14.9 C
London
Tuesday, March 24, 2026
HomeखेलWTC: टीम इंडिया को बंपर फायदा, फाइनल में पहुंचने के लिए अब...

WTC: टीम इंडिया को बंपर फायदा, फाइनल में पहुंचने के लिए अब जीतने होंगे इतने मैच

Published on

चटगांव,

भारतीय टीम ने दमदार प्रदर्शन करते हुए पहले टेस्ट मैच में बांग्लादेश को 188 रनों से हरा दिया है. इस जीत के साथ ही उसने दो मैचों की टेस्ट सीरीज में 1-0 की बढ़त ले ली है. दोनों टीमों के बीच दूसरा एवं आखिरी टेस्ट मैच 22 दिसंबर से ढाका में खेला जाना है. चटगांव टेस्ट में जीत के चलते भारत को वर्ल्ड टेस्ट चैम्पियनशिप 2023 के प्वाइंट टेबल में भी फायदा हुआ है.

भारत तीसरे नंबर पर पहुंचा
भारतीय टीम अब श्रीलंका को पछाड़कर प्वाइंट टेबल में तीसरे नंबर पर आ गई है. भारतीय टीम ने चैम्पियनशिप के मौजूदा सीजन में कुल 13 मुकाबले में से 7 में जीत हासिल की है, जबकि चार मुकाबले में उसे हार का सामना करना पड़ा. वहीं दो मैच उसके ड्रॉ पर समाप्त हुए. भारतीय टीम का परसेंटेज फिलहाल 55.77 है.

वर्ल्ड टेस्ट चैम्पियनशिप के प्वाइंट टेबल में ऑस्ट्रेलियाई टीम अब भी टॉप पर है. ऑस्ट्रेलिया ने अबतक 12 टेस्ट में से 8 में जीत हासिल की है और उसके 75 प्रतिशत अंक हैं. इस लिस्ट में दूसरे नंबर पर साउथ अफ्रीकी टीम है, जिसके 60 प्रतिशत अंक हैं. साउथ अफ्रीका और ऑस्ट्रेलिया दोनों ही फिलहाल टेस्ट सीरीज खेल रही है जो इस चैम्पियनशिप के लिहाज से काफी अहम है.

चौथे नंबर पर श्रीलंकाई टीम है जिसके 53.33 प्रतिशत प्वाइंट है. इसके बाद इंग्लैंड का नंबर आता है जिसके 44.44 प्रतिशत अंक है. पाकिस्तान टीम की बात करें तो वह 42.42 प्रतिशत अंकों के साथ छठे नंबर पर है. पाकिस्तान और इंग्लैंड दोनों ही फाइनल में पहुंचने की रेस से बाहर हो चुका है.

अब भारत के लिए क्या बन रहा समीकरण?
टीम इंडिया के लिए वर्ल्ड टेस्ट चैम्पियनशिप 2023 के फाइनल में पहुंचने का समीकरण साफ है. फाइनल में पहुंचने के लिए भारत को अपने पांच में से चार मुकाबले जीतने होंगे. भारत को अब बांग्लादेश के खिलाफ इसी महीने एक और टेस्ट मैच खेलना है.फिर ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ फरवरी-मार्च में टीम इंडिया अपने घर पर चार मैचों की टेस्ट सीरीज खेलेगी. इस बात की पूरी संभावना है कि भारत बांग्लादेश को अगले टेस्ट में भी हरा देगा. ऐसी स्थिति में भारत ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ चार में से तीन मुकाबला जीतकर फाइनल में जगह बना सकता है.

प्वाइंट्स टेबल के क्या हैं नियम?
वर्ल्ड टेस्ट चैम्पियनशिप 2023 का फाइनल मुकाबला अगले साल जून के महीने में ओवल के मैदान पर खेला जाना है. इस चैम्पिनयशिप के नियमों की बात करें तो मैच जीतने पर टीम को 12, ड्रॉ होने पर 4 और मुकाबला टाई होने पर 6 अंक मिलते हैं. इसके साथ ही मैच जीतने पर 100 फीसदी, टाई होने पर 50 फीसदी, ड्रॉ होने पर 33.33 फीसदी अंक जोड़े जाते है. हालांकि प्वाइंट्स टेबल में जीत प्रतिशत के जरिए ही प्राथमिक तौर पर रैंकिंग का निर्धारण होता है. न्यूजीलैंड ने भारत को हराकर पिछली बार टेस्ट चैम्पियनशिप का खिताब जीता था.

Latest articles

हर घर जल’ की दिशा में राजस्थान का ऐतिहासिक कदम, JJM 2.0 में एमओयू करने वाला देश का पहला राज्य बना

जयपुर । प्रदेश ने ‘हर घर जल’ के लक्ष्य को नई गति देते हुए एक...

मोहन कैबिनेट की बड़ी सौगात: कर्मचारियों का DA 3% बढ़ा, ओबीसी युवाओं के लिए ‘शौर्य संकल्प योजना’ को मंजूरी

भोपाल मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव की अध्यक्षता में सोमवार को आयोजित कैबिनेट बैठक में प्रदेश...

गुना-सीधी में सीएम का बड़ा प्रशासनिक एक्शन: एसपी-कलेक्टर हटाए, नए अधिकारियों की नियुक्ति

भोपाल मध्यप्रदेश में रविवार को मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने गुना और सीधी जिलों में...

आईएसबीटी बस स्टैंड पर पटाखों के अवैध परिवहन को लेकर विवाद तेज

भोपाल लालघाटी स्थित आईएसबीटी बस स्टैंड पर पटाखों के अवैध परिवहन को लेकर विवाद गहराता...

More like this

बीएचईएल स्पोर्ट्स क्लब में 8वीं मप्र राज्य मास्टर्स बैडमिंटन चैंपियनशिप का शुभारंभ

भोपाल। 8वीं मप्र राज्य मास्टर्स बैडमिंटन चैंपियनशिप का शुभारंभ भेल खेल प्राधिकरण बैडमिंटन कोर्ट, बरखेड़ा...

टी-20 वर्ल्ड कप: भारत ने न्यूजीलैंड को 96 रन से हराकर खिताब जीता

अहमदाबाद। भारत ने टी-20 वर्ल्ड कप के फाइनल में न्यूजीलैंड को 96 रन से...

T20 WC 2026: फाइनल में मचेगा अभिषेक शर्मा का ‘कोहराम’! फ्लॉप शो के बावजूद संजू सैमसन ने कर दिया बड़ा ऐलान

T20 WC 2026: आईसीसी टी20 वर्ल्ड कप 2026 के हाई-वोल्टेज सेमीफाइनल में टीम इंडिया...