26.4 C
London
Tuesday, June 16, 2026
Homeराज्यKanpur: पहले फाड़ा कपड़ा, फिर लगाए तमाचे... पार्क में सिपाही को पत्नी...

Kanpur: पहले फाड़ा कपड़ा, फिर लगाए तमाचे… पार्क में सिपाही को पत्नी ने पीटा

Published on

कानपुर,

कानपुर में आज सुबह मॉर्निंग वॉक पर आए लोगों को पार्क में एक दिलचस्प नजारा देखने को मिला, जहां एक महिला ने एक सिपाही की पिटाई शुरू कर दी. महिला ने सबके सामने उसके कपड़े फाड़ दिए. इस दौरान सिपाही को गालियां बकते हुए महिला कहती रही कि मैं इसकी पत्नी हूं, ये दूसरी औरतों को भी रखता है.

हालांकि, सिपाही सफाई देता रहा कि यह मेरी पत्नी नहीं है, मुझे मार रही है. यह नजारा देखकर पार्क में पहले लोगों की भीड़ लग गई. लोग वीडियो बनाने लगे. किसी ने 112 नंबर पर बाद में सूचना दे दी पुलिस आई और दोनों को पकड़कर नौबस्ता थाने ले गई. इस घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो गया है.

थाने में एसएसआई जावेद आलम का कहना है कि यह सिपाही दुर्गेश सोनकर है, जो महिला पीट रही है वह उसकी दूसरी पत्नी है, इसी की शिकायत पर यह सिपाही दो महीने पहले बर्खास्त हो चुका है क्योंकि इसकी पहले से एक पत्नी थी, इसके बावजूद इस महिला से दूसरी शादी की थी.

महिला का आरोप है कि सिपाही के अन्य महिलाओं से संबंध है. खैर पार्क में मारपीट के दौरान महिला एक-एक करके सिपाही के कपड़े फाड़ती रही और उसे थप्पड़ मारती रही. सिपाही उसका हाथ पकड़कर बचाव करता रहा लेकिन सिपाही जिस तरह से चुपचाप थप्पड़ खा रहा था, उससे लगता है कि उसमें कुछ गलती तो जरूर है.नौबस्ता पुलिस दोनों को थाने में लाकर रखे हुए हैं. पुलिस का कहना है कि दोनों के बयान लिए जा रहे हैं और इसके बाद अग्रिम कार्रवाई की जाएगी.

Latest articles

मध्य प्रदेश पुलिस पर बड़ा एक्शन: दो टीआई समेत 100 पुलिसकर्मियों पर FIR दर्ज

आगर मालवा। मध्य प्रदेश के आगर मालवा पुलिस की राजस्थान के डग क्षेत्र में...

नीट री-एग्जाम से पहले केंद्र सरकार का बड़ा फैसला, टेलीग्राम पर लगाई अस्थायी रोक, 22 जून तक पाबंदियां

नई दिल्ली। केंद्र सरकार ने मैसेजिंग प्लेटफॉर्म टेलीग्राम पर अस्थायी रूप से रोक लगाने...

जनसेवा ही प्रशासनिक सेवा का सर्वोच्च उद्देश्य, संवेदनशीलता और निष्पक्षता से करें कार्य : मुख्यमंत्री विष्णु देव साय

रायपुर। छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री विष्णु देव साय से आज राजधानी रायपुर स्थित मुख्यमंत्री निवास...

राजस्थान में कंगना रनौत की फिल्म ‘भारत भाग्य विधाता’ टैक्स फ्री घोषित

जयपुर। राजस्थान सरकार ने बॉलीवुड अभिनेत्री और सांसद कंगना रनौत अभिनीत हालिया रिलीज फिल्म...

More like this

जनसेवा ही प्रशासनिक सेवा का सर्वोच्च उद्देश्य, संवेदनशीलता और निष्पक्षता से करें कार्य : मुख्यमंत्री विष्णु देव साय

रायपुर। छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री विष्णु देव साय से आज राजधानी रायपुर स्थित मुख्यमंत्री निवास...

राजस्थान में कंगना रनौत की फिल्म ‘भारत भाग्य विधाता’ टैक्स फ्री घोषित

जयपुर। राजस्थान सरकार ने बॉलीवुड अभिनेत्री और सांसद कंगना रनौत अभिनीत हालिया रिलीज फिल्म...

अकाल तख्त ने सीएम भगवंत मान को पंथ विरोधी करार दिया, आप ने फैसले पर उठाए सवाल

चंडीगढ़। पंजाब की राजनीति में सोमवार को उस समय बड़ा विवाद खड़ा हो गया...