15.1 C
London
Monday, March 23, 2026
Homeखेलगिल और ईशान के शतकों ने खोली सीनियर्स की पोल, कभी भी...

गिल और ईशान के शतकों ने खोली सीनियर्स की पोल, कभी भी हो सकती है टीम से छुट्टी!

Published on

टैलेंटेड ओपनर शुभमन गिल ने अपने टेस्ट करियर का पहला शतक ठोक दिया। ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ साल 2020 में डेब्यू करने वाले गिल ने अपने 12वें मैच में सेंचुरी ठोकी। बांग्लादेश के खिलाफ पहले टेस्ट के तीसरे दिन दूसरी पारी में चौका मारकर उन्होंने यह मुकाम हासिल किया। इस तरह भारत ने अब मेजबानों के खिलाफ अपना शिकंजा कस लिया है। शुभमन गिल दो बार एलबीडबल्यू फैसलों से बचे, हालांकि शतक लगाते ही बड़े शॉट के चक्कर में वह आउट हो गए। 152 गेंदों में 110 रन की पारी के दौरान 10 चौके और 3 छक्के लगाए।

शुभमन गिल ने अपनी इस पारी के दौरान बाउंड्री लगाने के लिए हर तरह के शॉट खेले जिसमें कट, स्लॉग स्वीप, पुल और फ्लिक शॉट शामिल थे। गिल जहां अपने शॉट खेल रहे थे, वहीं चेतेश्वर पुजारा दूसरे छोर पर शांति से मजबूती से डटे रहे। शुभमन के शतक से एक बात को क्लियर हो गई कि अब भारतीय टीम में जल्द ही बड़े बदलाव देखने को मिलेंगे। सीनियर प्लेयर्स की छुट्टी हो सकती है। मैच में कप्तानी कर रहे केएल राहुल की तो टीम में ही जगह नहीं बनती। वह दोनों पारियों में फेल रहे। रोहित शर्मा इंजरी के चलते मैच नहीं खेल रहे। उधर ईशान किशन ने इस दौरे के आखिरी वनडे में जबरदस्त दोहरा शतक ठोक ओपनिंग के लिए अपनी दावेदारी भी पेश की थी।

इससे पहले भारत के 404 रन के जवाब में बांग्लादेश की टीम कुलदीप यादव के पांच विकेट झटकने से पहली पारी में 55.5 ओवर में 150 रन पर आउट हो गई थी। कुलदीप ने अपने करियर में तीसरी बार पारी के पांच विकेट लिए। पिछले 22 महीने में पहला टेस्ट खेल रहे कुलदीप ने करियर का सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन करते हुए 40 रन देकर पांच विकेट झटके। तेज गेंदबाज मोहम्मद सिराज ने 13 ओवर में 20 रन देकर तीन विकेट लिए।

Latest articles

आईएसबीटी बस स्टैंड पर पटाखों के अवैध परिवहन को लेकर विवाद तेज

भोपाल लालघाटी स्थित आईएसबीटी बस स्टैंड पर पटाखों के अवैध परिवहन को लेकर विवाद गहराता...

यूपीएससी सम्मान समारोह: ‘एक चाय वाला पीएम और गाय वाला सीएम बन सकता है — डॉ. मोहन यादव

भोपाल राजधानी के कुशाभाऊ ठाकरे सभागार में संघ लोक सेवा आयोग (यूपीएससी) के सफल अभ्यर्थियों...

आरजीपीवी कैंटीन के खाने में मिली छिपकली! छात्रों का हंगामा, प्रबंधन ने बताया ‘शिमला मिर्च’

भोपाल राजधानी के प्रतिष्ठित राजीव गांधी प्रौद्योगिकी विश्वविद्यालय (आरजीपीवी) की मुख्य कैंटीन में भोजन की...

हबीबगंज थाना क्षेत्र पीसी नगर मल्टी चाकूबाजी कांड: मुख्य आरोपी ‘मास’ गिरफ्तार

भोपाल राजधानी के हबीबगंज थाना क्षेत्र स्थित पीसी नगर मल्टी में शनिवार रात हुई सनसनीखेज...

More like this

बीएचईएल स्पोर्ट्स क्लब में 8वीं मप्र राज्य मास्टर्स बैडमिंटन चैंपियनशिप का शुभारंभ

भोपाल। 8वीं मप्र राज्य मास्टर्स बैडमिंटन चैंपियनशिप का शुभारंभ भेल खेल प्राधिकरण बैडमिंटन कोर्ट, बरखेड़ा...

टी-20 वर्ल्ड कप: भारत ने न्यूजीलैंड को 96 रन से हराकर खिताब जीता

अहमदाबाद। भारत ने टी-20 वर्ल्ड कप के फाइनल में न्यूजीलैंड को 96 रन से...

T20 WC 2026: फाइनल में मचेगा अभिषेक शर्मा का ‘कोहराम’! फ्लॉप शो के बावजूद संजू सैमसन ने कर दिया बड़ा ऐलान

T20 WC 2026: आईसीसी टी20 वर्ल्ड कप 2026 के हाई-वोल्टेज सेमीफाइनल में टीम इंडिया...