5.6 C
London
Friday, April 24, 2026
HomeUncategorizedElon Musk का बड़ा फैसला, बेच डाले Tesla के 22 मिलियन शेयर

Elon Musk का बड़ा फैसला, बेच डाले Tesla के 22 मिलियन शेयर

Published on

लंबे समय तक दुनिया के सबसे रईस इंसान रहे एलन मस्क के लिए साल 2022 शुरुआत से ही कुछ खास अच्छा साबित नहीं हुआ है. आखिरी महीने में उन्हें नंबर-1 के ताज से भी हाथ धोना पड़ गया. इस बीच उन्होंने एक बार फिर बड़ा फैसला किया है. दरअसल, मस्क ने अपनी इलेक्ट्रिक कार कंपनी के शेयर एक बार फिर बेचे हैं. इस बार उन्होंने 22 मिलियन Tesla Stocks बेचे हैं.

3.58 अरब डॉलर के शेयर बेचे
बीबीसी की रिपोर्ट के मुताबिक, Tesla CEO ने कंपनी में जो 22 मिलियन शेयर बेचे हैं, उनकी कीमत करीब 3.58 अरब डॉलर है. US फाइनेंशियल रेग्यूलेटर फाइलिंग में इस बात की जानकारी दी गई है. इसके मुताबिक, Elon Musk ने कंपनी के ये शेयर इसी सप्ताह सोमवार, मंगलवार और बुधवार यानी तीन दिनों में बेचे हैं. हालांकि, इस बार आखिर मस्क ने शेयरों की बिक्री क्यों की है इस बारे में ज्यादा जानकारी सामने नहीं आई है.

इस साल बेचे 40 अरब डॉलर के शेयर
फाइलिंग के आंकड़ों के मुताबिक, अरबपति एलन मस्क (Elon Musk) ने इस साल अब तक टेस्ला इंक (Tesla Inc.) में अपने करीब 40 अरब डॉलर के शेयर बेचे हैं. इतनी बड़ी संख्या में अपने स्टॉक्स बेचने के बाद भी एलन मस्क कंपनी में सबसे बड़े हिस्सेदार बने हुए हैं. फाइनेंशियल मार्केट डाटा पेश करने वाली Refinitiv के मुताबिक, मस्क के पास टेस्ला में अभी भी 13.4 फीसदी की हिस्सेदारी है, जो उन्हें सबसे बड़ा शेयरहोल्डर बनाती है.

इस साल Tesla का प्रदर्शन सबसे खराब
पिछले महीने भी एलन मस्क ने टेस्ला के शेयरों की बिक्री 44 अरब की माइक्रोब्लॉगिंग प्लेटफॉर्म ट्वीटर की डील पूरी होने के एक दिन बाद ही की थी. उन्होंने दावा किया था कि टेस्ला इंक के 3.95 अरब डॉलर के 19.5 मिलियन शेयर बेच दिए हैं. टेस्ला के स्टॉक्स इस साल सबसे खराब प्रदर्शन करने वाले शेयरों में से एक हैं. बीते कारोबारी दिन बुधवार को न्यूयॉर्क में नैस्डैक इंडेक्स पर लिस्टेड टेस्ला के शेयरों (Tesla Share Price) का कुल मूल्य 2020 के बाद पहली बार 500 बिलियन डॉलर से नीचे बंद हुआ. गौरतलब है कि 2021 के अंत में कंपनी की वैल्यू 1 ट्रिलियन डॉलर से ज्यादा थी.

दुनिया के दूसरे सबसे अमीर इंसान
इसी सप्ताह एलन मस्क को साल का सबसे बड़ा झटका लगा है और इसे फ्रांस के अरबपति बर्नार्ड अर्नाल्ट ने दिया है. दरअसल, दुनिया के टॉप-10 अरबपतियों (Top-10 Billionaires) में 2021 से लगातर नंबर एक पायदान पर रहे मस्क अब दूसरे सबसे अमीर इंसान हैं. उनसे नंबर-1 का ताज LVMH के सीईओ Bernard Arnault ने छीना है. Forbes के रियल टाइम बिलेनियर्स इंडेक्स के मुताबिक, 190.9 अरब डॉलर नेटवर्थ के साथ अर्नाल्ट लिस्ट में टॉप पर हैं, जबकि एलन मस्क की नेटवर्थ कम होकर 174 अरब डॉलर रह गई है.

Latest articles

बंगाल चुनाव में ‘बंपर वोटिंग’, आज़ादी के बाद बना नया रिकॉर्ड, पहले चरण में 93% मतदान

तमिलनाडु के इतिहास में अब तक की सबसे ज़्यादा 85% वोटिंग कोलकाता। पश्चिम बंगाल और...

मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने 92 वर्षीय डॉ. निर्मल घोष को किया सम्मानित, आपातकाल के संघर्षों को किया याद

बैकुंठपुर (कोरिया)। छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने कोरिया जिला मुख्यालय बैकुंठपुर के प्रवास...

ओसियां को 416 करोड़ की सौगात: मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने की खेल स्टेडियम की घोषणा, बोले- उन्नत तकनीक से समृद्ध बनें किसान

ओसियां (जोधपुर)। राजस्थान के मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने ओसियां उपखण्ड मुख्यालय के दौरे के...

जयपुर में ‘ग्राम-2026’ का शंखनाद: दिल्ली इन्वेस्टर मीट में मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने निवेशकों को किया आमंत्रित

नई दिल्ली/जयपुर। राजस्थान की कृषि विकास यात्रा को नई ऊंचाइयों पर ले जाने के...

More like this

समय पर खर्च करें केंद्रीय निधि, ताकि विकास की गति बनी रहे: मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा

राजस्थान के मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने राज्य के विकास में केंद्रीय सहायता प्राप्त योजनाओं...

मप्र में टैक्स फ्री हुई फिल्म ‘शतक’ — मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव बोले— राष्ट्रसेवा और आत्मनिर्भर भारत का देती है संदेश

भोपाल मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने हिंदी फिल्म ‘शतक’ को मध्य प्रदेश में टैक्स फ्री...

मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा की अध्यक्षता में ‘राज-उन्नति’ की दूसरी बैठक — 84,282 करोड़ रुपये की परियोजनाओं की प्रगति की समीक्षा, लापरवाही पर सख्त कार्रवाई...

भोपाल मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा की अध्यक्षता में ‘राज-उन्नति’ कार्यक्रम की दूसरी उच्चस्तरीय समीक्षा बैठक आयोजित...