5 C
London
Friday, April 24, 2026
HomeUncategorizedदिल्ली एयरपोर्ट पर राशन की दुकान जैसी भीड़! जाने से पहले देख...

दिल्ली एयरपोर्ट पर राशन की दुकान जैसी भीड़! जाने से पहले देख लें इंडिगो का यह नोटिस

Published on

नई दिल्ली

दिल्ली एयरपोर्ट पर अब भी भारी भीड़भाड़ देखी जा रही है। इससे निपटने के लिए देश की सबसे एयरलाइन इंडिगो ने अपने पैसेंजर्स के लिए एक एडवाइजरी जारी की है। एयलाइन ने अपने पैसेंजर्स को फ्लाइट टाइम से कम से कम साढ़े तीन घंटे पहले एयरपोर्ट पहुंचने को कहा है। साथ ही पैसेंजर्स को केवल सात किलो तक का एक हैंड बैगेज साथ लेने को कहा गया है। यात्रियों को सिक्योरिटी चेक के दौरान ज्यादा झंझट से बचने के लिए यह सलाह दी गई है। एयरलाइन ने दिल्ली एयरपोर्ट के टर्मिनल तीन में घुसने के लिए पैसेंजर्स को गेट नंबर पांच और छह का इस्तेमाल करने को कहा है। ये दोनों गेट इंडिगो के चेक-इन काउंटर के सबसे करीब हैं।

इंडिगो ने एक बयान में कहा कि दिल्ली एयरपोर्ट पर भारी भीड़भाड़ है। इससे चेक-इन और बोर्डिंग टाइम में सामान्य से ज्यादा समय लग सकता है। डोमेस्टिक डिपार्चर के लिए पैसेंजर्स को 3.5 घंटे पहले दिल्ली एयरपोर्ट पहुंचना चाहिए। उन्हें सात किलो तक का एक हैंड बैग लाना चाहिए ताकि सिक्योरिटी चेक में ज्यादा दिक्कत न हो। दिल्ली एयरपोर्ट पर इन दिनों भारी भीड़भाड़ और मिसमैनेजमेंट की शिकायतें आ रही हैं।

राशन की दुकान जैसी भीड़
सिविल एविएशन मिनिस्टर ज्योतिरादित्य सिंधिया ने सोमवार को दिल्ली एयरपोर्ट का औचक निरीक्षण किया था। सिंधिया के साथ कई मंत्रालय के कई वरिष्ठ अधिकारी भी आए थे। उन्होंने एयरपोर्ट ऑपरेटर और अधिकारियों को भीड़भाड़ से निपटने के लिए बेहतर इंतजाम करने का आदेश दिया। लेकिन स्थिति में अब भी कोई बदलाव नहीं आया है और एयरपोर्ट पर अब भी भीड़भाड़ की शिकायतें आ रही हैं।

आईएएनएस के मुताबिक एक पैसेंजर जॉय भट्टाचार्य ने कहा कि दिल्ली एयरपोर्ट पर ऐसी लाइनें लगी हैं जैसी कभी राशन की दुकानों या ईस्ट बंगाल-मोहन बागान मैच के टिकट काउंटर पर देखने को मिलती थी। दिल्ली एयरपोर्ट देश के सबसे व्यस्त एयरपोर्ट्स में शामिल हैं। यहां से रोजाना 1100 से अधिक उड़ानें ऑपरेट होती हैं। भारी भीड़भाड़ को देखते हुए ऑपरेटर्स को टर्मिनल तीन से फ्लाइट्स को दूसरे टर्मिनल्स पर शिफ्ट करने की सलाह दी गई है।

Latest articles

बंगाल चुनाव में ‘बंपर वोटिंग’, आज़ादी के बाद बना नया रिकॉर्ड, पहले चरण में 93% मतदान

तमिलनाडु के इतिहास में अब तक की सबसे ज़्यादा 85% वोटिंग कोलकाता। पश्चिम बंगाल और...

मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने 92 वर्षीय डॉ. निर्मल घोष को किया सम्मानित, आपातकाल के संघर्षों को किया याद

बैकुंठपुर (कोरिया)। छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने कोरिया जिला मुख्यालय बैकुंठपुर के प्रवास...

ओसियां को 416 करोड़ की सौगात: मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने की खेल स्टेडियम की घोषणा, बोले- उन्नत तकनीक से समृद्ध बनें किसान

ओसियां (जोधपुर)। राजस्थान के मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने ओसियां उपखण्ड मुख्यालय के दौरे के...

जयपुर में ‘ग्राम-2026’ का शंखनाद: दिल्ली इन्वेस्टर मीट में मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने निवेशकों को किया आमंत्रित

नई दिल्ली/जयपुर। राजस्थान की कृषि विकास यात्रा को नई ऊंचाइयों पर ले जाने के...

More like this

समय पर खर्च करें केंद्रीय निधि, ताकि विकास की गति बनी रहे: मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा

राजस्थान के मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने राज्य के विकास में केंद्रीय सहायता प्राप्त योजनाओं...

मप्र में टैक्स फ्री हुई फिल्म ‘शतक’ — मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव बोले— राष्ट्रसेवा और आत्मनिर्भर भारत का देती है संदेश

भोपाल मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने हिंदी फिल्म ‘शतक’ को मध्य प्रदेश में टैक्स फ्री...

मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा की अध्यक्षता में ‘राज-उन्नति’ की दूसरी बैठक — 84,282 करोड़ रुपये की परियोजनाओं की प्रगति की समीक्षा, लापरवाही पर सख्त कार्रवाई...

भोपाल मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा की अध्यक्षता में ‘राज-उन्नति’ कार्यक्रम की दूसरी उच्चस्तरीय समीक्षा बैठक आयोजित...