5.6 C
London
Friday, April 24, 2026
HomeUncategorizedअमिताभ ने अभिव्यक्ति की आजादी पर दिया ऐसा बयान, बीजेपी ने ममता...

अमिताभ ने अभिव्यक्ति की आजादी पर दिया ऐसा बयान, बीजेपी ने ममता बनर्जी को घेरा

Published on

कोलकाता,

पश्चिम बंगाल में गुरुवार को 28वें कोलकाता अंतरराष्ट्रीय फिल्म महोत्सव (KIFF) का आगाज हुआ. महानायक अमिताभ बच्चन फिल्म फेस्टिवल का उद्घाटन किया. इस दौरान उन्होंने आजादी और अभिव्यक्ति को लेकर ऐसा बयान दे दिया, जिससे बीजेपी हमलावर हो गई है. अमिताभ बच्चन ने फेस्टिवल में ब्रिटिश सेंसरशिप, उत्पीड़न करने वालों के खिलाफ आजादी से पहले की फिल्मों, सांप्रदायिकता और सामाजिक एकता पर विस्तार से बात करने की बात कही. अमिताभ बच्चन ने कहा, “मुझे यकीन है कि मंच पर मेरे सहयोगी इस बात से सहमत होंगे कि अब भी नागरिक स्वतंत्रता और अभिव्यक्ति की आजादी पर सवाल उठाए जा रहे हैं.”

अमिताभ बच्चन के इस बयान के बाद बीजेपी आईटी सेल के हेड और पश्चिम बंगाल के सहप्रभारी अमित मालवीय ने कहा- अमिताभ बच्चन के शब्द इससे ज्यादा भविष्यसूचक नहीं हो सकते थे क्योंकि वे कोलकाता में ममता बनर्जी के मंच पर बोले गए… यह उस अत्याचारी को आईना पकड़ने जैसा है, जिसकी निगरानी में भारत ने चुनाव के बाद की सबसे खूनी हिंसा देखी. ममता बनर्जी ने बंगाल की छवि खराब की है.

बीजेपी के बंगाल इकाई के अध्यक्ष डॉ. सुकांत मजूमदार ने बिगबी के बयान पर कहा कि अमिताभ बच्चन बिल्कुल सही हैं. पश्चिम बंगाल में कोई लोकतंत्र और फ्रीडम ऑफ स्पीच नहीं है. पश्चिम बंगाल ने पिछले साल चुनाव के बाद सबसे भयानक हिंसा देखी गई. यह कहने के लिए हिम्मत चाहिए, इसके लिए मैं उनकी सराहना करता हूं. दीदी को आत्मनिरीक्षण करना चाहिए और बंगाल को हर क्षेत्र में पिछड़ने से रोकना चाहिए.

‘हम दर्शकों को हल्के में नहीं ले सकते’
अमिताभ बच्चन ने फेस्टिवल में आगे कहा कि शुरुआती समय से लेकर अब तक के कंटेंट में बदलाव आया है. अब कई अलग तरह के सब्जेक्ट हैं. पौराणिक फिल्मों से लेकर आर्ट हाउस, एंग्री यंगमेन और काल्पनिक अंधराष्ट्रवाद और मोरल पुलिसिंग में डूबे ऐतिहासिक के वर्तमान ब्रांड जैसे कई सब्जेक्ट हैं. इन सब विषय पर दर्शक सिंगल स्क्रीन और ओटीटी के माध्यम से राजनीति और सामाजिक मुद्दों पर विचार रखते रहते हैं.

अमिताभ ने कहा कि हम दर्शकों को हल्के में नहीं ले सकते. दर्शकों के पास हर तरह का कंटेंट होता है. वे इसे कहां देखना चाहते हैं, ये उनकी मर्जी है. अमिताभ ने ये बात उस समय कही जब शाहरुख खान की फिल्म पठान को लेकर विवाद चल रहा है. अमिताभ के साथ इस इवेंट में शाहरुख खान भी मौजूद थे. फेस्टिवल में अमिताभ अपनी पत्नी जया बच्चन के साथ पहुंचे थे.

अमिताभ को मिले भारत रत्न: ममता बनर्जी
कोलकाता फिल्म फेस्टिवल में मौजूद बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने अमिताभ बच्चन को भारत की शान बताया. ममता ने अपनी स्पीच में अमिताभ बच्चन को भारत रत्न कहा. ममता ने कहा मेरी नजर में अमिताभ बच्चन भारत रत्न हैं और हम चाहते हैं कि उन्हें भारत रत्न से नवाजा भी जाए. वो पूरे देश के लिए सम्मानजनक हैं.

वहीं ममता बनर्जी ने शाहरुख खान को अपना भाई बताया और कहा कि- शाहरुख मेरे भाई है. मैं हमेशा से उन्हें अपना भाई ही मानती आई हूं. मैं उन्हें राखी बांधुंगी. मुझे लगता है बंगाल से जो भी जाता वो फेमस ही होता है. चाहे वो रानी मुखर्जी हो, जया बच्चन, कुमार सानु हो या अरिजीत. ये सब यहां के ब्रैंड अम्बैसेडर हैं.

Latest articles

बंगाल चुनाव में ‘बंपर वोटिंग’, आज़ादी के बाद बना नया रिकॉर्ड, पहले चरण में 93% मतदान

तमिलनाडु के इतिहास में अब तक की सबसे ज़्यादा 85% वोटिंग कोलकाता। पश्चिम बंगाल और...

मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने 92 वर्षीय डॉ. निर्मल घोष को किया सम्मानित, आपातकाल के संघर्षों को किया याद

बैकुंठपुर (कोरिया)। छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने कोरिया जिला मुख्यालय बैकुंठपुर के प्रवास...

ओसियां को 416 करोड़ की सौगात: मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने की खेल स्टेडियम की घोषणा, बोले- उन्नत तकनीक से समृद्ध बनें किसान

ओसियां (जोधपुर)। राजस्थान के मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने ओसियां उपखण्ड मुख्यालय के दौरे के...

जयपुर में ‘ग्राम-2026’ का शंखनाद: दिल्ली इन्वेस्टर मीट में मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने निवेशकों को किया आमंत्रित

नई दिल्ली/जयपुर। राजस्थान की कृषि विकास यात्रा को नई ऊंचाइयों पर ले जाने के...

More like this

समय पर खर्च करें केंद्रीय निधि, ताकि विकास की गति बनी रहे: मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा

राजस्थान के मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने राज्य के विकास में केंद्रीय सहायता प्राप्त योजनाओं...

मप्र में टैक्स फ्री हुई फिल्म ‘शतक’ — मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव बोले— राष्ट्रसेवा और आत्मनिर्भर भारत का देती है संदेश

भोपाल मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने हिंदी फिल्म ‘शतक’ को मध्य प्रदेश में टैक्स फ्री...

मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा की अध्यक्षता में ‘राज-उन्नति’ की दूसरी बैठक — 84,282 करोड़ रुपये की परियोजनाओं की प्रगति की समीक्षा, लापरवाही पर सख्त कार्रवाई...

भोपाल मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा की अध्यक्षता में ‘राज-उन्नति’ कार्यक्रम की दूसरी उच्चस्तरीय समीक्षा बैठक आयोजित...