15.4 C
London
Saturday, April 18, 2026
Homeअंतरराष्ट्रीयदुनिया के सबसे विवादित समुद्र में युद्धाभ्यास करेंगे रूस और चीन

दुनिया के सबसे विवादित समुद्र में युद्धाभ्यास करेंगे रूस और चीन

Published on

मॉस्को,

रूस लगातार पूरी दुनिया को डराने का काम कर रहा है. पहले उसने दुनिया की सबसे खतरनाक मिसाइल एवनगार्ड तैनात की. अब राजधानी मॉस्को से सोमवार यानी 19 दिसंबर 2022 को एक ऐसी खबर आई है, जिससे पूरी दुनिया परेशान हो सकती है. रूस ने कहा है कि उसकी नौसेना चीन की नेवी के साथ मिलकर 21 से 27 दिसंबर तक पूर्वी चीन सागर में युद्धाभ्यास करेंगे.

रूस के रक्षा मंत्रालय ने कहा कि हम चीन की नौसेना के साथ मिलकर आपसी नौसैनिक संबंधों को मजबूत करना चाहते हैं. इसलिए मॉस्को और बीजिंग मिलकर पूर्वी चीन सागर में नौसैनिक ड्रिल करेंगे. ये ड्रिल 21 से 27 दिसंबर तक चलेगा. इस दौरान मिसाइलें दागी जाएंगी. आर्टिलरी से भी हमला किया जाएगा. साथ ही पनडुब्बियों को टारगेट बनाया जाएगा.

रक्षा मंत्रालय की तरफ से जारी बयान के मुताबिक इस नौसैनिक युद्धाभ्यास का मुख्य मकसद है दोनों देशों के बीच नौसैनिक संबंधों को बेहतर और प्रगाढ़ बनाना. इससे एशिया-प्रशांत क्षेत्र में शांति का माहौल बनेगा. इस युद्धाभ्यास में चीन की तरफ से दो डेस्ट्रॉयर, पेट्रोल शिप, सप्लाई शिप और एक पनडुब्बी शामिल होगी.

इसके अलावा चीन की सेना की तरफ से पैसिफिक फ्लीट के एयरक्राफ्ट और हेलिकॉप्टर्स को भी शामिल किया जाएगा. रूस की तरफ से भी इसी तरह के जंगी जहाज और विमान युद्धाभ्यास में रहेंगे. इस युद्धाभ्यास को लेकर दुनिया भर में कयास लगाया जा रहा है कि रूस और चीन शीत युद्ध के समय के साथी थे. ये फिर से एकदूसरे के साथ आ रहे हैं. पिछले कुछ सालों में रूस और चीन एकदूसरे के काफी करीब आए हैं. दोनों कहते हैं कि उनके बीच बिना किसी सीमा के संबंध है. ताकि वो दुनिया पर बढ़ रहे अमेरिका के प्रभाव को कम कर सकें.

Latest articles

चाय पीने के तुरंत बाद पानी पीना सेहत के लिए हो सकता है खतरनाक

चाय पीने के तुरंत बाद पानी न पीने की सलाह दी जाती है। इसके...

54 वोट से गिरा महिला आरक्षण से जुड़ा बिल: पास होने के लिए चाहिए थे 352, मिले 298

मोदी सरकार बिल पास कराने में पहली बार नाकाम नई दिल्ली। महिला आरक्षण बिल से...

जशपुर में ‘सियान गुड़ी’ डे-केयर सेंटर का लोकार्पण, मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने बुजुर्गों संग खेला कैरम

जशपुर। विष्णु देव साय ने जशपुर में वरिष्ठ नागरिकों के लिए विकसित अत्याधुनिक डे-केयर...

राजस्थान सचिवालय सेवा अधिकारी संघ का शपथ ग्रहण समारोह संपन्न, मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने दिलाई शपथ

जयपुर। भजनलाल शर्मा ने कहा कि शासन सचिवालय राज्य प्रशासन का सबसे बड़ा निकाय...

More like this

ट्रम्प बोले- इजराइल और लेबनान 10 दिन के सीजफायर पर राजी, आज रात 2:30 बजे से लागू होगा

दोनों देशों से बात कर सहमति बनाई तेहरान/वॉशिंगटन डीसी। अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प ने कहा...

इस्लामाबाद में ईरान-अमेरिका वार्ता: लेबनान पर तकरार, तेहरान और अमेरिका अपनी शर्तों पर अड़े!

नई दिल्ली। लगभग छह हफ़्तों तक चले विनाशकारी संघर्ष के बाद अब पूरी दुनिया...