15.7 C
London
Tuesday, June 16, 2026
Homeराज्यशराबबंदी वाले बिहार के सारण में जहरीली शराब का कहर, 5 की...

शराबबंदी वाले बिहार के सारण में जहरीली शराब का कहर, 5 की मौत

Published on

सारण ,

बिहार के सारण जिले में संदिग्ध अवस्था में 5 लोगों की मौत से हड़कंप मच गया. मृतकों के परिजनों का आरोप है कि जहरीली शराब पीने से यह मौतें हुई हैं. लेकिन इस पर स्थानीय प्रशासन कुछ भी कहने के लिए तैयार नहीं है. बताया जा रहा है कि मशरक और सीमावर्ती इसुआपुर के डोइला गांव में मंगलवार रात आधा दर्जन से ज्यादा लोगों की तबीयत बिगड़ गई. फिर एक-एक कर 5 लोगों ने दम तोड़ दिया. जबकि कई लोग गंभीर रूप से बीमार बताए जा रहे हैं.

मृतकों की पहचान इसुआपुर थाना क्षेत्र के डोइला गांव निवासी संजय सिंह पिता वकील सिंह, हरिंदर राम पिता गणेश राम और सीमावर्ती मसरख थाना क्षेत्र के यदु मोड़ निवासी कुणाल सिंह बताए जा रहे हैं. इसुआपुर के डोइला निवासी अमित रंजन पिता विजेंद्र प्रसाद सिन्हा का सदर अस्पताल में इलाज के दौरान देर रात मौत हो गई.

जहरीली शराब की भनक लगते ही प्रशासन के हाथ पैर फूल गए. सदर अस्पताल को छावनी में तब्दील कर दिया गया. बताया जा रहा है कि सभी ने सोमवार शाम में एक जगह पर शराब पी थी. इसके बाद मंगलवार के दिन से उनकी हालत बिगड़ने लगी. शाम में सभी को मसरख स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती कराया गया. वहां इलाज के बाद छपरा रेफर किए जाने पर 5 लोगों की मौत हो गई, जबकि एक का इलाज छपरा में चल रहा है.

Latest articles

जनसेवा ही प्रशासनिक सेवा का सर्वोच्च उद्देश्य, संवेदनशीलता और निष्पक्षता से करें कार्य : मुख्यमंत्री विष्णु देव साय

रायपुर। छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री विष्णु देव साय से आज राजधानी रायपुर स्थित मुख्यमंत्री निवास...

राजस्थान में कंगना रनौत की फिल्म ‘भारत भाग्य विधाता’ टैक्स फ्री घोषित

जयपुर। राजस्थान सरकार ने बॉलीवुड अभिनेत्री और सांसद कंगना रनौत अभिनीत हालिया रिलीज फिल्म...

अकाल तख्त ने सीएम भगवंत मान को पंथ विरोधी करार दिया, आप ने फैसले पर उठाए सवाल

चंडीगढ़। पंजाब की राजनीति में सोमवार को उस समय बड़ा विवाद खड़ा हो गया...

व्यापमं घोटाले के 847 आरोपियों के खिलाफ एक ही गवाह, सुरक्षा भी नहीं

भोपाल। मप्र के सबसे चर्चित और देश के सबसे बड़े भर्ती घोटालों में से...

More like this