17.9 C
London
Wednesday, June 17, 2026
Homeअंतरराष्ट्रीय17 घंटे से मिलिट्री सेंटर पर कब्जा... टॉप ऑफिसर को बनाया बंधक,...

17 घंटे से मिलिट्री सेंटर पर कब्जा… टॉप ऑफिसर को बनाया बंधक, तालिबान के आगे बेबस पाकिस्तान

Published on

इस्लामाबाद,

तालिबान पाकिस्तान को नाकों चने चबवा रहा है. 17 घंटे से ज्यादा हो गए हैं लेकिन पाकिस्तान अपने काउंटर टेररिज्म सेंटर को टीटीपी के गढ़ से आजाद नहीं करा सका है. पाकिस्तानी मिलिट्री के कई टॉप अफसर तहरीक ए तालिबान पाकिस्तान के कब्जे में हैं. पाकिस्तान टीटीपी से बातचीत करने की लगातार कोशिश कर रहा है, लेकिन इस मामले में बात आगे नहीं बढ़ी है.

बता दें कि उत्तर-पश्चिमी पाकिस्तान यानी कि खैबर पख्तूनख्वा के बन्नू में एक काउंटर टेररिज्म सेंटर में रात भर में हिरासत में लिए गए कई टीटीपी वर्करों ने पूरे सेंटर को ही बंधक बना लिया मौका देखकर TTP के इन वर्करों ने पाकिस्तानी सुरक्षा एजेंसियों के कई अफसरों को ही कैद कर लिया है.

सोमवार को इलाके के आस-पास स्थिति तनावपूर्ण है. पाकिस्तान पुलिस और सुरक्षा एजेंसियों ने छावनी क्षेत्र की घेराबंदी कर दी है. इन्होंने आस-पास के निवासियों को घर के अंदर रहने के लिए कहा है. इलाके में इंटरनेट और मोबाइल फोन सेवाएं भी बंद कर दी गई हैं.

खैबर पख्तूनख्वा के मुख्यमंत्री के विशेष सहायक (SACM) बैरिस्टर मुहम्मद अली सैफ ने कहा कि स्थिति नाजुक बनी हुई है और अभी तक कोई सफलता नहीं मिली है.उन्होंने यह भी कहा कि बन्नू परिसर में आतंकवादियों द्वारा एक सुरक्षा अधिकारी की हत्या कर दी गई थी. बाद में एक ट्वीट में सैफ ने स्पष्ट किया कि सरकार आतंकियों की कोई भी मांग पूरी नहीं करेगी.

SACM ने कहा कि हथियारबंद दहशतगर्दों के लिए बेहतर होगा कि वे अपने हथियार डाल दें, अन्यथा उनके खिलाफ “सख्त कार्रवाई” की जाएगी. उन्होंने संकेत दिया कि आतंकवादी गतिविधियों में शामिल तत्वों के साथ हल्के ढंग से व्यवहार नहीं किया जाएगा.

पाकिस्तान की वेबसाइट डॉन के अनुसार एक वीडियो क्लिप भी वायरल हुई जिसमें कथित तौर पर एक आतंकवादी बंदूक की नोक पर एक सुरक्षा अधिकारी को पकड़े हुए हैं. टीटीपी के इन वर्करों ने अफगानिस्तान के लिए “सुरक्षित मार्ग” की मांग की और मांग पूरी न होने पर गंभीर परिणाम भुगतने की चेतावनी दी.

TTP के अन्य वर्कर ने जिसका चेहरा दिखाई नहीं दे रहा था, ने कहा कि आठ से दस सुरक्षाकर्मी उनकी कैद में हैं. इस शख्स ने कहा कि लगभग पैंतीस जिन्हें गिरफ्तार किया गया था वे भागने में सफल रहे. TTP की मांग है कि पाकिस्तान हवाई मार्ग से अफगानिस्तान के लिए उनकी रवानगी सुनिश्चित करे. TTP का कहना है कि पाकिस्तान सरकार से कोई पॉजिटिव सिग्नल प्राप्त नहीं हुआ है.

Latest articles

​बीएचईएल में बीएमडी जांच शिविर का आयोजन, 400 लोगों ने उठाया लाभ

​हरिद्वार l बढ़ती हुई अस्थि रोग (हड्डियों से संबंधित) समस्याओं को देखते हुए बीएचईएल...

बीएचईएल भोपाल में 10-दिवसीय योग उत्सव शुरू, “स्वस्थ बुढ़ापे के लिए योग” थीम पर होंगे 13 कार्यक्रम

​भोपाल। शारीरिक, मानसिक और भावनात्मक सेहत को बढ़ावा देने के उद्देश्य से भेल (BHEL),...

शिक्षा के साथ संस्कारों का समावेश हमारी प्राथमिकता : मुख्यमंत्री विष्णु देव साय

रायपुर। मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने कहा है कि शिक्षा केवल ज्ञान अर्जित करने...

मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने सांगानेर में शहरी सेवा शिविर का किया निरीक्षण, लाभार्थियों को वितरित किए पट्टे और सहायता सामग्री

जयपुर। मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने सांगानेर क्षेत्र में आयोजित 'शहरी सेवा शिविर' का औचक...

More like this

भारत-स्लोवाकिया के बीच कई अहम समझौते, पीएम मोदी बोले- टेक्नोलॉजी हमारे संबंधों का आधार

ब्रातिस्लावा। भारत के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और उनके स्लोवाकियाई समकक्ष रॉबर्ट फिचो के बीच...

ओमान के तट पर भारतीय क्रू वाले जहाज पर लगातार दूसरे दिन हमला, होर्मुज में अमेरिकी हमले में 3 भारतीय मारे गए

तेहरान/वॉशिंगटन डीसी। ओमान के तट के पास लगातार दूसरे दिन भारतीय क्रू वाले जहाज...