5.6 C
London
Friday, April 24, 2026
HomeUncategorizedसाजिद खान नहीं होंगे बिग बॉस 16 से बाहर! कॉन्ट्रैक्ट की बड़ी...

साजिद खान नहीं होंगे बिग बॉस 16 से बाहर! कॉन्ट्रैक्ट की बड़ी डिटेल लीक

Published on

फिल्ममेकर साजिद खान ने जबसे रियलिटी शो बिग बॉस 16 में एंट्री ली है, उन्हें बाहर निकालने की कोशिश जारी है. साजिद खान को खूब ट्रोल किया जा रहा है. बावजूद इसके साजिद अभी भी शो का हिस्सा हैं. साजिद इस बार नॉमिनेट हैं, लेकिन वोट‍िंग लाइन भी बंद कर दी गई हैं. ऐसे में उन्हें निकालने की कोश‍िश 10 हफ्ते से जारी है और नाकाम रही है. जो अभी भी फिल्ममेकर के खिलाफ बोल रहे हैं. उन्हें अब झटका लग सकता है.

साजिद नहीं होंगे शो से बाहर?
क्योंकि सुनने में आया है कि साजिद खान अभी बिग बॉस हाउस में लंबा टिकने वाले हैं. वो रियलिटी शो से कहीं बाहर नहीं जाने वाले हैं. बिग बॉस फैनक्लब पर साजिद खान के कॉन्ट्रैक्ट से जुड़ी बड़ी डिटेल सामने आई है. जिसके मुताबिक, वे 15 जनवरी 2023 से पहले शो से निकाले नहीं जा सकते. रियल खबरी नाम के इंस्टा अकाउंट ने सूत्रों के हवाले से बताया है कि साजिद खान की शो में टिकने की मिनिमम गारंटी 15 जनवरी 2023 तक है. इसलिए इस तारीख तक वे शो से बाहर नहीं हो सकते. मेकर्स साजिद खान को एविक्ट नहीं कर सकते. मालूम हो, साजिद इस वीक नॉमिनेटेड भी हैं.

साजिद के हेटर्स को लगा धक्का
इस खबर में कितनी सच्चाई है ये तो नहीं मालूम. मगर साजिद खान के हेटर्स को ये न्यूज जानकर धक्का जरूर लगेगा. वायरल पोस्ट पर भी ट्रोल्स रिएक्ट करते हुए साजिद खान को शो से बाहर निकालने की मांग कर रहे हैं. कई लोग ये पूछते दिखे कि ये मिनिमम गारंटी क्या होता है. कईयों का मानना है कि साजिद खान के शो से निकलने के बाद निम्रत कौर आहलूवालिया अकेली हो जाएंगी. फिर उनकी मंडली टूटेगी. ऐसे में क्या पता निम्रत अकेले खेलना शुरू कर दें.

खैर, ये सब अभी अनुमान ही हैं. क्योंकि साजिद खान अभी भी शो में बने हुए हैं. उनका गेम लोगों को पसंद भी आ रहा है. साजिद का फन साइड पसंद किया जाता है पर कभी कभी वे अपनी मर्यादा पार कर जाते हैं.

जैसे इन दिनों साजिद खान को अब्दू रोजिक की पीठ पर अमर्यादित भाषा लिखने पर ट्रोल किया जा रहा है. साजिद की ये मस्ती लोगों को हजम नहीं हो रही. यूजर्स ने साजिद खान के खिलाफ सलमान खान से एक्शन लेने की अपील की है. लोगों का ये भी अनुरोध है कि अब्दू रोजिक को साजिद की संगत से अलग किया जाए. अब देखना होगा वीकेंड का वार में साजिद खान इस मुद्दे पर बात करते हैं या नहीं.

Latest articles

बंगाल चुनाव में ‘बंपर वोटिंग’, आज़ादी के बाद बना नया रिकॉर्ड, पहले चरण में 93% मतदान

तमिलनाडु के इतिहास में अब तक की सबसे ज़्यादा 85% वोटिंग कोलकाता। पश्चिम बंगाल और...

मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने 92 वर्षीय डॉ. निर्मल घोष को किया सम्मानित, आपातकाल के संघर्षों को किया याद

बैकुंठपुर (कोरिया)। छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने कोरिया जिला मुख्यालय बैकुंठपुर के प्रवास...

ओसियां को 416 करोड़ की सौगात: मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने की खेल स्टेडियम की घोषणा, बोले- उन्नत तकनीक से समृद्ध बनें किसान

ओसियां (जोधपुर)। राजस्थान के मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने ओसियां उपखण्ड मुख्यालय के दौरे के...

जयपुर में ‘ग्राम-2026’ का शंखनाद: दिल्ली इन्वेस्टर मीट में मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने निवेशकों को किया आमंत्रित

नई दिल्ली/जयपुर। राजस्थान की कृषि विकास यात्रा को नई ऊंचाइयों पर ले जाने के...

More like this

समय पर खर्च करें केंद्रीय निधि, ताकि विकास की गति बनी रहे: मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा

राजस्थान के मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने राज्य के विकास में केंद्रीय सहायता प्राप्त योजनाओं...

मप्र में टैक्स फ्री हुई फिल्म ‘शतक’ — मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव बोले— राष्ट्रसेवा और आत्मनिर्भर भारत का देती है संदेश

भोपाल मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने हिंदी फिल्म ‘शतक’ को मध्य प्रदेश में टैक्स फ्री...

मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा की अध्यक्षता में ‘राज-उन्नति’ की दूसरी बैठक — 84,282 करोड़ रुपये की परियोजनाओं की प्रगति की समीक्षा, लापरवाही पर सख्त कार्रवाई...

भोपाल मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा की अध्यक्षता में ‘राज-उन्नति’ कार्यक्रम की दूसरी उच्चस्तरीय समीक्षा बैठक आयोजित...