9 C
London
Tuesday, March 31, 2026
Homeराष्ट्रीयबिना OTP दिए अकाउंट से लाखों गायब, जामताड़ा के स्कैमर्स का नया...

बिना OTP दिए अकाउंट से लाखों गायब, जामताड़ा के स्कैमर्स का नया तरीका!

Published on

नई दिल्ली,

साइबर फ्रॉड की घटनाएं लगातार बढ़ रही हैं. कई बार OTP ना शेयर करने की वॉर्निंग भी दी जाती है. लेकिन, क्या हो अगर आप बिना OTP शेयर किए ही साइबर स्कैम के जाल में फंस जाए? टेक्नोलॉजी बढ़ने के साथ अब साइबर स्कैम करने का तरीका भी एडवांस होता जा रहा है.

इस साइबर स्कैम से दिल्ली के व्यक्ति के अकाउंट से 50 लाख रुपये निकल गए. उनके मोबाइल पर केवल कई मिसकॉल्स आई थी. फ्रॉडस्टर्स ने उनसे OTP मांगे बिना ही कई ट्रांजैक्शन को पूरा कर दिया. मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार, ये घटना सिक्योरिटी सर्विस में डायरेक्टर के पद पर काम करने वाले एक व्यक्ति के साथ घटी.

रिपोर्ट के अनुसार, विक्टिम को कुछ समय पहले शाम 7 बजे से 8.45 बजे तक कुछ ब्लैंक और मिस कॉल्स आईं. कुछ कॉल्स को तो उन्होंने इग्नोर कर दिया लेकिन, कई कॉल्स को उठाने के बाद भी उधर से कोई आवाज नहीं आती थी.

इसके कुछ देर बाद जब उसने मोबाइल फोन को मैसेज चेक करने के लिए चेक किया तो वो यह देखकर चौंक गए कि रियल टाइम ग्रॉस सेटलमेंट (RTGS) से लगभग 50 लाख का फंड ट्रांसफर कर लिया गया था. इस केस को फाइल कर लिया गया है. शुरुआती जांच से माना जा रहा है कि इस फ्रॉड को जामताड़ा से अंजाम दिया गया है.

बिना OTP कैसे हुआ फ्रॉड?
इस केस में विक्टिम ने बताया कि उसने ओटीपी नहीं शेयर किया था फिर भी उसके साथ फ्रॉड हो गया. ऐसे स्कैम अक्सर जामताड़ा में बैठे अपराधी करते हैं. वो यूजर्स को नए-नए तरीके से फंसाते हैं. इस केस को लेकर माना जा रहा है कि स्कैमर्स ने सिम स्वैप किया होगा. RTGS ट्रांसफर को शुरू करने या ओटीपी के लिए ब्लैंक या मिस कॉल्स आ रहे थे. ये भी संभव है कि स्कैमर्स को ओटीपी सिम स्वैप के जरिए हासिल मिल गया हो.

क्या है सिम स्वैप फ्रॉड?
सिम स्वैप या सिम स्वित फ्रॉड में स्कैमर्स टू-फैक्टर ऑथेंटिकेशन को बायपास कर विक्टिम के मोबाइल नंबर का एक्सेस पा लेते हैं. इससे टारगेट के मोबाइल नंबर पर आ रही कॉल्स या मैसेज स्कैमर्स को भी मिलने लगते हैं. सिम स्विचिंग के लिए फ्रॉडस्टर्स SIM प्रोवाइडर को कॉन्टैक्ट करके अपने आपको ओरिजिनल ओनर बताते हैं. फ्रॉड सिम एक्टिवेट होने पर स्कैमर्स के पास विक्टिम के मोबाइल नंबर का कंट्रोल आ जाता है. इसका इस्तेमाल वो कॉल और मैसेज रिसीव या सेंड करने के लिएकरते हैं.

Latest articles

सड़क चौड़ीकरण: हटेंगी लेबर कॉलोनी की 55 दुकानें और 38 मकान, विरोध तेज

भोपाल। शहर में इंद्रपुरी-भवानीशाह क्षेत्र की सड़क चौड़ीकरण योजना के तहत प्रशासन द्वारा लेबर...

प्रशिक्षण से व्यक्तित्व का उत्कर्ष, राष्ट्र निर्माण की आधारशिला : राज्यमंत्री श्रीमती गौर

प्रशिक्षण अभियान सशक्त भारत के निर्माण की महत्वपूर्ण कड़ी है: प्रदेश अध्यक्ष श्री खंडेलवाल भोपाल:...

भोपाल में सूखे कचरे से बनेगा कोयला, आदमपुर छावनी में 220 करोड़ का चारकोल प्लांट शुरू

भोपाल राजधानी में अब सूखे कचरे से कोयला तैयार किया जाएगा। इसके लिए आदमपुर छावनी...

More like this

1 अप्रैल से जेब पर बढ़ेगा बोझ: नेशनल हाईवे पर सफर होगा 5 से 10% तक महंगा

आने वाली 1 अप्रैल से नेशनल हाईवे पर सफर करना आपकी जेब पर भारी...

रामनवमी पर प्रदेशभर में धार्मिक आयोजन, मंदिरों में विशेष पूजा और भंडारे

भोपाल रामनवमी के पावन अवसर पर मप्र के विभिन्न शहरों में श्रद्धा और उत्साह के...