8.8 C
London
Tuesday, March 31, 2026
Homeराष्ट्रीयगलवान के बाद चीन ने बढ़ाया 52 बिलियन डॉलर रक्षा बजट, भारत...

गलवान के बाद चीन ने बढ़ाया 52 बिलियन डॉलर रक्षा बजट, भारत का कुल बजट ही 71 बिलियन

Published on

नई दिल्ली

भारत और चीन के सैनिकों के बीच 9 दिसंबर को अरुणाचल प्रदेश के तवांग सेक्टर में एक बार फिर झड़प  हुई। भारतीय सेना के मुताबिक, चीनी सैनिक तवांग सेक्टर में घुस आए थे। इसके बाद भारतीय सेना ने जवाबी कार्रवाई की। रिपोर्ट्स में दावा किया जा रहा है कि चीनी सैनिकों की संख्या 300 के आसपास थी।

‘द हिंदू’ की एक रिपोर्ट के मुताबिक झड़प में भारत के मुकाबले चीनी PLA को ज्यादा नुकसान हुआ है और उसके ज्यादा सैनिक घायल हुए हैं। उधर, रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने लोकसभा में कहा है कि चीनी सैनिकों ने यथास्थिति बदलने की कोशिश की और हाथापाई की । हमारे सैनिकों ने बहादुरी से जवाब दिया है। हमारा कोई सैनिक गंभीर रूप से घायल नहीं है न तो किसी जवान की जान गई है।

चीन पिछले कुछ सालों से लगातार अपने रक्षा बजट में इजाफा करता जा रहा है। स्टॉकहोम इंटरनेशनल पीस रिसर्च इंस्टीट्यूट की एक रिपोर्ट के मुताबिक भारत से गलवान और लद्दाख में झड़प के ठीक बाद इसी साल चीन ने अपना सालाना बजट बढ़ाकर 261 बिलियन डॉलर कर दिया है जो, साल 2021 में 209 बिलियन डॉलर था। दूसरी तरफ, भारत का सालाना रक्षा बजट 71.1 बिलियन डॉलर है। रक्षा बजट के मामले में भारत दुनिया में तीसरे नंबर पर है, लेकिन चीन का रक्षा बजट भारत के मुकाबले 3 गुना से ज्यादा है।

भारत और चीन की थल सेना की स्थिति
भारत और चीन की थल सेना की तुलना करें तो भारत के पास कुल 3,544,000 जवान हैं। इसमें 14,44,000 एक्टिव और 21,00,000 रिजर्व जवान हैं। Global Firepower की रिपोर्ट के मुताबिक चीन की PLA आर्मी में कुल 2,693,000 जवान हैं, जिसमें 21,83,000 एक्टिव और 5,10,000 रिजर्व सैनिक हैं। दोनों देशों के बीच हथियारों की तुलना करें तो टैंक के मामले में भारत, चीन पर भारी पड़ता है। भारत के पास 4292 टैंक हैं, जबकि चीन के 3501 टैंक हैं। इसी तरह चीन के पास 33,000 बख्तरबंद गाड़ियां हैं, जबकि भारत के पास 8,686 गाड़ियां हैं।

Latest articles

सड़क चौड़ीकरण: हटेंगी लेबर कॉलोनी की 55 दुकानें और 38 मकान, विरोध तेज

भोपाल। शहर में इंद्रपुरी-भवानीशाह क्षेत्र की सड़क चौड़ीकरण योजना के तहत प्रशासन द्वारा लेबर...

प्रशिक्षण से व्यक्तित्व का उत्कर्ष, राष्ट्र निर्माण की आधारशिला : राज्यमंत्री श्रीमती गौर

प्रशिक्षण अभियान सशक्त भारत के निर्माण की महत्वपूर्ण कड़ी है: प्रदेश अध्यक्ष श्री खंडेलवाल भोपाल:...

भोपाल में सूखे कचरे से बनेगा कोयला, आदमपुर छावनी में 220 करोड़ का चारकोल प्लांट शुरू

भोपाल राजधानी में अब सूखे कचरे से कोयला तैयार किया जाएगा। इसके लिए आदमपुर छावनी...

More like this

1 अप्रैल से जेब पर बढ़ेगा बोझ: नेशनल हाईवे पर सफर होगा 5 से 10% तक महंगा

आने वाली 1 अप्रैल से नेशनल हाईवे पर सफर करना आपकी जेब पर भारी...

रामनवमी पर प्रदेशभर में धार्मिक आयोजन, मंदिरों में विशेष पूजा और भंडारे

भोपाल रामनवमी के पावन अवसर पर मप्र के विभिन्न शहरों में श्रद्धा और उत्साह के...