7.2 C
London
Friday, April 24, 2026
HomeUncategorizedसरकार को टैक्स कलेक्शन में बंपर इजाफा, आया 26 फीसदी का उछाल,...

सरकार को टैक्स कलेक्शन में बंपर इजाफा, आया 26 फीसदी का उछाल, खजाने में आए 13.63 लाख करोड़

Published on

नई दिल्ली

देश में टैक्स कलेक्शन में तेजी आई है। ग्रॉस टैक्स कलेक्शन चालू वित्त वर्ष 2022-23 में अब तक करीब 26 फीसदी बढ़कर 13.63 लाख करोड़ रुपये से ज्यादा हो गया है। इस इजाफे में टीडीएस (TDS) कटौती और कॉरपोरेट टैक्स कलेक्शन के बेहतर प्रदर्शन का विशेष योगदान रहा है। एक आधिकारिक बयान के मुताबिक, चालू वित्त वर्ष में अब तक नेट डायरेक्ट टैक्स कलेक्शन 11.35 लाख करोड़ रुपये रहा। इसमें व्यक्तिगत और कॉरपोरेट टैक्स शामिल है।

डायरेक्ट टैक्स कलेक्शन में 25.90 फीसदी का इजाफा
वित्त मंत्रालय के मुताबिक, चालू वित्त वर्ष 2022-23 के लिए 17 दिसंबर तक डायरेक्ट टैक्स कलेक्शन की राशि 11,35,745 करोड़ रुपये रही, जो पिछले साल की समान अवधि में 9,47,959 करोड़ रुपये थी। इसका मतलब सालाना आधार पर डायरेक्ट टैक्स कलेक्शन में 19.81 फीसदी का इजाफा हुआ है। वहीं, ग्रॉस डायरेक्ट कलेक्शन 13,63,649 करोड़ रुपये रहा, जो समान अवधि में पिछले साल 10,83,150 करोड़ रुपये रहा। इसका मतलब है कि सालाना आधार पर डायरेक्ट टैक्स कलेक्शन में 25.90 फीसदी का इजाफा हुआ है।

मौजूदा वित्त वर्ष के दौरान 2,27,896 करोड़ रुपये का रिफंड भी जारी किया गया है। नेट डायरेक्ट कलेक्शन 11.32 लाख करोड़ में कॉरपोरेशन टैक्स 6,06,679 करोड़ रुपये और पर्सनल इनकम टैक्स 5,26,477 करोड़ रुपये हैं।

बजट में इस वित्त वर्ष में डायरेक्ट टैक्स कलेक्शन का अनुमान 14.20 लाख करोड़ रुपये लगाया गया था, जो कि पिछले वित्त 2021-22 के 14.10 लाख रुपये से ज्यादा था। वहीं, दूसरी तरफ वित्त वर्ष 2022-23 की पहली, दूसरी और तीसरी तिमाही के लिए एडवांस टैक्स कलेक्शन 5,21,302 करोड़ रुपये रहा है, जो कि पिछली अवधि से 12.83 प्रतिशत की बढ़ोतरी है।

सीबीडीटी ने आगे कहा कि चालू वित्त वर्ष के दौरान दाखिल आयकर रिटर्न फाइल करने की गति में उल्लेखनीय वृद्धि हुई है, लगभग 96.5 प्रतिशत विधिवत सत्यापित आईटीआर 17 दिसंबर तक संसाधित किए जा चुके हैं। इसके परिणामस्वरूप चालू वित्त वर्ष में जारी किए गए रिफंड की संख्या में लगभग 109% की वृद्धि के साथ रिफंड को तेजी से जारी किया गया है। पिछले वर्ष की इसी अवधि के दौरान जारी किए गए 1,35,191 करोड़ रुपये के रिफंड के मुकाबले इस वर्ष अब तक कुल 2,27,896 करोड़ रिफंड जारी किए गए हैं।

Latest articles

बंगाल चुनाव में ‘बंपर वोटिंग’, आज़ादी के बाद बना नया रिकॉर्ड, पहले चरण में 93% मतदान

तमिलनाडु के इतिहास में अब तक की सबसे ज़्यादा 85% वोटिंग कोलकाता। पश्चिम बंगाल और...

मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने 92 वर्षीय डॉ. निर्मल घोष को किया सम्मानित, आपातकाल के संघर्षों को किया याद

बैकुंठपुर (कोरिया)। छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने कोरिया जिला मुख्यालय बैकुंठपुर के प्रवास...

ओसियां को 416 करोड़ की सौगात: मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने की खेल स्टेडियम की घोषणा, बोले- उन्नत तकनीक से समृद्ध बनें किसान

ओसियां (जोधपुर)। राजस्थान के मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने ओसियां उपखण्ड मुख्यालय के दौरे के...

जयपुर में ‘ग्राम-2026’ का शंखनाद: दिल्ली इन्वेस्टर मीट में मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने निवेशकों को किया आमंत्रित

नई दिल्ली/जयपुर। राजस्थान की कृषि विकास यात्रा को नई ऊंचाइयों पर ले जाने के...

More like this

समय पर खर्च करें केंद्रीय निधि, ताकि विकास की गति बनी रहे: मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा

राजस्थान के मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने राज्य के विकास में केंद्रीय सहायता प्राप्त योजनाओं...

मप्र में टैक्स फ्री हुई फिल्म ‘शतक’ — मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव बोले— राष्ट्रसेवा और आत्मनिर्भर भारत का देती है संदेश

भोपाल मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने हिंदी फिल्म ‘शतक’ को मध्य प्रदेश में टैक्स फ्री...

मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा की अध्यक्षता में ‘राज-उन्नति’ की दूसरी बैठक — 84,282 करोड़ रुपये की परियोजनाओं की प्रगति की समीक्षा, लापरवाही पर सख्त कार्रवाई...

भोपाल मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा की अध्यक्षता में ‘राज-उन्नति’ कार्यक्रम की दूसरी उच्चस्तरीय समीक्षा बैठक आयोजित...