11.9 C
London
Tuesday, March 24, 2026
Homeखेलफीफा वर्ल्ड कप फाइनल में अर्जेंटीना से हार के बाद फ्रांस में...

फीफा वर्ल्ड कप फाइनल में अर्जेंटीना से हार के बाद फ्रांस में दंगा, पुलिस ने दागे आंसू गैस के गोले

Published on

नई दिल्ली

फीफा वर्ल्ड कप में अर्जेंटीना से हार के बाद फ्रांस में दंगा भड़क गया है। पेरिस के गलियों में फैंस हार को लेकर हंगामा कर रहे हैं और आगजनी की घटनाएं भी सामने आई हैं। पुलिस ने भीड़ पर काबू पाने के लिए आंगू गैस के गोले दोग दिए। फाइनल मैच के बाद पेरिस और ल्योन में दंगे भड़क गए और फैंस ने खूब आतिशबाजी की।

मैच देखने के लिए जमा हुई थी फैंस की भारी भीड़
द सन की के मुताबिक, पेरिस में प्रसिद्ध चैंप्स-एलिसीज पर फैंस के साथ पुलिस की झड़प हो गई थी। फैंस को उम्मीद थी कि विश्व कप फाइनल में फ्रांस की जीत होगी। ऐसे में पेरिस और अन्य फ्रांसीसी शहरों में फैंस की काफी भीड़ जमा हुई थी, लेकिन फ्रेंच टीम के अर्जेंटीना से हार के बाद फैंस काफी निराश हो गए। कतर में एक रोमांचक मैच अतिरिक्त समय में 3-3 से समाप्त हुआ। फाइनल मैच देखने के लिए बार और रेस्तरां में फैंस की काफी भीड़ जमा हुई थी।

ल्योन की सड़कों पर पुलिस ने छोड़े आंसू गैस के गोले
ल्योन (Lyon) में पुलिस ने दंगा कर रहे फुटबॉल फैंस पर आंसू गैस छोड़ी। कई सोशल मीडिया यूजर्स ने वीडियो भी शेयर किए हैं, जिनमें पेरिस और ल्योन की सड़कों पर पुलिस द्वारा छोड़े गए आंसू गैस के गोलों के कारण लोग भागते नजर आ रहे हैं। रिपोर्ट में कहा गया कि पुलिस ने स्थिति पर काबू पाने के लिए वॉटर कैनन का भी इस्तेमाल किया। पुलिस ने कथित तौर पर ल्योन में दर्जनों प्रशंसकों को गिरफ्तार किया है।

Latest articles

हर घर जल’ की दिशा में राजस्थान का ऐतिहासिक कदम, JJM 2.0 में एमओयू करने वाला देश का पहला राज्य बना

जयपुर । प्रदेश ने ‘हर घर जल’ के लक्ष्य को नई गति देते हुए एक...

मोहन कैबिनेट की बड़ी सौगात: कर्मचारियों का DA 3% बढ़ा, ओबीसी युवाओं के लिए ‘शौर्य संकल्प योजना’ को मंजूरी

भोपाल मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव की अध्यक्षता में सोमवार को आयोजित कैबिनेट बैठक में प्रदेश...

गुना-सीधी में सीएम का बड़ा प्रशासनिक एक्शन: एसपी-कलेक्टर हटाए, नए अधिकारियों की नियुक्ति

भोपाल मध्यप्रदेश में रविवार को मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने गुना और सीधी जिलों में...

आईएसबीटी बस स्टैंड पर पटाखों के अवैध परिवहन को लेकर विवाद तेज

भोपाल लालघाटी स्थित आईएसबीटी बस स्टैंड पर पटाखों के अवैध परिवहन को लेकर विवाद गहराता...

More like this

बीएचईएल स्पोर्ट्स क्लब में 8वीं मप्र राज्य मास्टर्स बैडमिंटन चैंपियनशिप का शुभारंभ

भोपाल। 8वीं मप्र राज्य मास्टर्स बैडमिंटन चैंपियनशिप का शुभारंभ भेल खेल प्राधिकरण बैडमिंटन कोर्ट, बरखेड़ा...

टी-20 वर्ल्ड कप: भारत ने न्यूजीलैंड को 96 रन से हराकर खिताब जीता

अहमदाबाद। भारत ने टी-20 वर्ल्ड कप के फाइनल में न्यूजीलैंड को 96 रन से...

T20 WC 2026: फाइनल में मचेगा अभिषेक शर्मा का ‘कोहराम’! फ्लॉप शो के बावजूद संजू सैमसन ने कर दिया बड़ा ऐलान

T20 WC 2026: आईसीसी टी20 वर्ल्ड कप 2026 के हाई-वोल्टेज सेमीफाइनल में टीम इंडिया...