14.9 C
London
Tuesday, March 24, 2026
Homeखेलगोल्डन बॉय नीरज चोपड़ा का एक और कमाल, महान स्प्रिंटर उसैन बोल्ट...

गोल्डन बॉय नीरज चोपड़ा का एक और कमाल, महान स्प्रिंटर उसैन बोल्ट को पछाड़ा

Published on

नई दिल्ली

विश्व एथलेटिक्स के एक अध्ययन के अनुसार ओलिंपिक चैंपियन नीरज चोपड़ा ने तोक्यो खेलों में ऐतिहासिक गोल्ड जीतने के बाद दिग्गज उसैन बोल्ट को ‘सर्वाधिक नजर आने वाले एथलीट’ के रूप में पीछे छोड़ दिया। भारत के 24 वर्षीय स्टार खिलाड़ी ने इसके बाद विश्व चैंपियनशिप में ब्रॉन्ज मेडल जीतकर अपनी ख्याति और बढ़ा दी थी। तोक्यो में जेवलिन थ्रो का गोल्ड जीतने के साथ ही नीरज ट्रैक एंड फील्ड में मेडल जीतने वाले भारत के पहले एथलीट बन गए थे।

जहां तक मीडिया कवरेज की बात है तो चोपड़ा को लेकर 812 आलेख प्रकाशित हुए। उनके बाद जमैका की तिकड़ी इलेन थॉम्पसन-हेराह (751), शेली-एन फ्रेजर-प्रिस (698) और शेरिका जैक्सन (679) का नंबर आता है। करिश्माई बोल्ट 574 आलेख के साथ इस सूची में पांचवें स्थान पर है।

विश्व एथलेटिक्स के अध्यक्ष सेबेस्टियन को ने पीटीआई सहित चुनिंदा एशियाई पत्रकारों के साथ बातचीत के दौरान इन आंकड़ों को जारी किया गया। ये आंकड़े जर्मनी स्थित मीडिया मॉनिटरिंग फर्म यूनिसेप्टा ने उपलब्ध कराए।को ने कहा, ‘मैं उसेन बोल्ट को खारिज नहीं कर रहा हूं। वह हमारे खेल के आइकन हैं। लेकिन इससे (चोपड़ा इस सूची में सबसे आगे हैं) पता चलता है कि हम अपना दायरा बढ़ा रहे हैं। हम अब केवल एक एथलीट को लेकर बात नहीं कर रहे हैं। हमारे पास ऐसे एथलीटों की संख्या बहुत अधिक है।’

Latest articles

हर घर जल’ की दिशा में राजस्थान का ऐतिहासिक कदम, JJM 2.0 में एमओयू करने वाला देश का पहला राज्य बना

जयपुर । प्रदेश ने ‘हर घर जल’ के लक्ष्य को नई गति देते हुए एक...

मोहन कैबिनेट की बड़ी सौगात: कर्मचारियों का DA 3% बढ़ा, ओबीसी युवाओं के लिए ‘शौर्य संकल्प योजना’ को मंजूरी

भोपाल मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव की अध्यक्षता में सोमवार को आयोजित कैबिनेट बैठक में प्रदेश...

गुना-सीधी में सीएम का बड़ा प्रशासनिक एक्शन: एसपी-कलेक्टर हटाए, नए अधिकारियों की नियुक्ति

भोपाल मध्यप्रदेश में रविवार को मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने गुना और सीधी जिलों में...

आईएसबीटी बस स्टैंड पर पटाखों के अवैध परिवहन को लेकर विवाद तेज

भोपाल लालघाटी स्थित आईएसबीटी बस स्टैंड पर पटाखों के अवैध परिवहन को लेकर विवाद गहराता...

More like this

बीएचईएल स्पोर्ट्स क्लब में 8वीं मप्र राज्य मास्टर्स बैडमिंटन चैंपियनशिप का शुभारंभ

भोपाल। 8वीं मप्र राज्य मास्टर्स बैडमिंटन चैंपियनशिप का शुभारंभ भेल खेल प्राधिकरण बैडमिंटन कोर्ट, बरखेड़ा...

टी-20 वर्ल्ड कप: भारत ने न्यूजीलैंड को 96 रन से हराकर खिताब जीता

अहमदाबाद। भारत ने टी-20 वर्ल्ड कप के फाइनल में न्यूजीलैंड को 96 रन से...

T20 WC 2026: फाइनल में मचेगा अभिषेक शर्मा का ‘कोहराम’! फ्लॉप शो के बावजूद संजू सैमसन ने कर दिया बड़ा ऐलान

T20 WC 2026: आईसीसी टी20 वर्ल्ड कप 2026 के हाई-वोल्टेज सेमीफाइनल में टीम इंडिया...