17.7 C
London
Wednesday, June 17, 2026
Homeराज्यबिहार में एक और कारनामा! उद्घाटन से पहले ही ढह गया...

बिहार में एक और कारनामा! उद्घाटन से पहले ही ढह गया 13 करोड़ की लागत से बना पुल

Published on

बेगूसराय,

बिहार इस समय जहरीली शराब मामले को लेकर खूब चर्चा में है. अब यहां के बेगूसराय से एक और हैरान करने वाला मामला सामने आया है. बेगूसराय में उद्घाटन से पहले 13 करोड़ की लागत से गंडक नदी पर बना पुल ढह गया. पुल का अगला हिस्सा ढहने के बाद नदी में जा गिरा.

मुख्यमंत्री नाबार्ड योजना के तहत 206 मीटर लंबा बनाया गया था, लेकिन पहुंच पथ नहीं होने के कारण पुल का उद्घाटन नहीं हो सका था. कुछ दिनों पहले ही पुल के अगले हिस्से में दरार देखी गई थी. फिर 15 दिसंबर को पुल में आई दरार को लेकर अधिकारियों को पत्र लिखा गया था और आज (रविवार) सुबह पुल का अगला हिस्सा टूट कर गिर गया. दरअसल, बेगूसराय में उद्घाटन से पहले ही गंडक नदी पर बने पुल का बीच का हिस्सा टूट कर नदी में गिर गया है. पुल का पाया नंबर दो और तीन के बीच का हिस्सा टूटा है.

13 करोड़ की लागत से बना था पुल
साहेबपुर कमाल थाना क्षेत्र के आहोक गंडक घाट किनारे से आकृति टोला चौकी और बिशनपुर के बीच 206 मीटर के पुल का निर्माण हुआ था. निर्माण कार्य साल 2016 में शुरू हुआ था और साल 2017 में पूरा हो गया था. इसकी निर्माण लागत 13 करोड़ रुपये थी. मगर, पहुंच पथ (रास्ता) के अभाव में पुल पर आवागमन शुरू नहीं हो सका था, लेकिन उद्घाटन होने से पहले ही इसमें दरार आने लगी थी और पुलि के बीच हिस्सा पूरी तरह से टूट कर गंडक नदी में जा गिरा.

पुल निर्माण में हुआ भ्रष्टाचार- रालोजपा नेता
साहेबपुर कमाल के रालोजपा नेता संजय यादव ने कहा कि भ्रष्टाचार की वजह से यह पुल टूट कर गिरा है. पुल में दरार आने की शिकायत की गई थी, लेकिन अधिकारियों ने ध्यान ही नहीं दिया. उद्घाटन के पहले ही पुल ढह गया. पुल बनने से दर्जनों गांवों को सुविधा होती. मगर, भ्रष्टाचार की भेंट चढ़ गया.

Latest articles

शिक्षा के साथ संस्कारों का समावेश हमारी प्राथमिकता : मुख्यमंत्री विष्णु देव साय

रायपुर। मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने कहा है कि शिक्षा केवल ज्ञान अर्जित करने...

मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने सांगानेर में शहरी सेवा शिविर का किया निरीक्षण, लाभार्थियों को वितरित किए पट्टे और सहायता सामग्री

जयपुर। मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने सांगानेर क्षेत्र में आयोजित 'शहरी सेवा शिविर' का औचक...

अकाल तख्त के फैसले पर बोले भगवंत मान- मुझे बदनाम करने के लिए फैलाया जा रहा झूठा प्रचार

पंजाब। पंजाब की राजनीति और धार्मिक गलियारों में उस समय भूचाल आ गया, जब...

बिल्ली ने काटा रास्ता तो युवक ने रोकी बुलेट, पीछे से आ रही तेज रफ्तार बाइक ने मार दी टक्कर

भोपाल। राजधानी के स्टेशन बजरिया थाना क्षेत्र में एक बेहद अजीबोगरीब सड़क हादसा सामने...

More like this