15.7 C
London
Tuesday, June 16, 2026
Homeराज्यपुणे: पत्नी ने छोड़ दिया तो शरद पवार को दी जान से...

पुणे: पत्नी ने छोड़ दिया तो शरद पवार को दी जान से मारने की धमकी, गिरफ्तार

Published on

नई दिल्ली,

एनसीपी सुप्रीमो शरद पवार और उनके परिवार को जान से मारने की धमकी देने वाले शख्स नारायण कुमार सोनी को मुंबई पुलिस ने बिहार से गिरफ्तार कर लिया है. नारायण कुमार सोनी पिछले कई महीनों से शरद पवार के निवास स्थान सिल्वर ओक पर उन्हें और उनके परिवार को जान से मारने की धमकियां दे रहा था.

आरोपी की दिमागी हालत गड़बड़
नारायण कुमार सोनी ने इसके पहले भी शरद पवार के निवास स्थान सिलवर ओक पर फोन कर इसी प्रकार की धमकी दी थी. मुंबई पुलिस ने उसकी दिमागी हालत को देखते हुए उस वक्त कोई मामला दर्ज नहीं किया और उसे समझा-बुझाकर छोड़ दिया था, लेकिन मुंबई पुलिस के समझा कर छोड़ने के बावजूद भी नारायण कुमार सोनी लगातार शरद पवार के निवास स्थान पर फोन कर इसी प्रकार की धमकियां देता रहा और उन्हें परेशान करता रहा. जिसके बाद आखिरकार मुंबई पुलिस को हरकत में आना ही पड़ा और इस मामले में मुंबई पुलिस के गांवदेवी पुलिस स्टेशन में मामला दर्ज किया, मामला दर्ज करते ही मुंबई पुलिस ने जांच शुरू की और कॉलर का लोकेशन बिहार राज्य दिखाने लगा जिसके बाद पुलिस की एक टीम बिहार गई और उसे गिरफ्तार कर लिया.

‘पत्नी छोड़ गई और शरद पवार ने नहीं की कार्रवाई’
नारायण कुमार सोनी पिछले 10 साल से पुणे में रहा था जहा उसकी पत्नी उसे छोड़कर चली गई थी और किसी और से शादी कर ली थी इस मामले में उसने शरद पवार ने कोई करवाई नहीं की और इसी का गुस्सा उसकी जहन में था जिसका बदला लेने के लिए वह बार बार शरद पवार के यहां फोन करता था और धमकी देता था. मुंबई पुलिस के मुताबिक नारायण कुमार सोनी का दिमागी संतुलन ठीक नहीं है और इसी वजह से तो इस तरह के कॉल करता था लेकिन पिछले कई महीनों से लगातार कॉल करने की वजह से मुंबई पुलिस को आखिरकार उस पर कार्रवाई करनी पड़ी.

पवार के खिलाफ लिखकर गिरफ्तार हुई थी मराठी टीवी एक्ट्रेस
इससे पहले एनसीपी नेता शरद पवार तब भी चर्चा में आ गए थे, जब एक मराठी टीवी एक्ट्रेस को पवार के खिलाफ सोशल मीडिया पोस्ट करने के मामले में गिरफ्तार कर लिया गया था. केतकी चिताले नाम की टीवी एक्ट्रेस पर आरोप लगा था कि उन्होंने शरद पवार के खिलाफ कथित तौर पर एक सोशल मीडिया पोस्ट की थी, हालांकि चिताले ने अपनी पोस्ट में किसी का नाम नहीं लिया था.

मराठी अभिनेत्री पोस्ट के बाद उनके खिलाफ ठाणे के कलवा थाने में स्वप्निल नेटके ने 14 मई को शिकायत दर्ज कराई थी. इसके बाद चिताले को 15 मई को गिरफ्तार कर लिया गया था. उनके खिलाफ पुणे में भी एनसीपी के एक कार्यकर्ता की तहरीर पर मामला दर्ज किया गया था. चिताले को ठाणे पुलिस की क्राइम ब्रांच ने नवी मुंबई से गिरफ्तार किया था. बता दें कि हाल ही में राजस्थान के नागौर से सांसद हनुमान बेनीवाल को भी जान से मारने की धमकी दी गई थी. बेनीवाल को लॉरेंस बिश्नोई गैंग की तरफ से धमकी दी गई थी. बाद में पुलिस ने धमकी देने वाले आरोपी को गिरफ्तार कर लिया था.

Latest articles

जनसेवा ही प्रशासनिक सेवा का सर्वोच्च उद्देश्य, संवेदनशीलता और निष्पक्षता से करें कार्य : मुख्यमंत्री विष्णु देव साय

रायपुर। छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री विष्णु देव साय से आज राजधानी रायपुर स्थित मुख्यमंत्री निवास...

राजस्थान में कंगना रनौत की फिल्म ‘भारत भाग्य विधाता’ टैक्स फ्री घोषित

जयपुर। राजस्थान सरकार ने बॉलीवुड अभिनेत्री और सांसद कंगना रनौत अभिनीत हालिया रिलीज फिल्म...

अकाल तख्त ने सीएम भगवंत मान को पंथ विरोधी करार दिया, आप ने फैसले पर उठाए सवाल

चंडीगढ़। पंजाब की राजनीति में सोमवार को उस समय बड़ा विवाद खड़ा हो गया...

व्यापमं घोटाले के 847 आरोपियों के खिलाफ एक ही गवाह, सुरक्षा भी नहीं

भोपाल। मप्र के सबसे चर्चित और देश के सबसे बड़े भर्ती घोटालों में से...

More like this

जनसेवा ही प्रशासनिक सेवा का सर्वोच्च उद्देश्य, संवेदनशीलता और निष्पक्षता से करें कार्य : मुख्यमंत्री विष्णु देव साय

रायपुर। छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री विष्णु देव साय से आज राजधानी रायपुर स्थित मुख्यमंत्री निवास...

राजस्थान में कंगना रनौत की फिल्म ‘भारत भाग्य विधाता’ टैक्स फ्री घोषित

जयपुर। राजस्थान सरकार ने बॉलीवुड अभिनेत्री और सांसद कंगना रनौत अभिनीत हालिया रिलीज फिल्म...

अकाल तख्त ने सीएम भगवंत मान को पंथ विरोधी करार दिया, आप ने फैसले पर उठाए सवाल

चंडीगढ़। पंजाब की राजनीति में सोमवार को उस समय बड़ा विवाद खड़ा हो गया...