17.9 C
London
Wednesday, June 17, 2026
Homeराज्यचीन को लाल आंख और 56 इंच का सीना क्यों नहीं दिखा...

चीन को लाल आंख और 56 इंच का सीना क्यों नहीं दिखा रहे पीएम मोदी… सीमा विवाद पर ओवैसी का तंज

Published on

हैदराबाद

अरुणाचल प्रदेश के तवांग सेक्टर में हुई झड़प को लेकर विपक्ष केंद्र सरकार पर हमलावर है। एआईएमआईएम अध्यक्ष और हैदराबाद से सांसद असदुद्दीन ओवैसी ने प्रेस कॉन्फ्रेंस कर मोदी सरकार पर सवाल दागे। ओवैसी ने कहा कि चीन के मुद्दे को हमने बफर जोन बनाने की कोशिश की है। ओवैसी ने केंद्र सरकार पर निशाना साधते हुए कहा कि मोदी सरकार पारदर्शी नहीं है और वह आधा सच कहते हैं।

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पर निशाना साधते हुए ओवैसी ने कहा, ‘प्रधानमंत्री देश को गुमराह कर रहे हैं यह कहकर कि हमारे क्षेत्र में कोई नहीं घुसा है। सैटलाइट इमेज बता रही हैं कि चीनी सैनिकों ने डेपसांग और डेमचोक पर कब्जा कर लिया है।’ पीएम मोदी को टारगेट करते हुए ओवैसी ने कहा कि पीएम चीन को लाल आंख और 56 इंच का सीना क्यों नहीं दिखा रहे हैं।

‘हमारी सरकार चीन से डरी हुई है’
सेना को बहादुर बताते हुए ओवैसी ने कहा, ‘सरकार को सर्वदलीय बैठक बुलानी चाहिए या संसद में बहस करानी चाहिए और यह बताना चाहिए कि उन्होंने चीन पर क्या फैसला लिया है। अगर सरकार राजनीतिक नेतृत्व दिखाती है तो पूरा देश उन्हें सपोर्ट करेगा। सेना बहुत ताकतवर है लेकिन सरकार बहुत कमजोर और चीन से डरी हुई है।’

‘संसद में बहस क्यों नहीं कराती’
ओवैसी ने कहा, ‘हमारी फौज बहादुर है मगर हमारी सरकार चीन के मामले में कमजोर है। सरकार इस मुद्दे पर संसद में बहस क्यों नहीं कराती? हमारा चीन के साथ जो व्यापार में असंतुलन है उसके लिए सरकार क्या कर रही है? वह टिकटॉक बैन कर रही है। सरकार चीन का नाम नहीं ले रही है।’

Latest articles

शिक्षा के साथ संस्कारों का समावेश हमारी प्राथमिकता : मुख्यमंत्री विष्णु देव साय

रायपुर। मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने कहा है कि शिक्षा केवल ज्ञान अर्जित करने...

मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने सांगानेर में शहरी सेवा शिविर का किया निरीक्षण, लाभार्थियों को वितरित किए पट्टे और सहायता सामग्री

जयपुर। मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने सांगानेर क्षेत्र में आयोजित 'शहरी सेवा शिविर' का औचक...

अकाल तख्त के फैसले पर बोले भगवंत मान- मुझे बदनाम करने के लिए फैलाया जा रहा झूठा प्रचार

पंजाब। पंजाब की राजनीति और धार्मिक गलियारों में उस समय भूचाल आ गया, जब...

बिल्ली ने काटा रास्ता तो युवक ने रोकी बुलेट, पीछे से आ रही तेज रफ्तार बाइक ने मार दी टक्कर

भोपाल। राजधानी के स्टेशन बजरिया थाना क्षेत्र में एक बेहद अजीबोगरीब सड़क हादसा सामने...

More like this