5.6 C
London
Friday, April 24, 2026
HomeUncategorizedदीपिका के 'बेशर्म रंग' का देसी वर्जन देखा आपने? देखकर नहीं रुकेगी...

दीपिका के ‘बेशर्म रंग’ का देसी वर्जन देखा आपने? देखकर नहीं रुकेगी हंसी

Published on

ये वीडियो देख आप हंस हंस के लोटपोट हो जाएंगे. वायरल हो रहे इस वीडियो ने पठान फिल्म के गाने बेशर्म रंग पर छिड़े तमाम विवादों का हल ढूंढ निकाला है. ना कोई भगवा कपड़ा है, ना कोई लग्जरी खर्चा, ना जबरदस्ती का फिट किए जाने वाला ग्राफिक्स. सिंपल और नैचुरल तरीके से फिल्माए बेशर्म रंग गाने के इस वर्जन ने मेकर्स और दुनिया की सारी दुविधाओं को खत्म कर दिया है.

नदी किनारे नाचते लड़के
पठान फिल्म का बेशर्म रंग गाना जब से रिलीज हुआ है, तब से ही सोशल मीडिया पर बवाल मचा हुआ है. गाने को जितना ज्यादा पसंद किया जा रहा है, उतना ही ट्रोल भी किया जा रहा है. वहीं, गाने पर विवादों का दौर तो ऐसा शुरू हुआ कि थमने का नाम ही नहीं ले रहा है. कई संगठनों ने मेकर्स पर हिदुओं की भावनाओं को आहत करने का आरोप लगाया है. लेकिन इन तमाम कॉन्ट्रोवर्सीज के बीच एक वीडियो वायरल हो रहा है, जहां कुछ लड़कों ने बेशर्म रंग पर ऐसा डांस किया है कि दीपिका को भी फेल कर दिया है.

परफॉर्म कर रहे लड़कों ने बेशर्म रंग गाने की हर डिटेलिंग को नोट किया है. दीपिका पादुकोण के सिजलिंग अवतार से लेकर उनके डांस मूव्स तक को फैंस ने रीक्रिएट किया. वीडियो में आप देख सकते हैं कि कैसे कुछ लड़के नदी किनारे पठान के गाने पर परफॉर्म कर रहे हैं. अंडरगार्मेंट्स और लुंगी को बिकिनी की तरह पेश कर दीपिका के हर डांस मूव को रीक्रिएट किया है. वहीं कुछ लड़के दीपिका बने एक लड़के पीछे अपनी-अपनी दुनिया में मग्न बैकग्राउंड डांसर की कमी को पूरा कर रहे हैं. ट्विटर पर वीडियो शेयर कर कैप्शन दिया गया- बेशर्म रंग का एक नया वर्जन रिलीज किया गया है. ताकि किसी के सेंटीमेंट्स को दुख ना पहुंचे.

यूजर्स ने बताया ओरिजिनल कॉपी
लेकिन सोशल मीडिया की दुनिया भी अजब-गजब है, यहां जो ना सोचा जाए वो जल्दी होता है. लोगों ने इस वीडियो को भी ट्रोल कर दिया है. यूजर्स ने कमेंट कर कई फनी कमेंट्स किए. यूजर्स ने कहा- इस वीडियो में सारे लड़के है जिन्होंने कपड़े नहीं पहने हैं. इससे महिलाओं के सेंटीमेंट्स हर्ट हो सकते हैं. वहीं एक और यूजर ने लिखा- उसने आधी लुंगी या ऐसा कुछ पहना है. बायकॉट. वहीं एक ने कहा- ये ही तो ओरिजनल है. पठान की टीम ने इस कॉन्सेप्ट को कॉपी किया है. कुछ तो छोड़ दो यार.

पठान फिल्म का बेशर्म रंग गाना 12 दिसंबर को रिलीज किया गया था. गाने ने रिलीज के पहले घंटे में ही एक मिलियन व्यूज का आंकड़ा पार कर लिया था. यूट्यूब पर अब तक सॉन्ग को 47 मिलियन व्यूज मिल चुके हैं. फैंस गाने को बेहद पसंद कर रहे हैं लेकिन कुछ संगठनों ने आरोप लगाया है कि दीपिका ने भगवा बिकिनी को पहनकर हिदुओं की भावनाओं को आहत किया है.

Latest articles

बंगाल चुनाव में ‘बंपर वोटिंग’, आज़ादी के बाद बना नया रिकॉर्ड, पहले चरण में 93% मतदान

तमिलनाडु के इतिहास में अब तक की सबसे ज़्यादा 85% वोटिंग कोलकाता। पश्चिम बंगाल और...

मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने 92 वर्षीय डॉ. निर्मल घोष को किया सम्मानित, आपातकाल के संघर्षों को किया याद

बैकुंठपुर (कोरिया)। छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने कोरिया जिला मुख्यालय बैकुंठपुर के प्रवास...

ओसियां को 416 करोड़ की सौगात: मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने की खेल स्टेडियम की घोषणा, बोले- उन्नत तकनीक से समृद्ध बनें किसान

ओसियां (जोधपुर)। राजस्थान के मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने ओसियां उपखण्ड मुख्यालय के दौरे के...

जयपुर में ‘ग्राम-2026’ का शंखनाद: दिल्ली इन्वेस्टर मीट में मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने निवेशकों को किया आमंत्रित

नई दिल्ली/जयपुर। राजस्थान की कृषि विकास यात्रा को नई ऊंचाइयों पर ले जाने के...

More like this

समय पर खर्च करें केंद्रीय निधि, ताकि विकास की गति बनी रहे: मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा

राजस्थान के मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने राज्य के विकास में केंद्रीय सहायता प्राप्त योजनाओं...

मप्र में टैक्स फ्री हुई फिल्म ‘शतक’ — मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव बोले— राष्ट्रसेवा और आत्मनिर्भर भारत का देती है संदेश

भोपाल मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने हिंदी फिल्म ‘शतक’ को मध्य प्रदेश में टैक्स फ्री...

मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा की अध्यक्षता में ‘राज-उन्नति’ की दूसरी बैठक — 84,282 करोड़ रुपये की परियोजनाओं की प्रगति की समीक्षा, लापरवाही पर सख्त कार्रवाई...

भोपाल मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा की अध्यक्षता में ‘राज-उन्नति’ कार्यक्रम की दूसरी उच्चस्तरीय समीक्षा बैठक आयोजित...