11.9 C
London
Tuesday, March 24, 2026
Homeखेलदुखी मत हो ब्रो किलियन एम्बाप्पे.. तुम पर गर्व है, तुमने इतिहास...

दुखी मत हो ब्रो किलियन एम्बाप्पे.. तुम पर गर्व है, तुमने इतिहास रच दिया

Published on

नई दिल्ली

आसपास की कुर्सियां खाली। उसी खाली कुर्सी में से एक पर एक महान फुटबॉलर शून्य को निहारता हुआ बैठा है। उसके चेहरे पर हताशा, गम, निराशा सब दिख रहा था। वो तन्हा गम को भुलाने की कोशिश कर रहा था। लगातार दूसरी बार फुटबॉल विश्वकप में उनकी टीम पहुंची थी। एक वक्त तो लगातार दूसरी बार खिताब जीतने के करीब भी पहुंच गए थे। लेकिन इसबार भाग्य ने अर्जेंटीना का साथ दिया। फ्रांस को फाइनल में हार मिली। गम और गुबार में डूब गया फ्रांस का महान खिलाड़ी किलियन एम्बाप्पे। ये किलियन एम्बाप्पे का ही कमाल था कि फ्रांस दूसरे हाफ में हारी हुई बाजी जीतने के करीब पहुंच गई थी। हालांकि पेनल्टी शूटआउट में अर्जेंटीना ने फ्रांस को 4-2 से हराकर 36 साल बाद विश्व चैंपियन बनने का गौरव हासिल किया।

गम तो जायज है पर..
जिस एम्बाप्पे ने 2018 में अपनी टीम के साथ विश्वकप का खिताब जीता था। इस बार के विश्वकप में उन्होंने करिश्मा कर दिया। फ्रांस की तरफ से फुल टाइम तक जो 3 गोल किए गए थे वो सभी एम्बाप्पे की तरफ से ही किए गए थे। 1966 विश्वकप फाइनल में इंग्लैंड के जीत के हीरो रहे इंग्लैंड की जीत के हीरो Geoff Hurst ने तीन गोल किए थे। इसके बाद पहली बार किसी एक खिलाड़ी ने फाइनल में हैट्रिक गोल किया था। उस खिलाड़ी का नाम एम्बाप्पे था। उनका गम में डूबना तो जायज हो सकता है। लेकिन कहते हैं न किस्मत भी संघर्ष करने वालों का साथ देती है। इसलिए एम्बाप्पे आप मोरक्को के खिलाफ अपने उस ट्वीट को याद करिए। आपने लिखा था, ‘दुखी मत हो भाई (Don’t be sad bro) आपने जो किया है, उसपर हर कोई नाज कर रहा है। आपने इतिहास बना दिया है।’ मोरक्को को हराने के बाद एम्बाप्पे ने उसके खिलाड़ी अचरफ हकिमी को टैग करते हुए ये शब्द लिखा था।

Don’t be Sad bro
एम्बाप्पे अपने इस ट्वीट को याद करिए। आप महान हैं। आपने जो करिश्मा किया है, उसका अर्जेंटीना भी इस्तकबाल कर रहा होगा। क्योंकि एक हारी हुई बाजी को अपने जीत की दहलीज तक पहुंचा दी थी। हार-जीत तो खेल का हिस्सा है। आप बेजोड़ हैं, इसका नमूना आपने कतर के में दिखा दिया। क्यों फुटबॉल के मैदान में लोग आपके नाम से खौफ खाते हैं। ठीक है कि अब विश्वकप में आपको 4 साल बाद अपना प्रदर्शन दिखाने का मौका मिलेगा। आप चार साल तक खुद को और निखारिए, और मजबूती के साथ मैदान में उतरिए। किस्मत आपके साथ जरूर होगी।

मेसी भी तो उदास हुए थे
2014 का विश्वकप फाइनल याद करिए न। इस मैच में आज जीत का जश्न मना रहे मेसी भी थे। तब जर्मनी ने अर्जेंटीना को फाइनल मुकाबले में हरा दिया था। मेसी भी तो कुछ वैसे ही उदास हुए थे। लेकिन देखिए उनके संघर्ष और जज्बे ने उन्हें क्या मौका दे दिया। आज वो विश्वकप विजेता टीम के हिस्सा हैं। अपना संभवत: आखिरी विश्वकप खेल रहे मेसी के लिए ये पल यादगार रहेंगे। एम्बाप्पे आपने तो टीनएज में ही विश्वकप का खिताब जीतने वाली टीम का हिस्सा रह चुके हैं। क्या हुआ जो गर एक मौका चूक गए। अभी तो कई मौके आने वाले हैं। भूलिए इस गम, गुबार को।

आप विजेता की तरह लड़े
आप हार भले ही गए हों। लेकिन पूरा फुटबॉल जगत इसे आपके प्रदर्शन के लिए याद कर रहा है और करता रहेगा। टूर्नामेंट में बेहतरीन खेल कि लिए आपको गोल्डन बूट से भी नवाजा गया। फुटबॉल के मैदान पर अपकी चपलता और मूव के हम सब कायल हैं। आपके पैरों की जादूगरी से दुश्मन खौफ खाते हैं। आप जीते जरूर नहीं है लेकिन आपने मैदान में जिस खेल का दीदार दुनिया का फुटबॉल प्रेमियों को कराया है, वह अदभुत है। आप आज हारे हैं, कल जीतेंगे। ये हमें भरोसा है। So Bro Don’t Be Sad

Latest articles

हर घर जल’ की दिशा में राजस्थान का ऐतिहासिक कदम, JJM 2.0 में एमओयू करने वाला देश का पहला राज्य बना

जयपुर । प्रदेश ने ‘हर घर जल’ के लक्ष्य को नई गति देते हुए एक...

मोहन कैबिनेट की बड़ी सौगात: कर्मचारियों का DA 3% बढ़ा, ओबीसी युवाओं के लिए ‘शौर्य संकल्प योजना’ को मंजूरी

भोपाल मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव की अध्यक्षता में सोमवार को आयोजित कैबिनेट बैठक में प्रदेश...

गुना-सीधी में सीएम का बड़ा प्रशासनिक एक्शन: एसपी-कलेक्टर हटाए, नए अधिकारियों की नियुक्ति

भोपाल मध्यप्रदेश में रविवार को मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने गुना और सीधी जिलों में...

आईएसबीटी बस स्टैंड पर पटाखों के अवैध परिवहन को लेकर विवाद तेज

भोपाल लालघाटी स्थित आईएसबीटी बस स्टैंड पर पटाखों के अवैध परिवहन को लेकर विवाद गहराता...

More like this

बीएचईएल स्पोर्ट्स क्लब में 8वीं मप्र राज्य मास्टर्स बैडमिंटन चैंपियनशिप का शुभारंभ

भोपाल। 8वीं मप्र राज्य मास्टर्स बैडमिंटन चैंपियनशिप का शुभारंभ भेल खेल प्राधिकरण बैडमिंटन कोर्ट, बरखेड़ा...

टी-20 वर्ल्ड कप: भारत ने न्यूजीलैंड को 96 रन से हराकर खिताब जीता

अहमदाबाद। भारत ने टी-20 वर्ल्ड कप के फाइनल में न्यूजीलैंड को 96 रन से...

T20 WC 2026: फाइनल में मचेगा अभिषेक शर्मा का ‘कोहराम’! फ्लॉप शो के बावजूद संजू सैमसन ने कर दिया बड़ा ऐलान

T20 WC 2026: आईसीसी टी20 वर्ल्ड कप 2026 के हाई-वोल्टेज सेमीफाइनल में टीम इंडिया...