17.3 C
London
Wednesday, June 17, 2026
Homeराज्यमीटिंग में कह दी ऐसी बात कि खुद बीजेपी नेताओं के शक...

मीटिंग में कह दी ऐसी बात कि खुद बीजेपी नेताओं के शक के घेरे में आ गए त्रिपुरा प्रभारी सांसद महेश शर्मा

Published on

नई दिल्ली

भारतीय जनता पार्टी (BJP) के सांसद और त्रिपुरा के प्रभारी महेश शर्मा अपनी ही पार्टी के नेताओं के बीच शक के घेरे में आते दिख रहे हैं। भाजपा में वरिष्ठ नेताओं और पदाधिकारियों के साथ होने वाली बैठकों की गोपनीयता के बारे में विशेष रूप से ध्यान रखा जाता है। पार्टी के नेता आमतौर पर इस बात पर चुप्पी साधे रहते हैं कि उनकी बैठकों में क्या हुआ। लेकिन इस सप्ताह के आखिर में राज्य के नेताओं के साथ एक बैठक में सांसद महेश शर्मा ने राज्य इकाई में कुछ नेताओं की पार्टी विरोधी गतिविधियों को लेकर शीर्ष नेताओं के साथ हुई बातचीत से जुड़ा एक बयान दे दिया था। यह पार्टी के नेताओं के बीच चर्चा का विषय बना हुआ है।

क्यों शक के घेरे में आ गए महेश शर्मा
त्रिपुरा के प्रभारी महेश शर्मा एक मीटिंग के दौरान राज्य इकाई में कुछ नेताओं की पार्टी विरोधी गतिविधियों और बगावत पर बोल रहे थे। इस दौरान महेश शर्मा ने पार्टी के एक शीर्ष नेता का हवाला दिया, जिनके साथ महेश शर्मा की पिछले सप्ताह राज्य में पार्टी के भीतर जारी इस ही बगावत के मुद्दे को लेकर मुलाकात हुई थी।

महेश शर्मा ने कहा कि शीर्ष नेताओं ने बगावती लोगों के सामने उन नेताओं के भविष्य का उदाहरण रखा है जिन्होंने अतीत में विद्रोह किया था। जिनमें शंकरसिंह वाघेला और उमा भारती जैसे नाम शामिल थे। प्रभारी महेश शर्मा के इस बयान के बाद अब राज्य के पार्टी नेताओं के बीच प्रभारी महेश शर्मा को लेकर संशय की स्थिति पैदा हो रही है। राज्य के नेता अब सोच रहे हैं कि अगर वे शीर्ष नेताओं के साथ अपनी बैठकों की गोपनीयता नहीं रखते हैं तो वे एसे “प्रभारी” पर कैसे भरोसा कर सकते हैं।

Latest articles

शिक्षा के साथ संस्कारों का समावेश हमारी प्राथमिकता : मुख्यमंत्री विष्णु देव साय

रायपुर। मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने कहा है कि शिक्षा केवल ज्ञान अर्जित करने...

मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने सांगानेर में शहरी सेवा शिविर का किया निरीक्षण, लाभार्थियों को वितरित किए पट्टे और सहायता सामग्री

जयपुर। मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने सांगानेर क्षेत्र में आयोजित 'शहरी सेवा शिविर' का औचक...

अकाल तख्त के फैसले पर बोले भगवंत मान- मुझे बदनाम करने के लिए फैलाया जा रहा झूठा प्रचार

पंजाब। पंजाब की राजनीति और धार्मिक गलियारों में उस समय भूचाल आ गया, जब...

बिल्ली ने काटा रास्ता तो युवक ने रोकी बुलेट, पीछे से आ रही तेज रफ्तार बाइक ने मार दी टक्कर

भोपाल। राजधानी के स्टेशन बजरिया थाना क्षेत्र में एक बेहद अजीबोगरीब सड़क हादसा सामने...

More like this