11.9 C
London
Tuesday, March 24, 2026
Homeखेलमेसी का चल गया मैजिक, 23वें मिनट में दागा गोल, देखते रह...

मेसी का चल गया मैजिक, 23वें मिनट में दागा गोल, देखते रह गए एम्बापे-ग्रीजमैन

Published on

दोहा

अर्जेंटीना स्टार कप्तान लियोनेल मेसी का मैजिक फीफा वर्ल्ड कप 2022 के खिताबी मुकाबले में चल गया। उन्होंने फ्रांस के खिलाफ पहला गोल किया। 23वें मिनट में पेनल्टी पर दागा गया गोल टूर्नामेंट में उनका छठा रहा। इसके साथ ही अर्जेंटीना ने फ्रांस पर 1-0 की बढ़त बना ली। उन्हें यह पेनल्टी तब मिली जब फ्रांस के डेम्बेले ने एंजेल डि मारिया पर फाउल किया।

मेसी का यह टूर्नामेंट में छठा गोल है। इसके साथ ही वह इस टूर्नामेंट में सबसे अधिक गोल दागने वाले खिलाड़ी बन गए हैं। रोचक बात यह है कि 6 में 4 गोल मेसी ने पेनल्टी पर मारे हैं। इससे पहले फिलहाल मेसी और एम्बापे बराबर 5-5 गोल के साथ इस रेस में सबसे आगे थे। इन दो के अलावा अर्जेंटीना के स्ट्राइकर जूलियन अल्वारेज और फ्रांस के सेंटर फॉरवर्ड ओलिविए जिरू 4-4 गोल के साथ गोल्डन बूट की रेस में बने हुए हैं।

टूर्नामेंट के नियमों के अनुसार यदि दो खिलाड़ियों के नाम समान मैच में समान गोल होते हैं तो यह खिताब उसे मिलता है जिसने सर्वाधिक गोल में असिस्ट किया हो। इस मामले में फिलहाल इन चारों में मेसी तीन असिस्ट के साथ सबसे आगे हैं। एम्बापे के नाम दो असिस्ट हैं।

Latest articles

हर घर जल’ की दिशा में राजस्थान का ऐतिहासिक कदम, JJM 2.0 में एमओयू करने वाला देश का पहला राज्य बना

जयपुर । प्रदेश ने ‘हर घर जल’ के लक्ष्य को नई गति देते हुए एक...

मोहन कैबिनेट की बड़ी सौगात: कर्मचारियों का DA 3% बढ़ा, ओबीसी युवाओं के लिए ‘शौर्य संकल्प योजना’ को मंजूरी

भोपाल मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव की अध्यक्षता में सोमवार को आयोजित कैबिनेट बैठक में प्रदेश...

गुना-सीधी में सीएम का बड़ा प्रशासनिक एक्शन: एसपी-कलेक्टर हटाए, नए अधिकारियों की नियुक्ति

भोपाल मध्यप्रदेश में रविवार को मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने गुना और सीधी जिलों में...

आईएसबीटी बस स्टैंड पर पटाखों के अवैध परिवहन को लेकर विवाद तेज

भोपाल लालघाटी स्थित आईएसबीटी बस स्टैंड पर पटाखों के अवैध परिवहन को लेकर विवाद गहराता...

More like this

बीएचईएल स्पोर्ट्स क्लब में 8वीं मप्र राज्य मास्टर्स बैडमिंटन चैंपियनशिप का शुभारंभ

भोपाल। 8वीं मप्र राज्य मास्टर्स बैडमिंटन चैंपियनशिप का शुभारंभ भेल खेल प्राधिकरण बैडमिंटन कोर्ट, बरखेड़ा...

टी-20 वर्ल्ड कप: भारत ने न्यूजीलैंड को 96 रन से हराकर खिताब जीता

अहमदाबाद। भारत ने टी-20 वर्ल्ड कप के फाइनल में न्यूजीलैंड को 96 रन से...

T20 WC 2026: फाइनल में मचेगा अभिषेक शर्मा का ‘कोहराम’! फ्लॉप शो के बावजूद संजू सैमसन ने कर दिया बड़ा ऐलान

T20 WC 2026: आईसीसी टी20 वर्ल्ड कप 2026 के हाई-वोल्टेज सेमीफाइनल में टीम इंडिया...