5 C
London
Friday, April 24, 2026
HomeUncategorizedमहिला बॉस ने चौंकाया, कर्मचारियों को दिए 80-80 लाख रुपये बोनस

महिला बॉस ने चौंकाया, कर्मचारियों को दिए 80-80 लाख रुपये बोनस

Published on

नई दिल्ली ,

एक महिला बॉस ने अपने कर्मचारियों को तगड़ा बोनस देकर चौंका दिया. उन्होंने एक मीटिंग में बोनस देने का ऐलान किया. क्रिसमस के मौके पर उन्होंने अपने 10 कर्मचारियों को 80-80 लाख रुपये से अधिक दिए हैं. बॉस की इस दरियादिली की अब चर्चा हो रही है.

महिला बॉस का नाम गीना राइनहार्ट (Gina Rinehart) हैं. ऑस्ट्रेलियाई अरबपति राइनहार्ट, Hancock Prospecting नाम की माइनिंग और एग्रीकल्चरल कंपनी की कार्यकारी अध्यक्ष हैं. इस कंपनी को उनके पिता ने स्थापित किया था. एक रिपोर्ट के अनुसार, राइनहार्ट 34 बिलियन डॉलर की संपत्ति के साथ ऑस्ट्रेलिया की सबसे अमीर शख्सियत हैं.

गीना राइनहार्ट ने हाल ही में अपनी एक कंपनी (Roy Hill) के 10 कर्मचारियों को अचानक से बोनस देने का ऐलान कर दिया. उन्होंने प्रत्येक को 82-82 लाख रुपये बोनस के रूप में दिए हैं. इसे ‘क्रिसमस बोनस’ बताया गया है.

हालांकि, इससे पहले राइनहार्ट ने अपने कर्मचारियों को एक महत्वपूर्ण घोषणा के लिए तैयार रहने के लिए कहा था. लेकिन तब उन्होंने बोनस देने या किसी अन्य प्रकार का सरप्राइज देने की बात नहीं कही थी. ऐसे में जब उन्होंने इतनी बड़ी रकम बोनस में देने की बात कही तो कर्मचारी हैरान रह गए.

बताया गया कि राइनहार्ट ने कंपनी की मीटिंग बुलाई और एकाएक कर्मचारियों के सामने कहा कि वो 10 नामों को बुलाने जा रही हैं. इन नामों को 100,000 डॉलर (करीब 82 लाख रुपये) का क्रिसमस बोनस प्राप्त होगा. ये सुनते ही लोग हैरान रह गए. बोनस पाने वालों में से एक कर्मचारी तो केवल तीन महीने पहले ही कंपनी में काम करने आया था.

news.com.au के अनुसार, राइनहार्ट की कंपनी ने पिछले 12 महीनों में 3.3 अरब डॉलर (190 अरब रुपये से अधिक) का मुनाफा कमाया है. इसके लिए राइनहार्ट ने अपने कर्मचारियों को धन्यवाद दिया और कहा कि जब उनकी कंपनी ने इतना अच्छा प्रदर्शन किया तो ऑस्ट्रेलिया को भी काफी लाभ हुआ.

Latest articles

बंगाल चुनाव में ‘बंपर वोटिंग’, आज़ादी के बाद बना नया रिकॉर्ड, पहले चरण में 93% मतदान

तमिलनाडु के इतिहास में अब तक की सबसे ज़्यादा 85% वोटिंग कोलकाता। पश्चिम बंगाल और...

मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने 92 वर्षीय डॉ. निर्मल घोष को किया सम्मानित, आपातकाल के संघर्षों को किया याद

बैकुंठपुर (कोरिया)। छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने कोरिया जिला मुख्यालय बैकुंठपुर के प्रवास...

ओसियां को 416 करोड़ की सौगात: मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने की खेल स्टेडियम की घोषणा, बोले- उन्नत तकनीक से समृद्ध बनें किसान

ओसियां (जोधपुर)। राजस्थान के मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने ओसियां उपखण्ड मुख्यालय के दौरे के...

जयपुर में ‘ग्राम-2026’ का शंखनाद: दिल्ली इन्वेस्टर मीट में मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने निवेशकों को किया आमंत्रित

नई दिल्ली/जयपुर। राजस्थान की कृषि विकास यात्रा को नई ऊंचाइयों पर ले जाने के...

More like this

समय पर खर्च करें केंद्रीय निधि, ताकि विकास की गति बनी रहे: मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा

राजस्थान के मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने राज्य के विकास में केंद्रीय सहायता प्राप्त योजनाओं...

मप्र में टैक्स फ्री हुई फिल्म ‘शतक’ — मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव बोले— राष्ट्रसेवा और आत्मनिर्भर भारत का देती है संदेश

भोपाल मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने हिंदी फिल्म ‘शतक’ को मध्य प्रदेश में टैक्स फ्री...

मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा की अध्यक्षता में ‘राज-उन्नति’ की दूसरी बैठक — 84,282 करोड़ रुपये की परियोजनाओं की प्रगति की समीक्षा, लापरवाही पर सख्त कार्रवाई...

भोपाल मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा की अध्यक्षता में ‘राज-उन्नति’ कार्यक्रम की दूसरी उच्चस्तरीय समीक्षा बैठक आयोजित...