5.6 C
London
Friday, April 24, 2026
HomeUncategorizedCM योगी के मंत्री ने की एक और डील, यूपी में बनेगी...

CM योगी के मंत्री ने की एक और डील, यूपी में बनेगी अर्जेंटीना की चॉकलेट-आइसक्रीम

Published on

नई दिल्ली,

उत्तर प्रदेश में फरवरी- 2023 में होने वाले ग्लोबल इंवेस्टर समिट के लिए यूपी सरकार के मंत्रियों की अगुवाई में कई प्रतिनिधिमंडल विदेश दौरों पर हैं. इन यात्राओं के जरिए कोशिश की जा रही है कि दूसरे देशों के निवेशकों को यूपी में निवेश की खूबियां बताकर उन्हें इस समिट में बुलाया जाए. इन प्रतिनिधिमंडलों को कई सफलताएं भी मिली हैं, जिनमें यूपी के हेल्थ और आईटी सेक्टर में निवेश के लिए कई निवेशकों को लुभाया गया है. अब यूपी सरकार ने एक और सफलता अर्जेंटीना की खाद्य उत्पाद कंपनी आर्कोर (ARCOR) को यूपी में निवेश के लिए राजी करके हासिल की है. ये कंपनी फूड प्रोडक्ट सेगमेंट में कारोबार करती है. इनमें चॉकलेट, आइसक्रीम और कुकीज के अलावा कई कन्फेक्शनरी उत्पाद की मैन्युफैक्चरिंग भी शामिल है.

उपमुख्यमंत्री की अर्जेंटीना के कारोबारियों से मुलाकात
अलग-अलग देशों में गए यूपी सरकार के प्रतिनिधिमंडल वहां पर इंडस्ट्री चैंबर्स के साथ ही उद्योगपतियों और दूसरे प्रभवाशाली लोगों से भी मुलाकात कर रहे हैं. राज्य में विदेशी निवेश को आकर्षित करने के लिए दूसरे देशों में रोडशो भी किए जा रहे हैं. इसी क्रम में उत्तर प्रदेश के उपमुख्यमंत्री बृजेश पाठक ने गुरुवार को अर्जेंटीना चेंबर ऑफ कॉमर्स फॉर एशिया पैसेफिक के प्रतिनिधियों के साथ मुलाकात की. इसमें फूड प्रॉडक्ट्स, कृषि और IT इंडस्ट्री से जुड़े कारोबारी मौजूद थे. पाठक ने सभी को उत्तर प्रदेश ग्लोबल इंवेस्टर्स समिट में आने का न्यौता भी दिया. इसी बैठक के बाद ये तय हुआ कि उत्तर प्रदेश के ज़रिए भारतवर्ष को जल्द ही अर्जेंटीना की चॉकलेट और कुकीज का स्वाद चखने को मिलेगा.

यूपी में मिलेंगी अर्जेंटीना की चॉकलेट-कुकीज!
यूपी के उपमुख्यमंत्री बृजेश पाठक ने जानकारी दी है कि उत्तर प्रदेश में लैटिन अमेरिकी खाद्य उत्पाद कंपनी आर्कोर ने निवेश करने में दिलचस्पी दिखाई है. निवेश की इस योजना का एक ब्लूप्रिंट भी तैयार किया गया है. आर्कोर करीब 100 देशों में कारोबार करती है और 45 देशों में इसकी खाद्य उत्पादों की मैन्युफैक्चरिंग यूनिट्स हैं.

स्वीडन से मिला फिल्म सिटी में निवेश का प्रस्ताव
यूरोपीय देश स्वीडन से यूपी को 15 हजार करोड़ रुपए का निवेश प्रस्ताव मिला है. औद्योगिक विकास मंत्री नंदगोपाल गुप्ता नंदी और पीडब्ल्यूडी मंत्री जितिन प्रसाद को स्वीडन की प्रमुख कंपनी आईएनजीकेए ने यूपी में रिटेल स्टोर्स, लग्जरी मॉल के लिए निवेश का प्रस्ताव दिया है. स्वीडन की निर्माण कंपनी सरनेके ने यूपी फिल्म सिटी में दस हजार करोड़ का निवेश करने का प्रस्ताव दिया है. आईएनजीकेए के जैन क्रिस्टेंसन और जैन क्रेलिना से भारतीय प्रतिनिधिमंडल की रिटेल स्टोर्स और लग्जरी मॉल्स की चेन के विस्तार के लिए 4300 करोड़ रुपये के निवेश पर चर्चा हुई. लक्जमबर्ग स्थित बोसोन एनर्जी ने स्टॉकहोम रोड शो में उत्तर प्रदेश में अपशिष्ट से ऊर्जा उत्पादन की परियोजना लगाने के लिए 1000 करोड़ रुपये के निवेश पर बात की है. स्टॉकहोम में रोड शो के दौरान आयोजित बैठकों में डिफेंल, कपड़ा , फूड प्रोसेसिंग, ऑटोमोबाइल्स, नवीकरणीय ऊर्जा, अपशिष्ट और जल प्रबंधन, और परिवहन समेत कई सेक्टर्स में निवेश पर चर्चा की गई.

