26.4 C
London
Tuesday, June 16, 2026
Homeराज्यमुस्लिम युवक संग ह‍िन्‍दू मह‍िला के यात्रा करने पर बजरंग दल का...

मुस्लिम युवक संग ह‍िन्‍दू मह‍िला के यात्रा करने पर बजरंग दल का हंगामा, बस रोककर महिला से की बतमीजी

Published on

मैंगलोर

कर्नाटक में प्राइवेट बस से ह‍िन्‍दू मह‍िला के साथ मुस्‍ल‍िम युवक के सफर करने पर हंगामा हो गया। बजरंग दल के कार्यकर्ताओं के एक गुट ने मैंगलोर में बस को रोका और मुस्लिम युवक के साथ यात्रा करने के लिए हिंदू महिला को परेशान किया। दरअसल 25 साल की मह‍िला अपने मुस्‍ल‍िम दोस्त के साथ यात्रा कर रही थीं। इस दौरान दक्षिणपंथी संगठन के सदस्यों ने कथित तौर पर बस को रोक दिया और महिला से बहस करना शुरू कर दिया। घटना का एक वीडियो भी वायरल हो रहा है। इसमें महि‍ला को बजरंग दल के कार्यकर्ताओं के साथ तीखी बहस करते देखा जा सकता है।

जानकारी के मुताब‍िक, यह घटना दसाकोडी, कल्लाडका, बंटवाला तालुक के पास कल (गुरुवार) रात को हुई। जब बजरंग दल के कार्यकर्ताओं ने एक बस में बैंगलोर जा रहे एक हिंदू-मुस्लिम जोड़े को रोका। बजरंग दल के कार्यकर्ताओं ने एक मुस्लिम लड़के के साथ एक हिंदू लड़की की यात्रा पर आपत्ति जताई और उन्हें मैंगलोर में पंप कुएं के पास रोकने की असफल कोशिश की। इसके बाद उन्होंने कल्लडका के बजरंग दल के कार्यकर्ताओं को सूचित किया। इसके बाद दसाकोडी के पास रात में बस को रोक दिया।

बजरंग दल के कार्यकर्ताओं ने युवती को डांट-फटकार लगाई। साथ ही मुस्‍ल‍िम युवक के साथ सफर करने पर हंगामा किया। कार्यकर्ताओं ने बंटवाला पुलिस को सूचना दी। सूचना पर पुलिस ने बीच-बचाव क‍िया और सभी को थाने ले गई, लेकिन कोई मामला दर्ज नहीं किया गया है।

ह‍िन्‍दू-मुस्‍ल‍िम छात्रों की लव स्‍टोरी के बाद बढ़ा व‍िवाद
दरअसल मैंगलोर में एक मुस्लिम छात्र को स्कूल में पढ़ने वाली हिंदू छात्रा से इश्क हो गया। छात्र ने छात्रा को प्रेम पत्र लिखा। खत दोस्तों के हाथ लगा। स्कूल में उनके अफेयर की चर्चाएं होने लगीं। मामला प्रबंधन तक पहुंचा। इसके बाद छात्र पर ऐक्शन लिया गया। छात्र के प्यार का समर्थन करने के लिए छात्रों ने हंगामा किया, इसके बाद विवाद बढ़ा और कॉलेज प्रशासन ने छात्र को सपोर्ट करने वाले 18 छात्रों को कॉलेज से सस्पेंड कर दिया। मामला विट्टल पीयू कॉलेज का है।

Latest articles

मध्य प्रदेश पुलिस पर बड़ा एक्शन: दो टीआई समेत 100 पुलिसकर्मियों पर FIR दर्ज

आगर मालवा। मध्य प्रदेश के आगर मालवा पुलिस की राजस्थान के डग क्षेत्र में...

नीट री-एग्जाम से पहले केंद्र सरकार का बड़ा फैसला, टेलीग्राम पर लगाई अस्थायी रोक, 22 जून तक पाबंदियां

नई दिल्ली। केंद्र सरकार ने मैसेजिंग प्लेटफॉर्म टेलीग्राम पर अस्थायी रूप से रोक लगाने...

जनसेवा ही प्रशासनिक सेवा का सर्वोच्च उद्देश्य, संवेदनशीलता और निष्पक्षता से करें कार्य : मुख्यमंत्री विष्णु देव साय

रायपुर। छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री विष्णु देव साय से आज राजधानी रायपुर स्थित मुख्यमंत्री निवास...

राजस्थान में कंगना रनौत की फिल्म ‘भारत भाग्य विधाता’ टैक्स फ्री घोषित

जयपुर। राजस्थान सरकार ने बॉलीवुड अभिनेत्री और सांसद कंगना रनौत अभिनीत हालिया रिलीज फिल्म...

More like this

जनसेवा ही प्रशासनिक सेवा का सर्वोच्च उद्देश्य, संवेदनशीलता और निष्पक्षता से करें कार्य : मुख्यमंत्री विष्णु देव साय

रायपुर। छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री विष्णु देव साय से आज राजधानी रायपुर स्थित मुख्यमंत्री निवास...

राजस्थान में कंगना रनौत की फिल्म ‘भारत भाग्य विधाता’ टैक्स फ्री घोषित

जयपुर। राजस्थान सरकार ने बॉलीवुड अभिनेत्री और सांसद कंगना रनौत अभिनीत हालिया रिलीज फिल्म...

अकाल तख्त ने सीएम भगवंत मान को पंथ विरोधी करार दिया, आप ने फैसले पर उठाए सवाल

चंडीगढ़। पंजाब की राजनीति में सोमवार को उस समय बड़ा विवाद खड़ा हो गया...