5.6 C
London
Friday, April 24, 2026
HomeUncategorizedएसबीआई ने करोड़ों ग्राहकों को दिया झटका, महंगा कर दिया लोन, बढ़...

एसबीआई ने करोड़ों ग्राहकों को दिया झटका, महंगा कर दिया लोन, बढ़ जाएगी आपकी ईएमआई

Published on

नई दिल्ली

अगर आपने एसबीआई से लोन (SBI) लिया हुआ है, तो अब आपको बढ़ी हुई ईएमआई (EMI) चुकानी होगी। देश के सबसे बड़े बैंक एसबीआई ने लोन पर ब्याज दरों को बढ़ा दिया है। एसबीआई ने बुधवार को कहा कि वह सभी अवधियों के लिए अपनी मार्जिनल कॉस्ट ऑफ फंड-बेस्ड लेंडिंग रेट (MCLR) को 0.25 फीसदी बढ़ाएगा। एमसीएलआर में इस बढ़ोतरी से ग्राहकों की लोन ईएमआई बढ़ जाएगी। बैंक की वेबसाइट के अनुसार, नई ब्याज दरें 15 दिसंबर 2022 से प्रभावी हो जाएंगी। आरबीआई द्वारा रेपो रेट में 0.35 फीसदी की बढ़ोतरी करने के बाद बैंक्स अपनी एमसीएलआर को बढ़ा रहे हैं। रेपो रेट अब बढ़कर 6.25 फीसदी हो गई है।

आरबीआई ने पांचवीं बार बढ़ाई रेपो रेट
आरबीआई ने लगातार पांचवीं बार रेपो रेट में इजाफा किया है। केंद्रीय बैंक ने मई महीने में रेपो रेट में 0.40 फीसदी का इजाफा किया था। इसके बाद जून, अगस्त और सितंबर में रेपो रेट में 0.50 फीसदी का इजाफा किया गया। इस तरह मई 2022 से केंद्रीय बैंक प्रमुख ब्याज दरों में 2.25 फीसदी की बढ़ोतरी कर चुका है। इस ताजा बढ़ोतरी के बाद रेपो रेट या शॉर्ट टर्म लेंडिंग रेट 6 फीसदी को पार कर गई है। यह वह दर है, जिस पर बैंक आरबीआई से लोन लेते हैं। अब जब बैंकों के लिए आरबीआई से लोन महंगा हो रहा है, तो वे भी ग्राहकों के लिए लोन पर ब्याज दरें बढ़ा रहे हैं।

जानिए क्या हो गई हैं नई दरें
नई दर वृद्धि के बाद एसबीआई की एक दिन की अवधि वाली एमसीएलआर 7.60 फीसदी से बढ़कर 7.85 फीसदी हो गई है। एसबीआई की वेबसाइट के अनुसार, एक महीने और तीन महीने की अवधि के लिए एमसीएलआर 7.75 से बढ़कर 8 फीसदी हो गई है। वहीं छह महीने और एक साल की अवधि के लिए बैंक की एमसीएलआर 8.05 फीसदी से बढ़कर 8.30 फीसदी हो गई है। दो साल की अवधि के लिए एमसीएलआर 8.25 फीसदी से बढ़कर 8.50 फीसदी हो गई है। वहीं, तीन साल की अवधि वाली एमसीएलआर 8.35 फीसदी से बढ़कर 8.60 फीसदी हो गई है।

Latest articles

बंगाल चुनाव में ‘बंपर वोटिंग’, आज़ादी के बाद बना नया रिकॉर्ड, पहले चरण में 93% मतदान

तमिलनाडु के इतिहास में अब तक की सबसे ज़्यादा 85% वोटिंग कोलकाता। पश्चिम बंगाल और...

मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने 92 वर्षीय डॉ. निर्मल घोष को किया सम्मानित, आपातकाल के संघर्षों को किया याद

बैकुंठपुर (कोरिया)। छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने कोरिया जिला मुख्यालय बैकुंठपुर के प्रवास...

ओसियां को 416 करोड़ की सौगात: मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने की खेल स्टेडियम की घोषणा, बोले- उन्नत तकनीक से समृद्ध बनें किसान

ओसियां (जोधपुर)। राजस्थान के मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने ओसियां उपखण्ड मुख्यालय के दौरे के...

जयपुर में ‘ग्राम-2026’ का शंखनाद: दिल्ली इन्वेस्टर मीट में मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने निवेशकों को किया आमंत्रित

नई दिल्ली/जयपुर। राजस्थान की कृषि विकास यात्रा को नई ऊंचाइयों पर ले जाने के...

More like this

समय पर खर्च करें केंद्रीय निधि, ताकि विकास की गति बनी रहे: मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा

राजस्थान के मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने राज्य के विकास में केंद्रीय सहायता प्राप्त योजनाओं...

मप्र में टैक्स फ्री हुई फिल्म ‘शतक’ — मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव बोले— राष्ट्रसेवा और आत्मनिर्भर भारत का देती है संदेश

भोपाल मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने हिंदी फिल्म ‘शतक’ को मध्य प्रदेश में टैक्स फ्री...

मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा की अध्यक्षता में ‘राज-उन्नति’ की दूसरी बैठक — 84,282 करोड़ रुपये की परियोजनाओं की प्रगति की समीक्षा, लापरवाही पर सख्त कार्रवाई...

भोपाल मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा की अध्यक्षता में ‘राज-उन्नति’ कार्यक्रम की दूसरी उच्चस्तरीय समीक्षा बैठक आयोजित...