9.1 C
London
Tuesday, March 31, 2026
Homeराष्ट्रीयएम्स के इलाज पर नहीं भरोसा? 414 मरीज बीच में ही छोड़कर...

एम्स के इलाज पर नहीं भरोसा? 414 मरीज बीच में ही छोड़कर चले गए इलाज

Published on

नई दिल्ली

पिछले पांच वर्षों में एम्स से 414 मरीज इलाज छोड़कर अस्पताल से अपनी मर्जी से चले गए। यह आंकड़ा चौंकाने वाला है। मेन एम्स से जहां 137 मरीज चले गए, वहीं एम्स के आरपी सेंटर से 277 मरीज बीच में इलाज छोड़कर चले गए। एक रिपोर्ट में इसका खुलासा हुआ है। इस साल अब तक मेन एम्स में 25 और आरपी सेंटर से 47 मरीज इलाज छोड़कर बीच में जा चुके हैं। एम्स सूत्रों का कहना है कि इस पर रोक लगाना आसान नहीं है। कई बार मरीज पहले से बेहतर फील कर रहे होते हैं या लंबे समय से अस्पताल में भर्ती रहते हैं, ऐसे लोग इलाज बीच में छोड़कर चले जाते हैं। हालांकि इस पर निगरानी के लिए सिस्टम की जरूरत है। चेतन कोठारी द्वारा आरटीआई के तहत मांगे गए जवाब में इसका खुलासा हुआ है।

इसके मुताबिक, मेन एम्स में 2017 से अगस्त 2022 तक बीच में जाने वाले मरीजों की संख्या 137 रही है। जबकि आरपी सेंटर में 2017 से अक्टूबर 2022 तक जाने वाले मरीजों की संख्या 277 है। मेन एम्स में 2017 से 2022 तक जाने वाले मरीजों में सबसे ज्यादा साल-2017 और 2019 में 29-29 मरीज शामिल हैं। यही नहीं, कोरोना काल में भी 10 मरीज अस्पताल में चल रहे इलाज को बीच में छोड़कर चले गए। इस साल अब तक 25 मरीज बिना बताए जा चुके हैं। मेन एम्स के डिपार्टमेंट के अनुसार, डेटा तो उपलब्ध नहीं है, लेकिन मनोचिकित्सा (सायकियाट्री) विभाग से अब तक पांच सल में 11 मरीज बिना बताए जा चुके हैं, जबकि बच्चों के वॉर्ड से 4 मरीज इलाज छोड़कर जा चुके हैं। मनोचिकित्सा विभाग से इस साल अब तक 5 मरीज जा चुके हैं। एम्स सूत्रों का कहना है कि मनोचिकित्सा विभाग में एडमिट मरीजों में से कई की मानसिक हालत ठीक नहीं होती है, उन पर नजर रखना जरूरी होता है। लेकिन बच्चों के वॉर्ड से मरीज का बिना बताए चले जाना चिंता की बात है।

साल मेन एम्स से इलाज छोड़कर गए मरीज
2017 29
2018 17
2019 29
2020 10
2021 27
2022 25

एम्स आरपी सेंटर: आरपी सेंटर में सबसे ज्यादा 69 मरीज 2019 में इलाज छोड़कर चले गए थे। इस सेंटर से 2020 में ऐसे 10 मरीज चले गए थे।

साल इलाज छोड़कर जाने वाले मरीजों की संख्या
2017 46
2018 56
2019 69
2020 10
2021 49
2022 47

Latest articles

सड़क चौड़ीकरण: हटेंगी लेबर कॉलोनी की 55 दुकानें और 38 मकान, विरोध तेज

भोपाल। शहर में इंद्रपुरी-भवानीशाह क्षेत्र की सड़क चौड़ीकरण योजना के तहत प्रशासन द्वारा लेबर...

प्रशिक्षण से व्यक्तित्व का उत्कर्ष, राष्ट्र निर्माण की आधारशिला : राज्यमंत्री श्रीमती गौर

प्रशिक्षण अभियान सशक्त भारत के निर्माण की महत्वपूर्ण कड़ी है: प्रदेश अध्यक्ष श्री खंडेलवाल भोपाल:...

भोपाल में सूखे कचरे से बनेगा कोयला, आदमपुर छावनी में 220 करोड़ का चारकोल प्लांट शुरू

भोपाल राजधानी में अब सूखे कचरे से कोयला तैयार किया जाएगा। इसके लिए आदमपुर छावनी...

More like this

1 अप्रैल से जेब पर बढ़ेगा बोझ: नेशनल हाईवे पर सफर होगा 5 से 10% तक महंगा

आने वाली 1 अप्रैल से नेशनल हाईवे पर सफर करना आपकी जेब पर भारी...

रामनवमी पर प्रदेशभर में धार्मिक आयोजन, मंदिरों में विशेष पूजा और भंडारे

भोपाल रामनवमी के पावन अवसर पर मप्र के विभिन्न शहरों में श्रद्धा और उत्साह के...