21.3 C
London
Monday, June 1, 2026
Homeभोपालआरजीपीवी कैंटीन के खाने में मिली छिपकली! छात्रों का हंगामा, प्रबंधन ने...

आरजीपीवी कैंटीन के खाने में मिली छिपकली! छात्रों का हंगामा, प्रबंधन ने बताया ‘शिमला मिर्च’

Published on

भोपाल

राजधानी के प्रतिष्ठित राजीव गांधी प्रौद्योगिकी विश्वविद्यालय (आरजीपीवी) की मुख्य कैंटीन में भोजन की गुणवत्ता को लेकर एक बड़ा विवाद खड़ा हो गया है। छात्रों का आरोप है कि शनिवार रात डिनर के दौरान परोसी गई सब्जी में मरी हुई छिपकली मिली। इस घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल होने के बाद सोमवार को छात्रों ने कुलपति कार्यालय का घेराव कर जोरदार विरोध प्रदर्शन किया।

सब्जी में छिपकली देख उड़े होश

जानकारी के अनुसार, शनिवार रात करीब 10 बजे ऑटोमोबाइल डिपार्टमेंट के छात्र अर्पित चौहान और उनके साथी मुख्य कैंटीन में भोजन कर रहे थे। थाली में परोसी गई शिमला मिर्च की सब्जी में छात्र को एक संदिग्ध वस्तु दिखी, जिसे ध्यान से देखने पर वह पूरी तरह तली हुई मरी हुई छिपकली निकली। छात्र का आरोप है कि जब उन्होंने इसकी शिकायत कैंटीन कर्मचारी से की, तो उसने इसे छिपकली मानने से इनकार कर दिया और इसे ‘शिमला मिर्च का टुकड़ा’ बताया।

कुलपति कार्यालय में सौंपा ज्ञापन

रविवार को छुट्टी होने के कारण छात्र सोमवार सुबह विश्वविद्यालय पहुंचे और विरोध दर्ज कराया। एबीवीपी (ABVP) नेता लोकेश तिवारी के नेतृत्व में छात्रों ने बताया कि इस मुख्य कैंटीन में रोजाना लगभग 500 छात्र भोजन करते हैं। छात्रों ने आरोप लगाया कि पहले भी खाने की गुणवत्ता को लेकर शिकायतें की गई हैं, लेकिन प्रशासन मौन है। छात्रों ने दोषी कैंटीन संचालक के खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग करते हुए ज्ञापन सौंपा है।

Read Also: असम में भाजपा की ताकत का प्रदर्शन, भोपाल सांसद आलोक शर्मा ने भरी हुंकार

कैंटीन संचालक का दावा: ‘कर्मचारी ने खाकर दिखाया’

वहीं, दूसरी ओर कैंटीन संचालक सुनील अग्रवाल ने इन आरोपों को सिरे से खारिज कर दिया है। उनका कहना है कि वह छिपकली नहीं बल्कि शिमला मिर्च ही थी। संचालक ने दावा किया कि विवाद बढ़ने पर कैंटीन के एक कर्मचारी ने छात्रों के सामने ही उस टुकड़े को खाकर भी दिखाया था और वह पूरी तरह स्वस्थ है।

Latest articles

कॉमर्शियल LPG सिलेंडर 53.50 रुपए तक महंगा, 5 किलो के फ्री ट्रेड वाले LPG सिलेंडर के दाम ₹11 बढ़े

नई दिल्ली। कॉमर्शियल सिलेंडर 1 जून से 53.50 रुपए तक महंगा हो गया है।...

नौतपा में लू की जगह बारिश-ओले गिरे, पूरे प्रदेश में बदला मौसम; 47 जिलों में बारिश का अलर्ट

भोपाल। नौतपा का नाम आते ही भीषण गर्मी और लू का ख्याल आता है,...

भाजपा विधायक ने सिंधिया समर्थक दो मंत्रियों पर साधा निशाना, प्रद्युम्न सिंह तोमर को बताया ‘नकारा’

भोपाल। भारतीय जनता पार्टी में पुराने नेताओं और ज्योतिरादित्य सिंधिया समर्थक खेमे के बीच...

गुजरात के गढ़ में आरसीबी की ऐतिहासिक जीत, पांच विकेट से जीता फाइनल; लगातार दूसरी बार चैंपियन

अहमदाबाद। रविवार को अहमदाबाद स्थित नरेंद्र मोदी स्टेडियम में खेले गए फाइनल मुकाबले में...

More like this

नौतपा में लू की जगह बारिश-ओले गिरे, पूरे प्रदेश में बदला मौसम; 47 जिलों में बारिश का अलर्ट

भोपाल। नौतपा का नाम आते ही भीषण गर्मी और लू का ख्याल आता है,...

भाजपा विधायक ने सिंधिया समर्थक दो मंत्रियों पर साधा निशाना, प्रद्युम्न सिंह तोमर को बताया ‘नकारा’

भोपाल। भारतीय जनता पार्टी में पुराने नेताओं और ज्योतिरादित्य सिंधिया समर्थक खेमे के बीच...

राज्यमंत्री गौर को पांच राज्यों में जनकल्याणकारी योजनाओं को जन-जन तक पहुंचाने की मिली जिम्मेदारी

ओबीसी मोर्चा के राष्ट्रीय अध्यक्ष के. लक्ष्मण के नेतृत्व में राष्ट्रीय पदाधिकारियों की बैठक...