5.6 C
London
Friday, April 24, 2026
HomeUncategorizedअमिताभ बच्चन को मिले भारत रत्न... कोलकाता फिल्म फेस्टिवल में ममता बनर्जी...

अमिताभ बच्चन को मिले भारत रत्न… कोलकाता फिल्म फेस्टिवल में ममता बनर्जी की मांग, शाहरुख को बताया भाई

Published on

कोलकाता

कोलकाता फिल्म फेस्टिवल के आगाज में फिल्मी जगत के कई बड़े सितारों ने शिरकत की। इस दौरान अमिताभ बच्चन, जया बच्चन, शाहरुख खान, महेश भट्ट और रानी मुखर्जी समेत कई कलाकारों ने हिस्सा लिया। इस दौरान मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने महानायक अमिताभ बच्चन के लिए भारत रत्न की मांग की। उन्होंने शाहरुख खान को अपना भाई कहा।

ममता बनर्जी ने अपने भाषण में कहा, ‘हालांकि अधिकारिक तौर पर नहीं लेकिन बंगाल से हम अमिताभ बच्चन को इतने लंबे वक्त तक भारतीय सिनेमा में योगदान के लिए भारत रत्न से सम्मानित करने की मांग उठाएंगे।’ उन्होंने कहा, ‘मेरी नजर में अमिताभ बच्चन भारत रत्न हैं और हम चाहते हैं कि उन्हें इस सम्मान से नवाजा जाए।’

‘शाहरुख मेरे भाई हैं’
वहीं अभिनेता शाहरुख खान के लिए ममता बनर्जी ने कहा, ‘शाहरुख मेरे भाई हैं। मैं हमेशा से उन्हें भाई मानती आई हूं। मैं उन्हें राखी बांधूंगी। मुझे लगता है कि बंगाल से जो भी जाता है वह फेमस हो जाता है, चाहे वह रानी मुखर्जी हो, जया बच्चन, कुमार सानू या अरिजीत। वे सभी यहां के ब्रैंड अंबैसेडर हैं।’ममता बनर्जी ने अपने भाषण में कहा, ‘मानवता के लिए, अनेकता में एकता के लिए बंगाल हमेशा साहस के साथ लड़ता आया है। यह लड़ाई जारी रहेगी। बंगाल कभी झुकता नहीं, कभी भीख नहीं मांगता, हमेशा सिर ऊंचा रखता है।’

Latest articles

बंगाल चुनाव में ‘बंपर वोटिंग’, आज़ादी के बाद बना नया रिकॉर्ड, पहले चरण में 93% मतदान

तमिलनाडु के इतिहास में अब तक की सबसे ज़्यादा 85% वोटिंग कोलकाता। पश्चिम बंगाल और...

मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने 92 वर्षीय डॉ. निर्मल घोष को किया सम्मानित, आपातकाल के संघर्षों को किया याद

बैकुंठपुर (कोरिया)। छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने कोरिया जिला मुख्यालय बैकुंठपुर के प्रवास...

ओसियां को 416 करोड़ की सौगात: मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने की खेल स्टेडियम की घोषणा, बोले- उन्नत तकनीक से समृद्ध बनें किसान

ओसियां (जोधपुर)। राजस्थान के मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने ओसियां उपखण्ड मुख्यालय के दौरे के...

जयपुर में ‘ग्राम-2026’ का शंखनाद: दिल्ली इन्वेस्टर मीट में मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने निवेशकों को किया आमंत्रित

नई दिल्ली/जयपुर। राजस्थान की कृषि विकास यात्रा को नई ऊंचाइयों पर ले जाने के...

More like this

समय पर खर्च करें केंद्रीय निधि, ताकि विकास की गति बनी रहे: मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा

राजस्थान के मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने राज्य के विकास में केंद्रीय सहायता प्राप्त योजनाओं...

मप्र में टैक्स फ्री हुई फिल्म ‘शतक’ — मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव बोले— राष्ट्रसेवा और आत्मनिर्भर भारत का देती है संदेश

भोपाल मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने हिंदी फिल्म ‘शतक’ को मध्य प्रदेश में टैक्स फ्री...

मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा की अध्यक्षता में ‘राज-उन्नति’ की दूसरी बैठक — 84,282 करोड़ रुपये की परियोजनाओं की प्रगति की समीक्षा, लापरवाही पर सख्त कार्रवाई...

भोपाल मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा की अध्यक्षता में ‘राज-उन्नति’ कार्यक्रम की दूसरी उच्चस्तरीय समीक्षा बैठक आयोजित...