5 C
London
Friday, April 24, 2026
HomeUncategorizedहेलो-हेलो और खाता साफ: बिना OTP के निकाल लिए ₹50 लाख, जामताड़ा...

हेलो-हेलो और खाता साफ: बिना OTP के निकाल लिए ₹50 लाख, जामताड़ा स्कैम का मिस्ड कॉल कनेक्शन

Published on

नई दिल्ली

आपके पास भी कई बार मिस्ड कॉल (Missed Call), ब्लैंक कॉल आते होंगे। आप फोन पर हेलो-हेलो करते रहते हैं और दूसरी तरफ से कोई कुछ नहीं बोलता है। थोड़ी देर कोशिश करके आप भी फोन रख देते हैं। लेकिन ये मिस्ड कॉल आपका बैंक खाता खाली कर सकता है। मिस्ड कॉल के जरिए ऑनलाइन फ्रॉड का हैरान करने वाला मामला सामने आया है। दिल्ली के एक सिक्योरिटी एजेंसी के निदेशक ने साइबर ठगी का अनोखा मामला दर्ज करवाया है, जिसमें बिना OTP के ही मिस्ड कॉल से हैकर्स ने उनके खाते से 50 लाख रुपये उड़ा लिए। बैंकों की ओर से आपको अक्सर निर्देश मिलते हैं कि किसी से भी अपने बैंक खाते या OTP की डिटेल साझा न करें, लेकिन इस मामले में तो कुछ और ही किस्सा हो गया। न तो बैंक की डिटेल दी, न ओटीपी मांगा, बस फोन पर हेलो-हेलो करने के चक्कर में अकाउंट खाली हो गया।

ना ही बात, ना OTP, फिर भी खाता खाली
सिक्योरिटी एजेंसी चलाने वाले शख्स ने पुलिस में शिकायत दर्ज करवाई है, जिसमें कहा है कि उन्हें सुबह 7 बजे से 8.45 बजे तक लगातार फोन पर मिस्ड कॉल और ब्लैंक कॉल आ रहे थे। पहले तो उसने इग्नोर किया। फिर बार-बार ऐसा होने पर उसने फोन उठाया और हेलो-हेलो करता रहा। उसे लगा कि शायद सामने वाले को मेरी आवास नहीं आ रही है। थोड़ी देर ऐसा करने के बाद परेशान होकर उसने फोन रख दिया। अचानक मोबाइल फोन पर एक मैसेज आया। उसने SMS खोलकर देखा तो उसके पैरों तले की जमीन खिसक गई। उसके खाते से 50 लाख रुपये निकल गए। बैंक की ओर से मैसेज आया था, जिसमें लिखा था रियल टाइम ग्रॉस सेटलमेंट (आरटीजीएस) के जरिए 50 लाख रुपये का फंड ट्रांजैक्शन किया गया है। हैरानी की बात तो ये है कि ना तो कोई OTP आया, न तो उसने किसी लिंक पर क्लिक किया, ना तो उससे किसी ने बैंक की डिटेल दी, फिर खाते से पैसे कैसे निकल गए?

जामताड़ा कनेक्शन
अपनी शिकायत में पीड़ित ने बताया कि उसके फोन पर पहली कॉल आने के बाद अलग-अलग नंबरों से लगातार फोन आ रहे थे। कोई मिस्ड कॉल होता तो कई ब्लैंक कॉल। कुछ फोन कॉल उसने उठाएं, लेकिन दूसरी तरफ से कोई आवाज नहीं आती थी। ये सिलसिला करीब एक से डेढ़ घंटे तक चलता रहा और फिर जो हुआ उसके होश उड़ गए। उसके खाते से 50 लाख रुपये उड़ा लिए गए और उसे कोई आइडिया नहीं था कि ये कैसे हो गया। पुलिस ने शुरूआती जांच में इसका कनेक्शन जामताड़ा से बताया है। दिल्ली पुलिस के साइबर सेल डीसीपी ने कहा कि बैंक की ओर से ओटीपी भेजा गया था, लेकिन मोबाइल कॉम्प्रोमाइज हो जाने के कारण वो पीड़ित के बजाए हैकर्स को मिला।

क्या होती है SIM स्वैपिंग
इस धोखाधड़ी मामले में जामताड़ा के हैकर्स ने सिम स्वैपिंग का सहारा लिया है। SIM स्वैप या सिम स्विच फ्रॉड में हैकर्स टू-फैक्टर ऑथेंटिकेशन और वेरिफिकेशन की खामियों का सहारा लेकर आपके सिम का डुप्लीकेट इस्तेमाल करके आपको धोखा देते हैं। इस स्कैम के लिए हैकर्स आपके सिम प्रोवाइडर की मदद से आपको स्विचिंग के लिए मनाते हैं, उनके अपना सिम सक्रिय करने के लिए मनाते हैं। अगर आप उसके झांसे में आ गए और आपने सिम को एक्टिवेट कर दिया तो डुप्लीकेट सिम के जरिए आपके फोन का कंट्रोल स्कैमर्स के पास पहुंच जाता है और फिर हैकर्स आपके फोन कॉल और टैक्स्ट को आसानी से हासिल कर लेता है।

Latest articles

बंगाल चुनाव में ‘बंपर वोटिंग’, आज़ादी के बाद बना नया रिकॉर्ड, पहले चरण में 93% मतदान

तमिलनाडु के इतिहास में अब तक की सबसे ज़्यादा 85% वोटिंग कोलकाता। पश्चिम बंगाल और...

मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने 92 वर्षीय डॉ. निर्मल घोष को किया सम्मानित, आपातकाल के संघर्षों को किया याद

बैकुंठपुर (कोरिया)। छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने कोरिया जिला मुख्यालय बैकुंठपुर के प्रवास...

ओसियां को 416 करोड़ की सौगात: मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने की खेल स्टेडियम की घोषणा, बोले- उन्नत तकनीक से समृद्ध बनें किसान

ओसियां (जोधपुर)। राजस्थान के मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने ओसियां उपखण्ड मुख्यालय के दौरे के...

जयपुर में ‘ग्राम-2026’ का शंखनाद: दिल्ली इन्वेस्टर मीट में मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने निवेशकों को किया आमंत्रित

नई दिल्ली/जयपुर। राजस्थान की कृषि विकास यात्रा को नई ऊंचाइयों पर ले जाने के...

More like this

समय पर खर्च करें केंद्रीय निधि, ताकि विकास की गति बनी रहे: मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा

राजस्थान के मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने राज्य के विकास में केंद्रीय सहायता प्राप्त योजनाओं...

मप्र में टैक्स फ्री हुई फिल्म ‘शतक’ — मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव बोले— राष्ट्रसेवा और आत्मनिर्भर भारत का देती है संदेश

भोपाल मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने हिंदी फिल्म ‘शतक’ को मध्य प्रदेश में टैक्स फ्री...

मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा की अध्यक्षता में ‘राज-उन्नति’ की दूसरी बैठक — 84,282 करोड़ रुपये की परियोजनाओं की प्रगति की समीक्षा, लापरवाही पर सख्त कार्रवाई...

भोपाल मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा की अध्यक्षता में ‘राज-उन्नति’ कार्यक्रम की दूसरी उच्चस्तरीय समीक्षा बैठक आयोजित...