19.9 C
London
Wednesday, June 17, 2026
Homeराज्य'बेईमान कहीं के...', मंत्री के सामने सांसद ने SDM की लगाई क्लास,...

‘बेईमान कहीं के…’, मंत्री के सामने सांसद ने SDM की लगाई क्लास, वीडियो वायरल

Published on

कानपुर देहात

यूपी के कानपुर देहात में पुलिस की बर्बरता का शिकार हुए बलवंत की मौत के मामले में जांच जारी है। इसी बीच अकबरपुर रनियां सांसद देवेंद्र सिंह भोले का जिला प्रशासन पर सवाल उठाने का वीडियो वायरल हो रहा है। वीडियो में सांसद देवेंद्र सिंह भोले मृतक बलवंत के परिजनों के साथ खड़े होकर अधिकारियों को फटकार लगाते हुए नजर आ रहे हैं। बीजेपी सांसद देवेंद्र सिंह भोले ने मैथा एसडीएम को सरेआम पब्लिक के बीच बेईमान भी कह डाला।

दरअसल रनियां थाना में 12 दिसंबर की रात व्यापारी बलवंत की पीटकर हत्या कर दी गई थी। शनिवार के दिन मृतक के परिजन को मुख्यमंत्री की तरफ से भेजी गई दस लाख रुपये सहायता राशि की चेक देने प्रदेश सरकार के कैबिनेट मंत्री राकेश सचान, भाजपा सांसद देवेंद्र सिंह भोले, डीएम नेहा जैन समेत पूरा प्रशासनिक अमला पहुंचा था।

जब तक लेते रहेंगे पैसे होती रहेगी ऐसी घटनाएं
तभी बीजेपी सांसद से किसी ने कहा कि पीडि़त परिवार को तीन से चार बीघा जमीन आवंटन के भी निर्देश दिए गए हैं, लेकिन ये जमीन अभी चिंहित नहीं हो पाई है। इस पर सांसद देवेंद्र सिंह भोले भड़क गए। उन्होंने गुस्से में आकर एसडीएम मैथा महेंद्र कुमार को बेईमान कह डाला। कहा कि बिना पैसे लिए कोई काम नहीं करते हो। पूरा सिस्टम भ्रष्ट करने का आरोप लगाया। सांसद के ये तेवर देख थोड़ी देर के लिए सभी सन्न रह गए।

दस बार बता चुका हूं…
सांसद ने तल्खी के साथ कहा कि आपसे भी दस बार बता चुका हूं। भ्रष्टाचार पर कोई नियंत्रण नहीं हो रहा है। डीएम नेहा जैन ने बताया कि सांसद ने किसी एक मामले पर कोई बात नहीं की। वह सामान्यतौर पर ऐसा बोल रहे थे। जब बैठकर बात की गई तो सांसद ने एसडीएम कोर्ट में तमाम वाद लंबित होने की बात कही है।

क्या है पूरा मामला
6 दिसंबर को व्यापारी चंद्रभान के साथ हुई लूट की घटना के खुलासे में जुटी पुलिस टीम व एसओजी टीम ने संदेह के आधार पर 5 लोगों को हिरासत में लिया था। इसमें लूट का शिकार हुए चंद्रभान का भतीजा बलवंत भी मौजूद था। पूछताछ के दौरान बलवंत पुलिस की बर्बरता का शिकार हो गया और उसकी मौत हो गई थी।

Latest articles

शिक्षा के साथ संस्कारों का समावेश हमारी प्राथमिकता : मुख्यमंत्री विष्णु देव साय

रायपुर। मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने कहा है कि शिक्षा केवल ज्ञान अर्जित करने...

मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने सांगानेर में शहरी सेवा शिविर का किया निरीक्षण, लाभार्थियों को वितरित किए पट्टे और सहायता सामग्री

जयपुर। मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने सांगानेर क्षेत्र में आयोजित 'शहरी सेवा शिविर' का औचक...

अकाल तख्त के फैसले पर बोले भगवंत मान- मुझे बदनाम करने के लिए फैलाया जा रहा झूठा प्रचार

पंजाब। पंजाब की राजनीति और धार्मिक गलियारों में उस समय भूचाल आ गया, जब...

बिल्ली ने काटा रास्ता तो युवक ने रोकी बुलेट, पीछे से आ रही तेज रफ्तार बाइक ने मार दी टक्कर

भोपाल। राजधानी के स्टेशन बजरिया थाना क्षेत्र में एक बेहद अजीबोगरीब सड़क हादसा सामने...

More like this