7.2 C
London
Friday, April 24, 2026
HomeUncategorizedअक्षय को रोता देख इमोशनल हुए सलमान, वीडियो शेयर कर कही ये...

अक्षय को रोता देख इमोशनल हुए सलमान, वीडियो शेयर कर कही ये बात

Published on

बॉलीवुड एक्टर्स की दोस्ती के बारे में तो आपने कई बार सुना होगा. लेकिन अब इंडस्ट्री के दो आइकॉनिक स्टार्स सलमान खान और अक्षय कुमार के ब्रोमेंस ने फैंस के दिल जीत लिए हैं. अक्षय को रोता देखकर सलमान खान भी इमोशनल हो गए और उन्होंने खास अंदाज में अक्षय की तारीफ कर डाली. दोनों स्टार्स के बीच के प्यार और दोस्ती के इंटरनेट पर खूब चर्चे हो रहे हैं.

अक्षय को रोता देख दुखी हुए सलमान!
दरअसल, सलमान खान ने हाल ही में अपनी इंस्टाग्राम स्टोरी पर अक्षय कुमार का एक थ्रोबैक वीडियो शेयर किया. वीडियो में अक्षय कुमार काफी इमोशनल नजर आ रहे हैं. एक रियलिटी शो में अपनी बहन का इमोशनल मैसेज सुनकर अक्षय की आंखों से आंसू बहने लगते हैं. वो चाहकर भी अपने आंसुओं को रोक नहीं पाते हैं.

सलमान खान ने अक्षय के इसी इमोशनल वीडियो को अपनी इंस्टाग्राम स्टोरी पर शेयर करके एक्शन स्टार की तारीफ की. सलमान ने वीडियो शेयर करते हुए कैप्शन में लिखा- मुझे कुछ ऐसा मिला, जिसे देखकर मुझे लगा कि इसे सभी के साथ शेयर करना चाहिए. भगवान आपको आशीर्वाद दे अक्की, आप सच में अमेजिंग हैं, यह देखकर बहुत अच्छा लगा. फिट रहें, काम करते रहें. मैं आशा करता हूं कि भगवान हमेशा आपके साथ रहें.

अक्षय ने सलमान को कहा थैंक्यू
सलमान खान के इतना प्यार देने के बाद अक्षय कुमार ने उन्हें खास अंदाज में थैंक्यू कहा. अक्षय ने सलमान की पोस्ट को अपनी इंस्टाग्राम स्टोरी पर रीशेयर करके लिखा- आपके मैसेज ने दिल को छू लिया सलमान खान. बहुत अच्छा लगा. भगवान आपको भी आशीर्वाद दे. चमकते रहें.

सलमान और अक्षय के बीच इतना प्यार देखकर दोनों के फैंस काफी खुश हैं. फैंस दोनों को एक बार फिर से स्क्रीन पर साथ देखने के लिए उत्सुक हैं. सलमान खान और अक्षय अब तक दो फिल्मों – ‘मुझसे शादी करोगी’ और ‘जान-ए-मन’ में साथ काम कर चुके हैं. दोनों को साथ में काम करता देख फैंस के लिए किसी ट्रीट से कम नहीं होता.

सलमान की बात करें तो वो इन दिनों बिग बॉस 16 को होस्ट कर रहे हैं. सलमान खान जल्द ही ‘किसी का भाई किसी की जान’ और ‘टाइगर 3’ में दिखाई देंगे. वहीं, अक्षय कुमार अगले साल ओह माय गॉड 2 में दिखेंगे. इसके अलावा उनके पास बड़े मिया छोटे मिया भी है. वैसे अक्षय और सलमान की दोस्ती देखकर आपको कैसा लगा?

Latest articles

बंगाल चुनाव में ‘बंपर वोटिंग’, आज़ादी के बाद बना नया रिकॉर्ड, पहले चरण में 93% मतदान

तमिलनाडु के इतिहास में अब तक की सबसे ज़्यादा 85% वोटिंग कोलकाता। पश्चिम बंगाल और...

मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने 92 वर्षीय डॉ. निर्मल घोष को किया सम्मानित, आपातकाल के संघर्षों को किया याद

बैकुंठपुर (कोरिया)। छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने कोरिया जिला मुख्यालय बैकुंठपुर के प्रवास...

ओसियां को 416 करोड़ की सौगात: मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने की खेल स्टेडियम की घोषणा, बोले- उन्नत तकनीक से समृद्ध बनें किसान

ओसियां (जोधपुर)। राजस्थान के मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने ओसियां उपखण्ड मुख्यालय के दौरे के...

जयपुर में ‘ग्राम-2026’ का शंखनाद: दिल्ली इन्वेस्टर मीट में मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने निवेशकों को किया आमंत्रित

नई दिल्ली/जयपुर। राजस्थान की कृषि विकास यात्रा को नई ऊंचाइयों पर ले जाने के...

More like this

समय पर खर्च करें केंद्रीय निधि, ताकि विकास की गति बनी रहे: मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा

राजस्थान के मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने राज्य के विकास में केंद्रीय सहायता प्राप्त योजनाओं...

मप्र में टैक्स फ्री हुई फिल्म ‘शतक’ — मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव बोले— राष्ट्रसेवा और आत्मनिर्भर भारत का देती है संदेश

भोपाल मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने हिंदी फिल्म ‘शतक’ को मध्य प्रदेश में टैक्स फ्री...

मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा की अध्यक्षता में ‘राज-उन्नति’ की दूसरी बैठक — 84,282 करोड़ रुपये की परियोजनाओं की प्रगति की समीक्षा, लापरवाही पर सख्त कार्रवाई...

भोपाल मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा की अध्यक्षता में ‘राज-उन्नति’ कार्यक्रम की दूसरी उच्चस्तरीय समीक्षा बैठक आयोजित...