8.8 C
London
Tuesday, March 31, 2026
Homeराष्ट्रीयसुखोई, राफेल संग अरुणाचल में शक्ति प्रदर्शन करने जा रहा था भारत,...

सुखोई, राफेल संग अरुणाचल में शक्ति प्रदर्शन करने जा रहा था भारत, बौखलाहट में चीन ने चली चाल?

Published on

तवांग/बीजिंग

अरुणाचल प्रदेश के तवांग इलाके में करीब 300 चीनी सैनिकों के हमले के बाद दोनों ही देशों के बीच माहौल बहुत तनावपूर्ण हो गया है। आलम यह है कि भारतीय वायुसेना के फाइटर जेट अरुणाचल प्रदेश के हवाई इलाके में पिछले कुछ दिनों में लगातार गश्‍त कर रहे हैं। बताया जा रहा है कि चीन के ड्रोन विमानों के लगातार मैकमोहन लाइन के पास भारतीय इलाके में आने की कोशिश रह रहे थे। इसके बाद भारत ने अपने सुखोई-30 फाइटर जेट को दौड़ाया। चीन ने यह कायराना हरकत ऐसे समय पर की है जब भारत आगामी 15 दिसंबर को अरुणाचल प्रदेश में बड़ा अभ्‍यास करने जा रहा था।

ओपन सोर्स इंटेलिजेंस @detresfa_ ने बताया कि 15 से 16 दिसंबर के बीच भारतीय वायुसेना ने अरुणाचल प्रदेश समेत पूर्वोत्‍तर के कई इलाकों में व्‍यापक अभ्‍यास के लिए नोटिफिकेशन जारी किया था। चीन के हवाई खतरे को देखते हुए भारत ने पूरे पूर्वोत्‍तर में सुखोई-30 एमकेआई फाइटर जेट को तैनात कर रखा है। इसके अलावा पश्चिम बंगाल में भारत के सबसे घातक राफेल फाइटर जेट भी मौजूद हैं। माना जा रहा है कि इन दोनों ही फाइटर जेट के जरिए भारत पूर्वोत्‍तर में जोरदार शक्ति प्रदर्शन करने जा रहा था।

‘चीन अपने दावे को भारत के ऊपर थोपना चाह रहा’
भारत ने इस पूरे इलाके में 15 से 16 नवंबर के बीच नो फ्लाई जोन घोषित कर रखा है। भारत के इस ऐलान के बाद से ही चीन अपने ड्रोन विमानों को लगातार नियंत्रण रेखा के पास भेजने की कोशिश कर रहा है। यही वजह है कि भारतीय वायुसेना को लगातार सक्रिय होकर इस पूरे इलाके की निगरानी करनी पड़ रही है। भारतीय रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने संसद में दिए बयान में कहा कि दोनों ही पक्षों के बीच हाथापाई हुई है लेकिन भारतीय सैनिकों ने उन्‍हें खदेड़ दिया है। हमारा कोई भी सैनिक शहीद या गंभीर रूप से घायल नहीं हुआ है।

वहीं कई विशेषज्ञों का कहना है कि चीन इस पूरी हरकत के जरिए यह कोशिश कर रहा है कि सीमा को लेकर अपने दावे को ताकत के बल पर भारत के ऊपर थोपा जा सके। चीन ने यही कोशिश दक्षिण चीन सागर में भी तेज कर दी है। यही वजह है कि फिलीपीन्‍स के साथ उसका तनाव काफी बढ़ गया है। चीन दक्षिण चीन सागर में स्थित एक द्वीप पर फिलीपीन्‍स की सेना को घुसने से ही रोक रहा है। भारत के हवाई अभ्‍यास की योजना और इससे पहले अमेरिकी सैनिकों के साथ युद्धाभ्‍यास से चीन भड़का हुआ है। यही वजह है कि वह अरुणाचल में जमीन से लेकर हवा तक में भारत के खिलाफ नापाक साजिश रच रहा है। चीन का कहना है कि तवांग उसके तिब्‍बत इलाके का हिस्‍सा है।

Latest articles

सड़क चौड़ीकरण: हटेंगी लेबर कॉलोनी की 55 दुकानें और 38 मकान, विरोध तेज

भोपाल। शहर में इंद्रपुरी-भवानीशाह क्षेत्र की सड़क चौड़ीकरण योजना के तहत प्रशासन द्वारा लेबर...

प्रशिक्षण से व्यक्तित्व का उत्कर्ष, राष्ट्र निर्माण की आधारशिला : राज्यमंत्री श्रीमती गौर

प्रशिक्षण अभियान सशक्त भारत के निर्माण की महत्वपूर्ण कड़ी है: प्रदेश अध्यक्ष श्री खंडेलवाल भोपाल:...

भोपाल में सूखे कचरे से बनेगा कोयला, आदमपुर छावनी में 220 करोड़ का चारकोल प्लांट शुरू

भोपाल राजधानी में अब सूखे कचरे से कोयला तैयार किया जाएगा। इसके लिए आदमपुर छावनी...

More like this

1 अप्रैल से जेब पर बढ़ेगा बोझ: नेशनल हाईवे पर सफर होगा 5 से 10% तक महंगा

आने वाली 1 अप्रैल से नेशनल हाईवे पर सफर करना आपकी जेब पर भारी...

रामनवमी पर प्रदेशभर में धार्मिक आयोजन, मंदिरों में विशेष पूजा और भंडारे

भोपाल रामनवमी के पावन अवसर पर मप्र के विभिन्न शहरों में श्रद्धा और उत्साह के...