5 C
London
Friday, April 24, 2026
HomeUncategorizedसीमा पर तनाव, भारत में 3560 कंपनियों में चीन के डायरेक्टर, फिर...

सीमा पर तनाव, भारत में 3560 कंपनियों में चीन के डायरेक्टर, फिर ड्रैगन से दूरी कैसे?

Published on

नई दिल्ली,

करीब 2 साल पहले गलवान में भारत और चीन के फौजियों के बीच हुई झड़प के बाद से दोनों देशों के रिश्तों में तल्खी बनी हुई है. गलवान के बाद तो भारत ने सख्त रुख अपनाते हुए कारोबार जगत में भी चीन की कंपनियों पर कई तरह के प्रतिबंध लगाए थे. अब एक बार फिर से अरूणाचल में तवांग बॉर्डर पर भारत और चीन के सैनिकों के बीच हुई झड़प सरकार को नए प्रतिबंध लागू करने का फैसला लेने के लिए मजबूर कर सकती है.

दरअसल, पहले से ही भारत में चीन के सामान के बहिष्कार की मुहिम भी लोगों के बीच चल रही है. ऐसे में चीन को भारत के कारोबार जगत से बेदखल करना कितना आसान है और कितना मुश्किल इसकी बानगी सरकारी आंकड़ों में ही साफ नजर आ जाती है.

3560 कंपनियों में चीन के निदेशक
सरकार ने संसद के सामने चीन से जुड़े आंकड़ों को पेश किया वो ये वाकई हैरान करने वाले हैं. संसद में कंपनी मामलों के मंत्रालय के राज्यमंत्री राव इंद्रजीत सिंह ने बताया है कि देश में 174 चीनी कंपनियां विदेशी कंपनियों के तौर पर रजिस्टर्ड हैं और देश की 3560 कंपनियों में चीनी डायरेक्टर्स हैं.

इन आंकड़ों से ये साफ जाहिर हो जाता है कि देश की कंपनियों में चीन की दखलअंदाजी किस हद तक बढ़ चुकी है. लेकिन ये वो आंकड़े हैं जिनका लेखा जोखा सरकार रखती है. इसके अलावा भी सरकार ने जो जानकारी दी है उसके मुताबिक चीनी निवेशकों या शेयरधारकों वाली कंपनियों की संख्या बताना मुमकिन नहीं है, क्योंकि ये डाटा कॉर्पोरेट मंत्रालय में अलग से नहीं रखा जाता है. कॉरपोरेट डाटा मैनेजमेंट पोर्टल को मंत्रालय ने इन-हाउस डाटा एनालिटिक्स और बिजनेस इंटेलिजेंस यूनिट के तौर पर तैयार किया है.

चीन पर बढ़ रही है भारत की निर्भरता
चीन की कंपनियों और डायरेक्टर्स की भारत में घुसपैठ के अलावा भी कई और तरीकों से भारत की चीन पर निर्भरता बढ़ती जा रही है. केंद्रीय मंत्री पीयूष गोयल के मुताबिक 2003-2004 में चीन से भारत का आयात करीब 4.34 अरब डॉलर का था जो 2013-14 में बढ़कर 51.03 अरब डॉलर पर पहुंच गया. वहीं 2021-2022 में भारत ने चीन से 94.2 अरब डॉलर का आयात किया जो भारत के कुल आयात का 15 फीसदी रहा है. अगर ये ऐसे ही बढ़ता रहा तो फिर UPA के 10 साल और फिर NDA के 10 साल में ये दो बार दोगुना हो जाएगा.

चीन से भारत का व्यापार घाटा बढ़ा
2004-05 में भारत और चीन के बीच 1.48 अरब डॉलर का व्यापार घाटा था, जो 10 साल में यानी 2013-14 में बढ़कर 36.21 अरब डॉलर पर पहुंच गया. वहीं 2020-21 के दौरान भारत और चीन के बीच व्यापार घाटा बढ़कर 44.33 अरब डॉलर पर पहुंच गया. मौजूदा कारोबारी साल के दौरान तो ये बढ़कर करीब 73 अरब डॉलर पर पहुंच गया है. यहीं नहीं सीमा पर तनाव के बावजूद दोनों देशों के बीच द्विपक्षीय करोबार में 43.3 फ़ीसदी की बढ़ोतरी हुई है.

2020-21 में चीन ने भारत को 65.21 अरब डॉलर के मूल्य का सामान निर्यात किया था. लेकिन 2021-22 में ये बढ़कर 94.57 अरब डॉलर तक पहुंच गया. ऐसे में सीमा पर बढ़ते तनाव के बीच भारत की कारोबारी रणनीतियां भी सबके फोकस में रहेंगी क्योंकि यहां पर चीन की दखलंदाजी को भी घटाना है और भारत के उद्योग जगत को भी इससे बेअसर रखना होगा.

Latest articles

बंगाल चुनाव में ‘बंपर वोटिंग’, आज़ादी के बाद बना नया रिकॉर्ड, पहले चरण में 93% मतदान

तमिलनाडु के इतिहास में अब तक की सबसे ज़्यादा 85% वोटिंग कोलकाता। पश्चिम बंगाल और...

मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने 92 वर्षीय डॉ. निर्मल घोष को किया सम्मानित, आपातकाल के संघर्षों को किया याद

बैकुंठपुर (कोरिया)। छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने कोरिया जिला मुख्यालय बैकुंठपुर के प्रवास...

ओसियां को 416 करोड़ की सौगात: मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने की खेल स्टेडियम की घोषणा, बोले- उन्नत तकनीक से समृद्ध बनें किसान

ओसियां (जोधपुर)। राजस्थान के मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने ओसियां उपखण्ड मुख्यालय के दौरे के...

जयपुर में ‘ग्राम-2026’ का शंखनाद: दिल्ली इन्वेस्टर मीट में मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने निवेशकों को किया आमंत्रित

नई दिल्ली/जयपुर। राजस्थान की कृषि विकास यात्रा को नई ऊंचाइयों पर ले जाने के...

More like this

समय पर खर्च करें केंद्रीय निधि, ताकि विकास की गति बनी रहे: मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा

राजस्थान के मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने राज्य के विकास में केंद्रीय सहायता प्राप्त योजनाओं...

मप्र में टैक्स फ्री हुई फिल्म ‘शतक’ — मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव बोले— राष्ट्रसेवा और आत्मनिर्भर भारत का देती है संदेश

भोपाल मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने हिंदी फिल्म ‘शतक’ को मध्य प्रदेश में टैक्स फ्री...

मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा की अध्यक्षता में ‘राज-उन्नति’ की दूसरी बैठक — 84,282 करोड़ रुपये की परियोजनाओं की प्रगति की समीक्षा, लापरवाही पर सख्त कार्रवाई...

भोपाल मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा की अध्यक्षता में ‘राज-उन्नति’ कार्यक्रम की दूसरी उच्चस्तरीय समीक्षा बैठक आयोजित...