14.2 C
London
Thursday, June 4, 2026
Homeराज्यBHU: लापरवाही ही हद पार! डीन ने एक ही डमी डिग्री से...

BHU: लापरवाही ही हद पार! डीन ने एक ही डमी डिग्री से कराया फोटो सेशन, अब दी ये सफाई

Published on

वाराणसी,

एशिया के सबसे बड़े आवासीय विश्वविद्यालय के दीक्षांत समारोह में जब भारी-भरकम खामी मिलेगी तो बाकी शिक्षण संस्थानों के हाल का अंदाजा लगाया जा सकता है. वाराणसी के काशी हिंदू विश्वविद्यालय के 102वें दीक्षांत समारोह के दौरान ऐसा ही नजारा देखने को मिला जब एक ही डमी डिग्री के साथ छात्र-छात्राओं का फोटो सेशन चलता रहा. वीडियो वायरल होने पर और बीएचयू की किरकिरी होने के बाद इस मामले में फोटो सेशन में डिग्री देने वाले कला संकाय के डीन ने सफाई दी.

डीन ने कहा कि डिग्रियां तैयार ही नहीं हो पाई थी. जिसकी वजह से ऐसा करना पड़ा. जहां एक और देश में शिक्षा के स्तर को सुधारने के लिए नई शिक्षा नीति (NEP) 2020 आ चुकी है तो वहीं दूसरी ओर देश के जाने-माने शिक्षण संस्थानों में ऐसी कमियां भी सामने आ रही हैं, जिससे उच्च शिक्षण संस्थानों की कार्यप्रणाली पर सवाल उठना लाजमी है.

एशिया के सबसे बड़े आवासीय विश्वविद्यालय यानी काशी हिंदू विश्वविद्यालय के दीक्षांत समारोह का एक वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है. वायरल वीडियो में कला संकाय से डिग्री पूरी करने वाले छात्र-छात्राओं को उसी कला संकाय के डीन प्रोफेसर विजय बहादुर सिंह डमी डिग्री देते हुए नजर आ रहे हैं.

यहां पर सारे डिग्री धारकों को अलग-अलग डिग्री नहीं, बल्कि एक ही डिग्री के साथ फोटो सेशन चल रहा है. एक छात्र आता है वह डिग्री के साथ फोटो खींची जाती है और आगे बढ़ जाता है, इसी तरह यह सिलसिला काफी देर तक चलता रहता है.

इस बारे में काशी हिंदू विश्वविद्यालय के कला संकाय के उसी डीन यानी विजय विजय बहादुर सिंह से जब इस बारे में पूछा गया तो उन्होंने सफाई दी कि परीक्षा नियंत्रक के यहां कुछ लड़कों की डिग्रियां बन नहीं पाई थीं. जिसकी वजह से ऐसा करना पड़ा. ऐसे छात्र बाद में आकर अपनी डिग्री ले लेंगे.

यह आलम तब है जब कोरोना महामारी की वजह से बीएचयू में पूरे 3 साल दीक्षांत समारोह नहीं हुआ था और डिग्रियां भी नहीं बटीं. अब 3 साल के बाद जाकर सभी छात्रों को एक साथ 37000 से ज्यादा उपाधियां 102वें दीक्षांत समारोह में बांटी गई. इतना ही नहीं दीक्षांत समारोह में छात्र छात्राओं को साफा भी नहीं मिल पाया था. जिसकी वजह से जमकर विरोध प्रदर्शन भी हुआ था.

Latest articles

BHEL में बड़ी नियुक्ति: रेणुका मिश्रा बनीं मुख्य सतर्कता अधिकारी (CVO), CMD को करेंगी रिपोर्ट

नई दिल्ली। भारत हेवी इलेक्ट्रिकल्स लिमिटेड (BHEL) ने अपनी कॉर्पोरेट सतर्कता व्यवस्था को मजबूत...

बलात्कार के आरोप में डिप्टी कलेक्टर गिरफ्तार; महिला ने शादी का झांसा देकर यौन शोषण का आरोप लगाया

मुरैना। मुरैना में पदस्थ रहे डिप्टी कलेक्टर अरविंद माहौर के खिलाफ एक युवती की...

बिजली कटौती अलर्ट: भोपाल के 25 बड़े इलाकों में 3 से 8 घंटे तक गुल रहेगी बत्ती

भोपाल। राजधानी भोपाल के करीब 25 प्रमुख रिहायशी इलाकों में गुरुवार को विद्युत कंपनी...

कोलार जलप्रदाय लाइन के संधारण कार्य का महापौर ने किया निरीक्षण, जल्द नियमित होगी जलापूर्ति

भोपाल। राजधानी के कोलार क्षेत्र में पानी की किल्लत को दूर करने और सुचारू...

More like this

मत्स्य पालकों को मिली नई उड़ान, मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने बांटी आधुनिक सामग्री

रायपुर। सुशासन तिहार के अंतर्गत छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने सोमवार को...

दिल्ली में पीएम मोदी से मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा, राज्यसभा और मंत्रिमंडल विस्तार पर चर्चाओं के बीच बढ़ी सियासी हलचल

नई दिल्ली/जयपुर। राजस्थान के मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने सोमवार को दिल्ली के लोक कल्याण...

पंजाब में स्कूल माफिया पर कसेगा शिकंजा: अब साल में अधिकतम 5% ही फीस बढ़ा सकेंगे प्राइवेट स्कूल

चंडीगढ़/अमृतसर। पंजाब की भगवंत मान सरकार ने प्रदेश के निजी स्कूलों की मनमानी और...