24.2 C
London
Tuesday, June 16, 2026
Homeराज्यथाने से गायब स्प्रिट बनी 39 मौतों की वजह? छपरा के जहरीली...

थाने से गायब स्प्रिट बनी 39 मौतों की वजह? छपरा के जहरीली शराब मामले में चौंकाने वाला दावा

Published on

छपरा,

बिहार के छपरा में जहरीली शराब पीने से 39 लोगों की मौत हो गई. इस पूरे मामले में प्रशासन चुप्पी साधे हुए है, वहीं स्थानीय लोगों में चर्चा है कि थाने में रखी अवैध स्प्रिट को चोरी से शराब कारोबारियों को बेच दिया गया, जिससे तैयार जहरीली शराब पीने से लोगों की मौत हो गई.

जानकारी के मुताबिक ग्रामीणों में चर्चा है कि कुछ महीने पहले मशरक पुलिस ने बड़ी मात्रा में अवैध स्प्रिट जब्त की थी. इनमें एक ड्रम स्प्रिट, जिसमें 210 लीटर स्प्रिट भरी थी, उसे थाना परिसर से गायब करके बेच दी गई. ग्रामीणों का दबी जुबान से कहना है कि मशरक थाने के चौकीदारों ने इस ड्रम को चोरी से शराब माफिया को बेच दिया. इसके बाद इन शराब कारोबारियों ने इसी स्प्रिट से जहरीली शराब तैयार की, जिसे पीने से इतने लोगों की मौत हो गई. हालांकि कोई भी ग्रामीण इस बात को खुलकर नहीं बोल रहा है.

वहीं आजतक के पास जो वीडियो है, उसे देखकर लग रहा है कि मशरक थाना परिसर में रखे ड्रामों की कतार से एक ड्रम गायब है, जिसकी गवाही जमीन पर बना ड्रम के आकार का गोल घेरा और घेरे में दबी हुई घास दे रही है. हालांकि इस मामले में जब सारण पुलिस अधीक्षक से पूछा किया उन्होंने इसे अफवाह बताया. उन्होंने कहा कि जांच की दिशा भटकाने के लिए ऐसी बातें फैलाई जा रही हैं.

31 पुलिस अफसरों की एसआईटी गठित
वहीं जहरीली शराब मामले की जांच के लिए एसआईटी गठित कर दी गई है. एक अतिरिक्त एसपी इस टीम का नेतृत्व करेंगे. पुलिस अधीक्षक संतोष कुमार ने मीडिया को बताया कि एसआईटी में कुल 31 पुलिस अफसरों को शामिल किया गया है. इसमें तीन डीएसपी स्तर के अधिकारी भी शामिल हैं.

मशरक थानाध्यक्ष और चौकीदार निलंबित
पुलिस अधीक्षक संतोष कुमार ने बताया कि मशरक पुलिस स्टेशन के एसएचओ और स्थानीय चौकीदार को तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दिया गया है. उन्होंने कहा कि मढ़ौरा के अनुविभागीय पुलिस अधिकारी के ट्रांसफर की सिफारिश आलाधिकारियों से कर दी गई और उनके खिलाफ विभागीय कार्यवाही शुरू करने का अनुरोध किया गया है.

दो दिन में 126 शराब व्यापारी पकड़े गए
सारण के डीएम राजेश मीणा ने बताया कि पिछले 48 घंटों में जिले भर में छापेमारी कर 126 शराब व्यापारियों को पकड़ा गया है. वहीं 4000 लीटर से ज्यादा अवैध शराब भी जब्त की गई है. इस मामले में कुछ लोगों को गिरफ्तार की बात भी सामने आई है. हालांकि पुलिस अधीक्षक संतोष कुमार ने यह बताने से इनकार कर दिया कि क्या गिरफ्तार किए गए व्यक्तियों में वे लोग शामिल हैं, जहरीली शराब के मामले में सीधे तौर से जुड़े हैं. उन्होंने कहा कि मामले की अभी भी जांच चल रही है और इस स्तर पर ज्यादा खुलासा करने से मामले में बाधा आ सकती है.Live TV

Latest articles

मध्य प्रदेश पुलिस पर बड़ा एक्शन: दो टीआई समेत 100 पुलिसकर्मियों पर FIR दर्ज

आगर मालवा। मध्य प्रदेश के आगर मालवा पुलिस की राजस्थान के डग क्षेत्र में...

नीट री-एग्जाम से पहले केंद्र सरकार का बड़ा फैसला, टेलीग्राम पर लगाई अस्थायी रोक, 22 जून तक पाबंदियां

नई दिल्ली। केंद्र सरकार ने मैसेजिंग प्लेटफॉर्म टेलीग्राम पर अस्थायी रूप से रोक लगाने...

जनसेवा ही प्रशासनिक सेवा का सर्वोच्च उद्देश्य, संवेदनशीलता और निष्पक्षता से करें कार्य : मुख्यमंत्री विष्णु देव साय

रायपुर। छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री विष्णु देव साय से आज राजधानी रायपुर स्थित मुख्यमंत्री निवास...

राजस्थान में कंगना रनौत की फिल्म ‘भारत भाग्य विधाता’ टैक्स फ्री घोषित

जयपुर। राजस्थान सरकार ने बॉलीवुड अभिनेत्री और सांसद कंगना रनौत अभिनीत हालिया रिलीज फिल्म...

More like this

जनसेवा ही प्रशासनिक सेवा का सर्वोच्च उद्देश्य, संवेदनशीलता और निष्पक्षता से करें कार्य : मुख्यमंत्री विष्णु देव साय

रायपुर। छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री विष्णु देव साय से आज राजधानी रायपुर स्थित मुख्यमंत्री निवास...

राजस्थान में कंगना रनौत की फिल्म ‘भारत भाग्य विधाता’ टैक्स फ्री घोषित

जयपुर। राजस्थान सरकार ने बॉलीवुड अभिनेत्री और सांसद कंगना रनौत अभिनीत हालिया रिलीज फिल्म...

अकाल तख्त ने सीएम भगवंत मान को पंथ विरोधी करार दिया, आप ने फैसले पर उठाए सवाल

चंडीगढ़। पंजाब की राजनीति में सोमवार को उस समय बड़ा विवाद खड़ा हो गया...