14.9 C
London
Tuesday, March 24, 2026
Homeखेललगातार तीसरी बार विश्‍व विजेता बनी टीम इंडिया, ब्लाइंड टी20 वर्ल्ड कप...

लगातार तीसरी बार विश्‍व विजेता बनी टीम इंडिया, ब्लाइंड टी20 वर्ल्ड कप में रचा इतिहास

Published on

बेंगलुरु

भारतीय टीम ने लगातार तीसरी बार ब्लाइंड टी20 वर्ल्ड कप का खिताब जीत लिया है। बांग्लादेश के खिलाफ खिताबी मुकाबले में टीम इंडिया को 120 रनों की बड़ी जीत मिली। बेंगलुरु के एम चिन्नास्वामी स्टेडियम में खेले गए फाइनल मुकाबले में भारत ने 2 विकेट पर 277 रन बनाए। जवाब में बांग्लादेश की टीम 3 विकेट पर 157 रन ही बना पाई। अभी तक तीन ब्लाइंड वर्ल्ड कप हुए हैं। सभी में टीम इंडिया को जीत मिली है। इससे पहले 2012 और 2017 में टूर्नामेंट खेला जाएगा।

दो भारतीय बल्लेबाजों का शतक
भारत ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने का फैसला किया। टीम के लिए सुनील रमेश ने 136 रनों की नाबाद पारी खेली। यह उनका टूर्नामेंट में लगातार तीसरा शतक है। 63 गेंदों की अपनी पारी में उन्होंने 24 चौके और एक छक्का लगाया। उनके अलावा कप्तान अजय कुमार रेड्डी ने भी शतक लगाया। उन्होंने 18 चौकों की मदद से 50 गेंदों पर 100 रन बनाए। दोनों के बीच तीसरे विकेट के लिए 247 रनों की साझेदारी हुई।

बांग्लादेश की टीम 3 विकेट पर 157 रन ही बना सकी और मुकाबले को 120 रनों के बड़े अंतर से हार गई। भारत के लिए ललित मीणा और अजय कुमार ने एक-एक विकेट लिया। उनके लिए सलमान ने 66 गेंदों पर नाबाद 77 रन बनाए लेकिन टीम को इसका कोई फायदा नहीं मिला।

Latest articles

हर घर जल’ की दिशा में राजस्थान का ऐतिहासिक कदम, JJM 2.0 में एमओयू करने वाला देश का पहला राज्य बना

जयपुर । प्रदेश ने ‘हर घर जल’ के लक्ष्य को नई गति देते हुए एक...

मोहन कैबिनेट की बड़ी सौगात: कर्मचारियों का DA 3% बढ़ा, ओबीसी युवाओं के लिए ‘शौर्य संकल्प योजना’ को मंजूरी

भोपाल मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव की अध्यक्षता में सोमवार को आयोजित कैबिनेट बैठक में प्रदेश...

गुना-सीधी में सीएम का बड़ा प्रशासनिक एक्शन: एसपी-कलेक्टर हटाए, नए अधिकारियों की नियुक्ति

भोपाल मध्यप्रदेश में रविवार को मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने गुना और सीधी जिलों में...

आईएसबीटी बस स्टैंड पर पटाखों के अवैध परिवहन को लेकर विवाद तेज

भोपाल लालघाटी स्थित आईएसबीटी बस स्टैंड पर पटाखों के अवैध परिवहन को लेकर विवाद गहराता...

More like this

कॉर्पोरेट इंस्टीट्यूट ऑफ फार्मेसी में DBT प्रायोजित व्याख्यान श्रृंखला संपन्न: जैव प्रौद्योगिकी के भविष्य पर हुई चर्चा

भोपाल। भारत सरकार के बायोटेक्नोलॉजी विभाग (DBT) के सहयोग से भोपाल के कॉर्पोरेट इंस्टीट्यूट ऑफ...

बीएचईएल स्पोर्ट्स क्लब में 8वीं मप्र राज्य मास्टर्स बैडमिंटन चैंपियनशिप का शुभारंभ

भोपाल। 8वीं मप्र राज्य मास्टर्स बैडमिंटन चैंपियनशिप का शुभारंभ भेल खेल प्राधिकरण बैडमिंटन कोर्ट, बरखेड़ा...

टी-20 वर्ल्ड कप: भारत ने न्यूजीलैंड को 96 रन से हराकर खिताब जीता

अहमदाबाद। भारत ने टी-20 वर्ल्ड कप के फाइनल में न्यूजीलैंड को 96 रन से...