वारा शेयर किये गए इस वीडियो में आसमान में एक प्लेन उड़ता हुआ नजर आता है। प्लेन की आवाज साफ सुनाई दे रही है। लेकिन यह प्लेन हिलता हुआ और नीचे की ओर आता दिखाई देता है। ऐसा लगता है कि यह प्लेन पार्क में ही लैंड हो जाएगा या किसी मकान से टकरा जाएगा। लेकिन इस वीडियो की एंडिंग आपको बड़ा झटका देगी। स्कूल की छत पर खड़ा एक लड़का इस प्लेन को अपने दोनों हाथों से पकड़कर रोक देता है।
This fooled me till the very end.
The moral? We make our problems & fears larger than they really are. The solutions are always within our grasp. Don’t make your week appear more worrisome than it needs to me. #MondayMotivation. pic.twitter.com/Ex6jGQg4fa— anand mahindra (@anandmahindra) December 12, 2022
क्या है माजरा
आसमान में उड़ता यह प्लेन असली का हवाई जहाज नहीं है। यह एक डमी प्लेन है। यह एक खिलौना प्लेन है, जिए एक व्यक्ति ने अपने हाथों से तैयार किया है। इस प्लेन को इस तरह से उड़ाया गया कि लगा असली का प्लेन है। इस प्लेन की सफल लैंडिंग किसी रनवे पर नहीं बल्कि एक लड़के के हाथों में हुई है। यह वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल है।
आनंद महिंद्रा आखिर तक बने रहे मूर्ख
आनंद महिंद्रा ने अपने ट्वीट में यह वीडियो शेयर करते हुए लिखा, ‘इसने मुझे बहुत अंत तक मूर्ख बनाया। सीख? हम अपनी समस्याओं और आशंकाओं को वास्तव में उससे बड़ा बना देते हैं। समाधान हमेशा हमारी समझ में होते हैं। अपने समस्याओं को आवश्यकता से अधिक चिंताजनक मत बनाओ।’
