19.9 C
London
Wednesday, June 17, 2026
Homeराज्य'2025 का इंतजार क्यों, तेजस्वी को अभी बना दो सीएम', PK ने...

‘2025 का इंतजार क्यों, तेजस्वी को अभी बना दो सीएम’, PK ने बोला नीतीश पर हमला

Published on

शिवहर

चुनावी रणनीतिकार प्रशांत किशोर की जन सुराज पदयात्रा 77वें दिन शिवहर पहुंच गई है। शिवहर में प्रशांत किशोर ने मीडिया से बात करते हुए मुख्यमंत्री नीतीश कुमार पर जमकर हमला बोला। पीके ने कहा कि नीतीश कुमार ने तेजस्वी यादव के नेतृत्व में चुनाव लड़ने का ऐलान कर इस बात को स्वीकार कर लिया है कि जदयू और उनके चेहरे पर चुनाव नहीं जीता जा सकता है। उन्होंने कहा कि नीतीश कुमार को तेजस्वी यादव को सीएम चुनने के लिए 2025 तक इंतजार करने की जरूरत नहीं है। उनके गठबंधन में राजद का सबसे बड़ा हिस्सा है, नीतीश कुमार को उन्हें मुख्यमंत्री बनाना चाहिए।

‘नीतीश को अभी ही तेजस्वी को मुख्यमंत्री बना देना चाहिए’
प्रशांत किशोर ने कहा कि जिस दिन से नीतीश कुमार महागठबंधन में आए हैं, मैं इसे राज्य विशिष्ट घटना मानता हूं। नीतीश कुमार की विश्वसनीयता आज की तारीख में ऐसी है कि उनका प्रधानमंत्री बनना तो छोड़ दीजिए, उनका बिहार के मुख्यमंत्री बने रहने पर भी संकट है। मेरा सुझाव है कि 2025 का इंतजार करने की क्या जरूरत है, आज जो गठबंधन है उसमें RJD सबसे बड़ा दल है। नीतीश कुमार को अभी ही तेजस्वी यादव को मुख्यमंत्री बना देना चाहिए। ताकि 3 साल तेजस्वी यादव के पास काम करने का अवसर रहे और जनता भी देख पाएगी कि तेजस्वी यादव ने 3 वर्ष में कितना बढ़िया काम किया है।

नीतीश कुमार अब अपनी विश्वसनीयता खो चुके हैं: प्रशांत किशोर
पीके ने कहा कि बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार अब अपनी विश्वसनीयता खो चुके हैं। जब सदन चलता है तो उनका विपक्ष पर इस कदर गुस्सा होना दिखाता है कि उन पर उम्र हावी हो रही है। अब नीतीश कुमार सामाजिक और राजनीतिक तौर पर हताश हो चुके हैं। इसी हताशा के चलते जहरीली शराब से हुई मौतों पर ‘जो पीएगा तो वो मरेगा’ जैसा बयान देते हैं।

Latest articles

शिक्षा के साथ संस्कारों का समावेश हमारी प्राथमिकता : मुख्यमंत्री विष्णु देव साय

रायपुर। मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने कहा है कि शिक्षा केवल ज्ञान अर्जित करने...

मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने सांगानेर में शहरी सेवा शिविर का किया निरीक्षण, लाभार्थियों को वितरित किए पट्टे और सहायता सामग्री

जयपुर। मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने सांगानेर क्षेत्र में आयोजित 'शहरी सेवा शिविर' का औचक...

अकाल तख्त के फैसले पर बोले भगवंत मान- मुझे बदनाम करने के लिए फैलाया जा रहा झूठा प्रचार

पंजाब। पंजाब की राजनीति और धार्मिक गलियारों में उस समय भूचाल आ गया, जब...

बिल्ली ने काटा रास्ता तो युवक ने रोकी बुलेट, पीछे से आ रही तेज रफ्तार बाइक ने मार दी टक्कर

भोपाल। राजधानी के स्टेशन बजरिया थाना क्षेत्र में एक बेहद अजीबोगरीब सड़क हादसा सामने...

More like this