यूपी में हथियार फैक्ट्री लगाएगी साब
दुनिया की प्रमुख एयरक्राफ्ट और हथियार मैन्युफैक्चरर कंपनी साब उत्तर प्रदेश में भी हथियार निर्माण की यूनिट लगाएगी. औद्योगिक विकास मंत्री नंदगोपाल गुप्ता नंदी और पीडब्ल्यूडी मंत्री जितिन प्रसाद की अगुवाई में गए प्रतिनिधि मंडल ने स्वीडन में साब के मुख्यालय में उनके प्रमुख अधिकारियों से मुलाकात की. सरकार ने उन्हें डिफेंस कॉरिडोर के अलीगढ़ नोड में प्लांट के लिए जमीन मुहैया कराने का प्रस्ताव दिया है.

समिट में 10 लाख करोड़ के निवेश का लक्ष्य
फरवरी में होने वाले यूपी ग्लोबल इंवेस्टर समिट के ज़रिए योगी आदित्यनाथ की सरकार का लक्ष्य 10 लाख करोड़ का निवेश हासिल करने का है. ये लक्ष्य पूरा होने पर यूपी सरकार राज्य को 1 ट्रिलियन डॉलर इकॉनमी बनाने का टारगेट पूरा करने की तरफ मजबूती से कदम बढ़ सकती है. इस समिट के माध्यम से राज्य में बड़े पैमाने पर देसी और विदेशी निवेश को आकर्षित करने की योजना है. हाल ही में यूपी सरकार को आईटी सेक्टर के लिए इनफाइनाइट कंप्यूटर सॉल्यूशंस से 500 करोड़ रुपए का निवेश मिला है. ये कंपनी यूपी में लखनऊ और नोएडा में 2 आईटी कैंपस बनाएगी जिनके ज़रिए 4 हज़ार से ज्यादा नई नौकरियों के मौके पैदा होने का अनुमान है. इसके अलावा कनाडा की कंपनी माय हेल्थ सेंटर ने कानपुर में मल्टी स्पेशियल्टी हॉस्पिटल और मेडिकल कॉलेज और मेडिकल डिवाइस मैन्युफैक्चरिंग यूनिट के लिए उत्तर प्रदेश के प्रतिनिधिमंडल के साथ 2050 करोड़ रुपए के MOU पर साइन किए हैं.

Latest articles

बंगाल चुनाव में ‘बंपर वोटिंग’, आज़ादी के बाद बना नया रिकॉर्ड, पहले चरण में 93% मतदान

तमिलनाडु के इतिहास में अब तक की सबसे ज़्यादा 85% वोटिंग कोलकाता। पश्चिम बंगाल और...

मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने 92 वर्षीय डॉ. निर्मल घोष को किया सम्मानित, आपातकाल के संघर्षों को किया याद

बैकुंठपुर (कोरिया)। छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने कोरिया जिला मुख्यालय बैकुंठपुर के प्रवास...

ओसियां को 416 करोड़ की सौगात: मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने की खेल स्टेडियम की घोषणा, बोले- उन्नत तकनीक से समृद्ध बनें किसान

ओसियां (जोधपुर)। राजस्थान के मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने ओसियां उपखण्ड मुख्यालय के दौरे के...

जयपुर में ‘ग्राम-2026’ का शंखनाद: दिल्ली इन्वेस्टर मीट में मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने निवेशकों को किया आमंत्रित

नई दिल्ली/जयपुर। राजस्थान की कृषि विकास यात्रा को नई ऊंचाइयों पर ले जाने के...

More like this

समय पर खर्च करें केंद्रीय निधि, ताकि विकास की गति बनी रहे: मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा

राजस्थान के मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने राज्य के विकास में केंद्रीय सहायता प्राप्त योजनाओं...

मप्र में टैक्स फ्री हुई फिल्म ‘शतक’ — मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव बोले— राष्ट्रसेवा और आत्मनिर्भर भारत का देती है संदेश

भोपाल मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने हिंदी फिल्म ‘शतक’ को मध्य प्रदेश में टैक्स फ्री...

मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा की अध्यक्षता में ‘राज-उन्नति’ की दूसरी बैठक — 84,282 करोड़ रुपये की परियोजनाओं की प्रगति की समीक्षा, लापरवाही पर सख्त कार्रवाई...

भोपाल मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा की अध्यक्षता में ‘राज-उन्नति’ कार्यक्रम की दूसरी उच्चस्तरीय समीक्षा बैठक आयोजित...